&format=webp&quality=medium)
ऐप से आप एक बार में 3 टिकट खरीद सकते हैं. (पीटीआई)
दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर है. बस से सफर करने वालों को आने वाले दिनों में कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट मिला करेगा. इससे बड़ी सुविधा होगी और सेफ्टी का भी ख्याल रखा जा सकेगा. आनंद विहार टर्मिनल-महरौली रूट पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट ऐप का ट्रायल 14 सितंबर से शुरू होगा. पीटीआई की खबर के मुताबिक, शनिवार को जारी एक ऑफिशियल बयान में यह जानकारी दी गई. टिकट ऐप का परीक्षण 21 सितंबर तक मार्ग संख्या 534 की 29 बसों में किया जाएगा.
‘चार्टर’ (Chartr) नाम से ऐप के काम की रिव्यू के दौरान दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि डीटीसी की बसों में ट्रायल जल्द ही शुरू होगा. कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डीटीसी बसों में कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन मंत्री ने एक वर्कफोर्स का गठन किया है.
बयान में कहा गया कि वर्कफोर्स के सुझावों पर अमल करते हुए दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट का ट्रायल 14 सितंबर से 21 सितंबर तक करेगी. यह ट्रायल रूट नंबर 534 की 29 बसों में किया जाएगा. बस में सफर के दौरान सफर में लगने वाले समय को रीयल टाइम में अपडेट किया जाता है. जैसे ही पैसेंजर अपने स्टॉप पर पहुंचता है, वैसे ही टिकट इनवैलिड हो जाता है. ऐप से आप एक बार में 3 टिकट खरीद सकते हैं.
पैसेंजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ‘चार्टर’ नाम से ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. पैसेंजर्स चाहें तो ऐप का लिंक मंगाने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9910096264 पर लिंक लिखकर भी भेज सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
पैसेंजर्स बस में चढ़ने के बाद इस मोबाइल ऐप के जरिये ई-टिकट ले सकते है. खबर के मुताबिक, सरकार की कोशिश है कि अगले एक महीने में दिल्ली एनसीआर में चलने वाली सभी डीटीसी बसों में कॉन्टैक्टलेस मोबाइल टिकट शुरू कर दी जाए.