&format=webp&quality=medium)
मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया (फाइल फोटो)
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. 10 अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है. इसको देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी कर दी है.
30 सितम्बर तक बंद रहेंगे स्कूल
बिहार के इन जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 से 30 सितंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, बेतिया और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है. इन जिलों के DM ने आदेश जारी कर सभी प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में 200 MM तक बारिश होने के रेड अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है. गया, जमुई, औरंगाबाद, जहानाबाद समेत कई अन्य जिलों में तेज बारिश के आसार हैं.
NDRF की टीमें मंगाई गईं
अलर्ट घोषित होने के बाद बाढ़ से निपटने की तैयारी भी की जा रही है. इसके लिए गुवाहाटी से चार NDRF की चार कंपनियां मंगवाई जा रही हैं. इन्हें किशनगंज में तैनात किया जाएगा. सभी संभावित जगहों पर SDRF और NDRF की तैनाती की जा रही है.
इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट
मधुबनी,सुपौल,अररिया,किशनगंज,मुज्जफरपुर, बांका,समस्तीपुर,मधेपुरा,सहसा,पूर्णियां, दरभंगा,भागलपुर,खगड़िया,कटिहार,वैशाली में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां अगले 24 घंटे तक बारिश होने की संभावना है. यहां लगभग 21 सेंटीमीटर तक बारिश होगी.पूर्वी चंपारण, शिवहर, बेगूसराय, सीतामढ़ी,सारण, सिवान, बेगूसराय, भोजपुर में होगी बारिशके लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.