Mahanagar Gas ने सुबह-सुबह बढ़ा दी टेंशन, CNG की कीमतों में किया इजाफा, चेक करें नए रेट्स

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सुबह-सुबह लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. MGL ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी की कीमतों में 1.5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. वहीं पीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया है.
Mahanagar Gas ने सुबह-सुबह बढ़ा दी टेंशन, CNG की कीमतों में किया इजाफा, चेक करें नए रेट्स

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सुबह-सुबह लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. MGL ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में सीएनजी की कीमतों में 1.5 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. जिससे अब सीएनजी की कीमत 79.50 प्रति किलोग्राम हो गई है. वहीं MGL ने पीएनजी की कीमतों में भी 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. कीमत में बढ़ोतरी के कारण सीएनजी पर चलने वाले वाहन और ऑटो चालकों के लिए खर्च बढ़ गया है.

महानगर गैस लिमिटेड ने 27 दिसंबर, 2024 से मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है थी. इसके बाद सीएनजी कीमत 78 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी. अब एक बार फिर से कीमत में 1.5 रुपए का इजाफा किया गया है, जिसके बाद नई कीमत 79.50 प्रति किलोग्राम हो गई है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

दो दिन पहले IGL ने बढ़ाए थे दाम

बता दें कि अभी दो दिन पहले ही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के प्राइस बढ़ाए हैं. सीएनजी के दाम ₹1-3 प्रति किलोग्राम तक बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में सीएनजी की कीमत में एक रुपए की बढ़ोतरी हुई जबकि अन्य जगहों पर इसमें 3 रुपए तक बढ़ाया गया है. बता दें कि ये जून 2024 के बाद दिल्ली में सीएनजी की पहली कीमत वृद्धि है.

ये हैं दिल्‍ली में सीएनजी की नई कीमतें

सीएनजी की इस बढ़ी कीमत के बाद अब दिल्ली में सीएनजी का दाम बढ़कर 76.09 रुपए और नोएड-गाजियाबाद में सीएनजी 84.70 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है. बता दें कि आईजीएल की दिल्ली में करीब 70 फीसदी गैस बिकती है, जबकि बाकी 30 फीसदी दूसरी कंपनियों की होती है. सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी होने से खाने-पीने की चीजों की महंगाई और बढ़ सकती है. इससे फल, सब्जियों और अन्य खाद्य सामानों का ट्रांसपोर्ट महंगा हो सकता है. ऐसे में इसका खर्च निकालने के लिए खाने-पीने की चीजों का रेट बढ़ाया जाएगा और इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6