हर किसी का होगा बीमा और मिलेगी पेंशन, सोशल सिक्यॉरिटी कोड बदलने की तैयारी

सरकार सोशल सिक्योरिटी कोड (Social Security Code) के ड्राफ्ट में बदलाव करने जा रही है.
 हर किसी का होगा बीमा और मिलेगी पेंशन, सोशल सिक्यॉरिटी कोड बदलने की तैयारी

सोशल सिक्योरिटी कोड बिल के जरिये सरकार देश में हर किसी को जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं देगी. 

आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) के बाद मोदी सरकार अब देश के हर नागरिक के लिए बीमा और पेंशन योजना लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए संसद के अगले शीतकालीन सत्र में सोशल सिक्योरिटी कोड बिल (संशोधित) पेश किया जा सकता है. सोशल सिक्योरिटी कोड बिल के जरिये सरकार देश में हर किसी को जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं देगी.

जानकारी के मुताबिक, सरकार सोशल सिक्योरिटी कोड (Social Security Code) के ड्राफ्ट में बदलाव करने जा रही है. ड्राफ्ट में सुधार के लिए श्रम मंत्रालय ने 5 नवंबर को सभी पक्षों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में श्रम मंत्रालय, राज्य सरकार, लेबर यूनियन और कर्मचारी संगठन शामिल होंगे.

सोशल सिक्योरिटी बिल का मकसद-
हर नागरिक को न्यूनतम पेंशन देने की योजना.
हर नागरिका हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की योजना.
गैर संगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को मैटरनिटी लाभ.
गैर संगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को मिलेगा फायदा.
सभी पेंशन-बीमा को मिलाकर एक स्कीम बनाने की योजना.

Add Zee Business as a Preferred Source

देखें Zee Business LIVE TV

कहां है पेंच -
- ड्राफ्ट कोड में वित्तीय योगदान कैसे होगा इसका कोई फार्मूला नहीं.
- असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन वगैरह का प्रीमियम कौन और कैसे भरेगा.
- पीएमओ चाहता है कि देश मे एक ही सोशल सिक्योरिटी स्कीम हो.
- एक अम्ब्रेला स्कीम में ही सभी लोगों को सोशल सिक्योरिटी का फायदा मिले.
- कर्मचारी संगठन नए ड्राफ्ट का विरोध कर रहे हैं.
- यूनियन की मांग, गरीब आदमी के प्रीमियम का सरकार करे भुगतान.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6