&format=webp&quality=medium)
भारत देश एक बार फिर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी करने जा रहा है.लेकिन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले बीआरएस एमएलसी के. कविता ने शनिवार को तेलंगाना सरकार से अपील की है कि इस इवेंट को फिलहाल टाल दिया जाए. कविता ने अपनी यह मांग भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव को देखते हुए की है.
कविता का मानना है कि देशभर में चल रहे तनावपूर्ण हालात के कारण आईपीएल के मैचों को भी रीशेड्यूल किया गया है, तो ठीक उसी प्रकार से सरकार को मिस वर्ल्ड इवेंट को भी टालने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. क्योंकि इस समय ऐसा ईवेंट देश में नहीं दिखाया जाना चाहिए.देश के मौजूदा हालात में किसी भी प्रकार के एंटरटेनमेंट इवेंट को आयोजित करना सही संदेश नहीं देगा. आईपीएल जैसे ईवेंट की तरह से मिस वर्ल्ड इवेंट को रीशेड्यूल कर देना अच्छा ऑप्शन है.
बता दें कि इस बार 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हैदराबाद में होना है, ये ईवेंट 10 मई से 31 मई, तक होना है. वैसे साल 1996 में पहली बार देश ने बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी की थी. इसके बाद 2024 में मुंबई में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता मेजबानी की गई थी.भारत की तरफ राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में अभी तक 6 भारतीय मिस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं. 1966 में फर्स्ट टाइम रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता खिताब अपने नाम किया था.1994 में इसके बाद ऐश्वर्या राय ने खिताब जीता, फिर 1997 में डायना हेडन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विनर रहीं, 1999 में युक्ता मुखी ने खिताब जीता. इसके बाद 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीत हासिल की थी.
(Input: PTI)