RBI मुख्यालय की छत पर मंडरा रहा था हेलिकॉप्टर और फिर...

सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय में सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिए अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया.
RBI मुख्यालय की छत पर मंडरा रहा था हेलिकॉप्टर और फिर...

रिजर्व बैंक में नियमित रूप से कई प्रकार के सुरक्षा और फायर ड्रिल किए जाते हैं (फोटो- यूट्यूब).

सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय में सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिए अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया. इस अभ्यास में हेलिकॉप्टर को भी शामिल किया गया. यह इमारत के ऊपर मंडराता दिखाई दिया. सड़क से बनाए गए वीडियो में एक हेलिकॉप्टर आरबीआई की छत के करीब आते हुए दिख रहा है और कुछ सुरक्षाकर्मी उससे नीचे आते हुए दिखाई दिये.

सूत्रों ने कहा कि एजेंसियों ने मुंबई स्थिति इस इमारत के एक तल में लोगों को "बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति" से निपटने का अभ्यास किया. लोगों को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाना था. यह सुरक्षा अभ्यास का एक हिस्सा था. उन्होंने कहा कि पूरे ऑपरेशन में कई सुरक्षा एजेंसियां शामिल रही और इसकी तैयारी बिल्कुल आखिरी समय में की गई थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

रिजर्व बैंक में नियमित रूप से कई प्रकार के सुरक्षा और फायर ड्रिल किए जाते हैं लेकिन यह एक विशेष अभ्यास है क्योंकि इसमें हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया. सुरक्षा अभ्यास के दौरान हेलिकॉप्टर को आरबीआई की इमारत पर मंडराता देख लोग हैरान रह गए. उल्लेखनीय है कि 2008 में मुंबई में आतंकी हमलों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवानों इस तरह चाबड़ हाउस पहुंचे थे और आंतकियों को मार गिराया था.

जी बिजनेस: लाइव टीवी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यह सुरक्षा अभ्यास तैयार किया गया था. आरबीआई सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय बैंक के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने अन्य एजेंसियों की मदद से "सुरक्षा अभ्यास" किया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6