&format=webp&quality=medium)
LPG Price Decrease: भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं. हर महीने की पहली तारीख को इनकी कीमतों को रिवाइज्ड किया जाता है. आज 1 जुलाई को लोगों को बड़ी राहत मिली है. OMCs ने एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती की है. हालांकि हवाई ईंधन में कटौती का सिलसिला आज से रुक गया है. OMCs ने हवाई ईंधन के दाम में भी बढ़ोतरी कर दी है. ATF महंगा होने से हवाई यात्रा भी महंगी हो सकती है. देशभर में LPG सिलेंडर और ATF की नई कीमत आज 1 जुलाई से लागू हो गई हैं.
OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं. दाम में प्रति सिलिंडर ₹58.50 की कटौती की गई है. नई कीमत आज मंगलवार 1 जुलाई से लागू हो चुकी हैं. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
दिल्ली 1665.00 रुपए
कोलकाता 1769.00 रुपए
मुंबई 1616.50 रुपए
चेन्नई 1823.50 रुपए
एयरलाइंस कंपनियों को इस बार बड़ा झटका लगा है क्योंकि ATF कीमतों में कटौती का सिलसिला आज से रुक गया है. OMCs ने हवाई ईंधन यानी जेट फ्यूल के प्राइसेज बढ़ा दिए हैं. इसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ सकता है. दरअसल एटीएफ की कीमतों में वृद्धि से एयरलाइंस का खर्च बढ़ जाएगा. इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है. ATF कीमतों में ₹6,271.5/KL का इज़ाफ़ा किया गया है. नई दरें आज से ही लागू हो जाएंगी. पिछले महीने ₹2414.25/KL और मई में ₹3954.38/KL की कमी की गई थी. बता दें कि ATF कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल को रिफाइन करके बनाया जाता है. इसलिए, क्रूड ऑयल की कीमतों को प्रभावित करने वाले सभी फैक्टर्स एटीएफ की कीमतों पर असर डालते हैं.
VIDEO: 1 जुलाई से 7 चीजें बदली
दिल्ली 89,344.05 रुपए
कोलकाता 92,526.09 रुपए
मुंबई 83,549.23 रुपए
चेन्नई 92, 705.74 रुपए