Monsoon 2025: बारिश में भीगना पसंद है? तो इस बार रहें तैयार- 27 मई को मॉनसून की एंट्री, जानें कब-कहां पहुंचेंगे बदरा

मौसम विभाग की मानें तो इस साल मई के महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है, लेकिन इसका दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इस बार मॉनसून समय से पहले दस्‍तक देने जा रहा है. 1 जून के बजाय मई के आखिरी हफ्ते में मॉनसून आने की उम्‍मीद है.
Monsoon 2025: बारिश में भीगना पसंद है? तो इस बार रहें तैयार- 27 मई को मॉनसून की एंट्री, जानें कब-कहां पहुंचेंगे बदरा

इस साल मई के महीने में देश के तमाम हिस्‍सों में मौसम असामान्‍य रहा है. कभी भीषण गर्मी के चलते लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया, तो कभी गरज के साथ आंधी और धूलभरी आंधी देखने को मिली. लेकिन अब मॉनसून के लिए आप तैयार हो जाइए. मौसम विभाग की मानें तो इस बार मॉनसून भी समय से पहले दस्‍तक देने जा रहा है. इस बार 1 जून के बजाय मई के आखिरी हफ्ते में मॉनसून आने की उम्‍मीद है. 27 मई को मॉनसून केरल पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस साल मई के महीने में देश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा है, लेकिन इसका दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

मई के आखिरी हफ्ते में इन राज्‍यों में बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से समय-समय पर बौछार तो कभी गरज के साथ बारिश वगैरह देखने को मिल रहे हैं. इस साल मई के महीने में देश के तमाम हिस्‍सों में तापमान सामान्‍य से कम रहा. हालांकि कुछ जगहों पर हीट वेव भी देखने को मिली. लेकिन ये मौसम अब तेजी से बदल सकता है. मई के आखिरी हफ्ते तक गर्मी की लहर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर सकती है. वहीं 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी और केरल में आने की उम्‍मीद है. हालांकि मॉनसून की शुरुआत को बारिश की मात्रा से नहीं जोड़ा जा सकता. कितनी बारिश होगी, इसकी निगरानी की जरूरत है.

Add Zee Business as a Preferred Source

आपके शहर में कब तक आएगा मॉनसून?

IMD ने लिस्‍ट जारी करके पहले भी बता चुका है कि कब कहां मॉनसून किस तारीख में पहुंचने की उम्‍मीद है. हालांकि ये लिस्‍ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर आधारित हैं. वास्तविक तारीख मौसम की परिस्थितियों के अनुसार बदल भी सकती हैं. लेकिन इस लिस्‍ट को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपके शहर में मॉनसून कब तक दस्‍तक देगा!

राज्य / क्षेत्रसंभावित आगमन तिथि
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह13 मई 2025
केरल27 मई 2025
कर्नाटक1-2 जून 2025
तमिलनाडु3-5 जून 2025
आंध्र प्रदेश30 मई - 1 जून 2025
तेलंगाना4-6 जून 2025
महाराष्ट्र7-10 जून 2025
गोवा5-7 जून 2025
गुजरात15 जून 2025
मध्य प्रदेश15-18 जून 2025
छत्तीसगढ़12-15 जून 2025
ओडिशा10-12 जून 2025
पश्चिम बंगाल12-14 जून 2025
झारखंड14-16 जून 2025
बिहार15-17 जून 2025
उत्तर प्रदेश18-20 जून 2025
दिल्ली25-27 जून 2025
हरियाणा26-28 जून 2025
पंजाब27-29 जून 2025
राजस्थान20-25 जून 2025
हिमाचल प्रदेश28-30 जून 2025
उत्तराखंड26-28 जून 2025
जम्मू और कश्मीर30 जून - 2 जुलाई 2025
सिक्किम10-12 जून 2025
असम10-12 जून 2025
मेघालय11-13 जून 2025
मणिपुर12-14 जून 2025
मिज़ोरम13-15 जून 2025
त्रिपुरा14-16 जून 2025
नागालैंड13-15 जून 2025
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6