&format=webp&quality=medium)
मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट किया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में अगले 2 दिन तेज बारिश हो सकती है. (Dna)
दिल्ली-NCR और आसपास के राज्यों में मॉनसून सक्रिय है. इससे इन राज्यों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि जहां ज्यादा बारिश हो रही है वहां आम लोग काफी परेशान हैं. सड़कों पर पानी भरने से जाम की स्थिति हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट किया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में अगले 2 दिन तेज बारिश हो सकती है.
लाखों लोग बेघर
उधर, लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान और गुजरात के ज्यादातर इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं. लाखों लोग घरों से बेघर हो चुके हैं.
केरल में 250 की मौत
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में 5-6 दिनों तक कम बारिश की संभावना है. केरल और कर्नाटक में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लापता है. रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिसकी वजह से स्थिति और भयावह हो गई है.
कर्नाटक, केरल में कम होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक आरके जैनामनी ने कहा कि कर्नाटक में फिलहाल एक-दो दिन तो बारिश होती रहेगी. लेकिन, 24-48 घंटे के बाद बारिश कम होगी. यह राहत भरी खबर है.
एमपी, राजस्थान में बुरा हाल
इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले 2-3 दिन तेज बारिश देखने को मिलेगी. इसके अलावा तमिलनाडु में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के अलावा दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में कम बारिश होगी.