&format=webp&quality=medium)
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए इस बार खास तरह से मनाई जाएगी दिवाली (फाइल फोटो)
दिल्ली की हवा में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए इस बार पूरी दिल्ली के लोग एक साथ कर्नाट प्लेस में दिवाली मनाएंगे. इसके लिए दिल्ली सरकार ने दीवाली पर पहली बार चार दिन का लेजर शो आयोजित करने का फैसला लिया है. दिल्ली के कनार्ट प्लेस में मेगा लेजर शो का आयोजन 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि छोटी दीवाली के दिन पूजा करने के बाद मेगा लेजर शो का आनंद लेने के लिए कनार्ट प्लेस पहुंचे.
26 से 29 अक्तूबर तक होगा लेजर शो
इस आयोजन के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इस बार हम परिवार की तरह मिल कर दिवाली मनाएंगे. 26 से 29 अक्तूबर तक हर शाम 6-10 बजे के बीच लेजर शो का आयोजन होगा. इस शो में एंट्री फ़्री. एंट्री के लिए किसी पास की जरूरत नहीं है.
इस कार्यक्रम के लिए पूरी CP को लेजर शो और लाइट से सजाया जाएगा. हर घंटे अलग - अलग तरह से लेजर शो आयोजित होगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. यहां फ़ूड कोट में लोग बेहतर और लजीज खाने का आनंद भी ले सकेंगे.
सीपी में व्यापार बढ़ेगा
कनार्ट प्लेस में आयोजित हो रहे लेजर शो से CP में कारोबार बढ़ने की भी उम्मीद है. दिल्ली सरकार के उम्मीद है कि लोग CP आएंगे और यहां लेजर शो का आदंन लेने के साथ छोटी - मोटी खरीददारी भी करेंगे तो छोटे कारोबारियों को अच्छा काम मिल जाएगा.
प्राइवेट गाड़ी नहीं जा सकेगी
दिल्ली के कनार्ट प्लेस में आयोजित किए जा रहे लेजर शो में पहुंचने के लिए आप निजी वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे. लेजर शो के लिए सीपी पर वाहनों का प्रतिबंध रहेंगे. अगर आप गाड़ी से आते हैं तो आपको शिवाजी पार्क और उसके आसपास पार्किंग मिल सकेगी. यहां से लोगों को ले जाने के लिए सरकार ने गाड़ियों की व्यवस्था की है.