&format=webp&quality=medium)
CNG के दाम फिर दो रुपए बढ़े (प्रतीकात्मक/AI/Chat GPT)
CNG Price Hike: शनिवार की सुबह मुंबईवासियों को महंगाई का एक और झटका लगा है. देश की आर्थिक राजधानी में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है.इसके बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. इस बढ़ोतरी के बाद CNG का खुदरा मूल्य ₹84 प्रति किलोग्राम से बढ़कर ₹86 प्रति किलोग्राम हो गया है. CNG की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों पर पड़ सकता है. कंपनी की ओर से जारी सूचना में सभी डीलरों को संशोधित दरों की जानकारी दी गई है.
MGL ने अपने बयान में कहा है कि गैस की खरीद लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके तीन मुख्य कारण हैं- घरेलू गैस के कोटे में कमी आना, महंगे गैस स्त्रतों पर निर्भरता बढ़ना और भारतीय रुपए की कीमत में गिरावट.
29 मई की आधी रात से कीमत लागू
MGL ने कहा है कि बढ़ोतरी के बाद भी, मुंबई की मौजूदा कीमतों के हिसाब से पेट्रोल की तुलना में CNG से लगभग 45 फीसदी और डीजल की तुलना में 12 फीसदी की बचत होती है.
15 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
ये भी पढ़ें: Petrol-CNG पंप पर अब नहीं होगी गड़बड़ी! सरकार ने बदला नियम; ग्राहकों को मिलेगा पूरा तेल
आपको बता दें कि 26 मई को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े थे. इसके बाद नई दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपए प्रति किलो हो गई थी. पश्चिम एशिया के तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल ही में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है.