&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - PTI
देश में LPG गैस की किल्लत पर सरकार लगातार पॉजिटिव रुख बनाए हुए हैं. सरकार का कहना है कि देश में गैस की किल्लत नहीं है. लेकिन गैस बुकिंग में दिक्कतों की खबरें सामने आईं. कुछ दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि LPG बुकिंग के लिए e-KYC कराना जरूरी है, लेकिन इस पर अब ताजा अपडेट सामने आया है. ताजा अपडेट ये है कि सभी कंज्यूमर को e-KYC कराना जरूरी नहीं है.
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि सभी LPG उपभोक्ताओं को बुकिंग के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी नहीं है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि eKYC सभी LPG ग्राहकों के लिए अनिवार्य नहीं है, बल्कि यह केवल उन ग्राहकों पर लागू होता है जिन्होंने अभी तक अपना ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला! गेहूं-धान खरीद पर आढ़तियों और समितियों का कमीशन बढ़ा, नई दरें जानिए
मंत्रालय ने एक ताजा नोटिफिकेशन जारी किया. इस नोटिफिकेशन में मंत्रालय की ओर से कहा गया कि मीडिया में चल रही कई खबरों के विपरीत, यह कोई नया आदेश (Fresh Direction) नहीं है. यह कदम सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके तहत ज्यादा से ज्यादा LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
eKYC की जरूरत केवल उन LPG ग्राहकों को है, जिन्होंने अब तक eKYC नहीं कराया है.
अगर कोई नॉन-PMUY ग्राहक पहले ही eKYC करा चुका है, तो उसे दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें: यूपी में गैस माफियाओं पर 'बुल्डोजर' एक्शन, योगी सरकार की 4816 जगहों पर छापेमारी, 70 FIR के साथ 10 गिरफ्तार
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत आने वाले ग्राहकों के लिए नियम अलग हैं. इन नियमों में ये जरूरी बातें शामिल हैं -
इंडेन गैस ने ग्राहकों को गैस बुकिंग के कई आसान विकल्प भी दिए हैं. ग्राहक चाहें तो WhatsApp नंबर 7588888224 पर “REFILL” लिखकर सिलेंडर बुक कर सकते हैं.इसके अलावा IndianOil ONE मोबाइल ऐप BBPS प्लेटफॉर्म जैसे Amazon Pay और PhonePe के जरिए भी आसानी से गैस बुकिंग की जा सकती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
सरकार ने यह भी साफ किया कि:
मंत्रालय के अनुसार eKYC के कई फायदे हैं:
कुल मिलाकर, सरकार ने साफ कर दिया है कि LPG उपभोक्ताओं को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति बेबुनियाद है. eKYC केवल जरूरतमंद और अपूर्ण सत्यापन वाले ग्राहकों के लिए है, जबकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
1. क्या LPG गैस बुकिंग के लिए eKYC कराना अनिवार्य है?
नहीं, सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए eKYC अनिवार्य नहीं है. यह केवल उन ग्राहकों के लिए जरूरी है जिन्होंने अभी तक eKYC नहीं कराया है.
2. अगर मैंने पहले ही eKYC करा लिया है, तो क्या दोबारा करना होगा?
नहीं, अगर आप नॉन-PMUY ग्राहक हैं और आपने पहले eKYC पूरा कर लिया है, तो आपको दोबारा eKYC कराने की जरूरत नहीं है.
3. PMUY ग्राहकों के लिए eKYC के क्या नियम हैं?
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत आने वाले ग्राहकों को हर वित्त वर्ष में एक बार eKYC करना होगा, ताकि उन्हें 7 रिफिल के बाद मिलने वाली DBT सब्सिडी मिल सके.
4. क्या eKYC नहीं कराने पर गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा?
नहीं, सरकार के मुताबिक LPG सिलेंडर की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बिना eKYC के भी गैस मिलती रहेगी.
5. eKYC कराने से क्या फायदा होगा?
eKYC से सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी, सही लाभार्थियों की पहचान होगी, फर्जी कनेक्शन हटेंगे और LPG के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)