&format=webp&quality=medium)
हर साल उज्ज्वला वालों को 12 सिलेंडर 500 रुपये की दर से मिलेंगे. (File Photo)
LPG Gas Cylinder: बीपीएल (BPL) और उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत आने वाले लोगों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) मिलेगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर के मालाखोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 1 अप्रैल से सस्ता एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) मिलेगा. हर साल उज्ज्वला वालों को 12 सिलेंडर 500 रुपये की दर से मिलेंगे. उन्होंने कहा, अगले महीने हम बजट पेश करेंगे, उसमें रसोई से महंगाई का बोझ कम करने के लिए किट बांटने की योजना लाएंगे.
बता दें कि मई 2016 में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने ग्रामीण और वंचित परिवारों को रसोई गैस जैसे स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराने के इरादे से एक खास योजना के रूप में 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) की शुरुआत की.
भारत सरकार द्वारा पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए नकद सहायता- 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए 1,600 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 1,150 रुपये प्रदान की जाती है. इस नकद सहायता में शामिल हैं-
इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियों (OMC) द्वारा पीएमयूवाई लाभार्थियों को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाती है. इस लोन में एलपीजी चूल्हे के लिए शुल्क (1 बर्नर स्टोव के लिए 565 रुपये, 2 बर्नर स्टोव के लिए 990 रुपये) और कनेक्शन लगाने के समय प्राप्त पहले एलपीजी सिलेंडर की रिफिल लागत को शामिल किया गया है. आवेदक अपनी पसंद के किसी भी वितरक को या तो वितरक के पास आवेदन जमा करके या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनुरोध प्रस्तुत करके आवेदन कर सकते हैं
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें