LPG Cylinder Price: क्राइसिस के बीच महंगाई का झटका, ₹218 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट

LPG Cylinder Price: यह बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी की वजह से हुई है. जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. 14.2 किग्रा LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं. हालांकि, एटीएफ के दाम दोगुने बढ़े हैं.
LPG Cylinder Price: क्राइसिस के बीच महंगाई का झटका, ₹218 महंगा हुआ गैस सिलेंडर, चेक करें नया रेट

 (File Image)

देश में एक बार फिर महंगाई ने रफ्तार पकड़ ली है. एलपीजी संकट के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और ATF के दाम में भारी इजाफा हुआ है. 1 अप्रैल 2026 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹218 तक की बढ़ोतरी की गई. जबकि एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में रिकॉर्ड उछाल ने हवाई सफर को भी महंगा करने के संकेत दे दिए हैं. हालांकि, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹195.5 रुपए बढ़कर ₹2,078.50 हो गई है. नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है. इससे पहले 1 मार्च और 7 मार्च को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी.

आखिर LPG और ATF की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

Add Zee Business as a Preferred Source

इसका सबसे बड़ा कारण है वैश्विक तेल संकट और जियोपॉलिटिक्स तनाव है.

  • पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष
  • सप्लाई चेन में बाधा
  • अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50% उछाल

इन वजहों से कंपनियों की लागत बढ़ी, जिसका असर अब कीमतों पर दिख रहा है.

कमर्शियल LPG कितना महंगा हुआ?

शहरों के हिसाब से नई कीमतें:
दिल्ली: ₹2,078.50 (पहले ₹1,883)
कोलकाता: ₹2,208 (सबसे ज्यादा ₹218 बढ़ोतरी)
मुंबई: ₹2,031 (₹196 की बढ़ोतरी)
चेन्नई: ₹2,246.50

लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी (1 मार्च, 7 मार्च, अब 1 अप्रैल)

lpg cylinder price

घरेलू LPG पर क्या असर?

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत

14.2 किलो सिलेंडर कीमत:

  • दिल्ली: ₹913
  • कोलकाता: ₹939
  • मुंबई: ₹912.50
  • चेन्नई: ₹928.50

फिलहाल कोई बदलाव नहीं

lpg cylinder price

छोटू सिलेंडर भी महंगा

  • देश में LPG महंगाई अब छोटे सिलेंडर तक पहुंच गई है.
  • 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में ₹51 की बढ़ोतरी कर दी गई है.
  • इसकी नई कीमत ₹549 हो गई है.

हवाई सफर होगा महंगा, ATF कीमतों में दुगनी बढ़ोतरी

  • कच्चे तेल में कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे ज्यादा मार एयर टर्बाइन फ्यूल पर पड़ी रही है.
  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ATF कीमतों में दुगनी बढ़ोतरी की है.
  • OMCs ने दाम ₹110,703.08/KL बढ़ाए हैं.
  • यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.

एटीएफ के नए रेट्स

  • दिल्ली में ATF कीमत ₹2,07,341.22/KL
  • कोलकाता में ATF प्राइस ₹2,05,953.33/KL
  • मुंबई में ATF कीमत ₹1,94,968.67/KL
  • चेन्नई में ATF प्राइस ₹2,14,597.66/KL
atf price hike

किन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा?

डायरेक्ट इम्पैक्ट

  • होटल और रेस्टोरेंट
  • कैटरिंग सर्विस
  • ढाबे और छोटे फूड बिजनेस

क्योंकि ये सभी कमर्शियल LPG पर निर्भर हैं

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

अगर आप आम उपभोक्ता हैं:

  • घर की गैस अभी सस्ती बनी हुई है
  • बाहर खाना और यात्रा महंगी हो सकती है

अगर आप बिजनेस करते हैं:

  • लागत बढ़ेगी
  • प्राइस बढ़ाने का दबाव आएगा

शॉर्ट में: सीधा असर कम, लेकिन जेब पर परोक्ष बोझ बढ़ेगा.

आगे क्या हो सकता है?

  • अगर मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तो और महंगाई
  • घरेलू LPG पर भी दबाव आ सकता है
  • एयरलाइंस किराए बढ़ा सकती हैं

Live TV

कंक्लूजन

यह सिर्फ गैस की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि वैश्विक संकट का सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर है. अभी राहत सिर्फ घरेलू गैस तक सीमित है, लेकिन अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. कमर्शियल LPG कितना महंगा हुआ?
₹195 से ₹218 तक बढ़ोतरी हुई है.

Q2. घरेलू LPG की कीमत क्यों नहीं बढ़ी?
सरकार ने फिलहाल आम उपभोक्ताओं को राहत दी है.

Q3. ATF की कीमत क्यों बढ़ी?
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण.

Q4. क्या हवाई यात्रा महंगी होगी?
हां, ATF महंगा होने से किराए बढ़ सकते हैं.

Q5. सबसे ज्यादा असर किस पर पड़ेगा?
होटल, रेस्टोरेंट और एयरलाइंस सेक्टर पर.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)