Bengal Election: दीदी के पिटारे से घोषणाओं की बरसात, किसानों को 10,000  रुपये और 5 लाख लोगों को रोजगार

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो गरीब, किसान, महिला और बेरोजगारों के उत्थान के लिए ज्यादा काम किए जाएंगे.
Bengal Election: दीदी के पिटारे से घोषणाओं की बरसात, किसानों को 10,000  रुपये और 5 लाख लोगों को रोजगार

कोलकाता में मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र (TMC election manifesto) जारी किया. (Zee News Image)

TMC election Manifesto: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों (West Bengal Assembly Election 2021) के लिए तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कोलकाता में मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा पत्र (TMC election manifesto) जारी किया. टीएमसी के घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग के लिए राहत और उपहारों की घोषणा की गई.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो गरीब, किसान, महिला और बेरोजगारों के उत्थान के लिए ज्यादा काम किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में ऐसी रोजगारपरक योजनाएं चलाएगी, जिससे बेरोजगारी की दर घटकर आधी हो जाएगी. नए कार्यकाल में 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बंगाल के किसानों की आमदनी बढ़ाने, कृषि और गांवों की स्थिति में सुधार लाने के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी. किसानों को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक राशि दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

TMC election manifesto

गरीब एससी/एसटी वर्ग के लिए ममता बनर्जी ने हर साल 12,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये भत्ता दिया जाएगा.

टीएमसी प्रमुख ने कहा कि हर घर को राशन मुहैया हो, इसके लिए राशन की होम डिलीवरी शुरू की जाएगी.

TMC Manifesto

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने पहले 11 मार्च को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का प्लान किया था, लेकिन ममता बनर्जी को पैर में चोट लगने की वजह से इसे टाल दिया गया. इसके बाद 15 मार्च को टीएमसी के मैनिफेस्टो जारी करने की बात सामने आई थी. लेकिन इसे फिर टाल दिया गया.

Zee Business App: पाएं बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, इकोनॉमी और ट्रेडिंग न्यूज, देश-दुनिया की खबरें, देखें लाइव न्यूज़. अभी डाउनलोड करें ज़ी बिजनेस ऐप.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें