short term stocks26 min ago
&format=webp&quality=medium)
राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 28°c रिकॉर्ड किया गया. (Dna)
दिल्ली-NCR में बुधवार को बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया. साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. सुबह 6 बजे तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई इलाकों मे आज बादल जम के बरसेंगे. लेकिन दिल्लीवालों को एक और दिन इंतजार करना होगा.
राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 28°c रिकॉर्ड किया गया और अधिक्तम पारा 37°c तक पहुचने का अनुमान है. दिन भर आसमान में बादल छाए रहेगें. शाम तक सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है. लेकिन तेज बरिश देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.
देश के बाकी हिस्सों की अगर बात करें तो बारिश के आसार अच्छे हैं.