Monsoon update: दिल्ली व एनसीआर को मिल सकती है कुछ राहत, अच्छी बारिश के लिए इस तारीख तक करना होगा इंतजार

दिल्ली व एनसीआर में रहने वाले लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली व आसपास के इलाकों में 25 जुलाई के आसपास अच्छी बारिश के आसार हैं. हालांकि 15 से 17 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.
Monsoon update: दिल्ली व एनसीआर को मिल सकती है कुछ राहत, अच्छी बारिश के लिए इस तारीख तक करना होगा इंतजार

दिल्ली व आसपास के इलाकों में इन दो दिनों में हल्की बारिश के आसार (फाइल फोटो)

दिल्ली व एनसीआर में रहने वाले लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली व आसपास के इलाकों में 25 जुलाई के आसपास अच्छी बारिश के आसार हैं. हालांकि 15 से 17 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. इस बारिश से उमस से कुछ राहत मिल सकती है.

अब तक 73 फीसदी कम हुई बारिश
मैसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार दिल्ली में मानसून सीजन में एक जून से अब तक सामान्य लगभग 73 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं सिर्फ जुलाई महीने की बात करें तो अब तक 68 फीसदी कम बारिश हुई है. हालांकि 25 जुलाई तक कुछ अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

15 व 16 जुलाई को हल्की बारिश के आसार
मौसम के विभिन्न पहलुओं पर काम करने वाली संस्था स्काईमेट के अनुसार इस साल दिल्ली में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है. स्काईमेट के अनुसार दिल्ली में 15 व 16 जुलाई को हल्की बारिश होने के आसार हैं. स्काईमेट के वाईस प्रेसिडेंट महेश पलावत के अनुसार मानसून दिल्ली में जुलाई की शुरुआत में ही पहुंच गया. लेकिन उत्तर प्रदेश व बिहार में बना कम दबाव का क्षेत्र मानसून को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

36 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है तापमान
उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अगले कुछ दिनों में यदि मानसून दक्षिण की ओर बढ़ता है तो दिल्ली व आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश देखी जा सकती है.