मुंबई में भी महंगी हुई CNG, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम, आज से नए रेट लागू

CNG Price Hike: महानगर गैल लिमिटेड (MGL) ने महाराष्ट्र में CNG के दाम ₹2 प्रति किलो बढ़ा दिए हैं. इसके बाद मुंबई में CNG की नई कीमत ₹84 प्रति किलोग्राम हो गई है.
मुंबई में भी महंगी हुई CNG, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम, आज से नए रेट लागू

नई दरें आज यानी 26 मई 2026 से लागू हो गई हैं. (फोटो सोर्स: ANI)

CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. दिल्ली-NCR के बाद अब मुंबई में भी सीएनजी (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. महानगर गैल लिमिटेड (MGL) ने महाराष्ट्र में CNG के दाम ₹2 प्रति किलो बढ़ा दिए हैं. इसके बाद मुंबई में CNG की नई कीमत ₹84 प्रति किलोग्राम हो गई है. नई दरें आज यानी 26 मई 2026 से लागू हो गई हैं.

बता दें कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज दिल्ली-NCR में CNG की कीमतों ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी का दाम बढ़कर ₹83.09 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वाहन चालकों पर बढ़ेगा बोझ

CNG के दाम बढ़ने से टैक्सी, ऑटो और निजी CNG वाहन चलाने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले कमर्शियल ड्राइवर्स के लिए परिचालन लागत बढ़ सकती है.

क्यों बढ़ रहे हैं CNG के दाम?

बता दें कि भारत अपनी जरूरत की आधे से ज्यादा प्राकृतिक गैस विदेशों से खरीदता है. अभी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) से जुड़े संकट की वजह से गैस सप्लाई पर असर पड़ा है. इस कारण दुनियाभर में गैस की कीमतें बढ़ गई हैं और भारत के लिए गैस आयात करना महंगा हो गया है. इससे गैस कंपनियों की लागत भी बढ़ी है, जिसका असर अब CNG की कीमतों पर दिख रहा है.

किन शहरों में नया रेट कितना हुआ?

  • मुंबई: ₹84/kg
  • दिल्ली: ₹83.09/kg

तेल और गैस कंपनियों की ओर से आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी कीमतों में बदलाव संभव माना जा रहा है.

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि 25 मई की सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी. इस बार पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है. मई महीने में यह चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है. यानी महंगाई का दबाव अब लगातार बढ़ता जा रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6