पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान से ठीक एक घंटा पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है. राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए (DA) बकाया के भुगतान की घोषणा की है. इसके साथ ही पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.