LPG Cylinder Price: देशभर में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए अपने शहर के रेट्स

LPG Cylinder Price Cut: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये तक की कटौती की है. हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.
LPG Cylinder Price: देशभर में सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए अपने शहर के रेट्स

LPG Cylinder Price.

LPG Cylinder Price Cut: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार, 1 नवंबर 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये तक की कटौती कर दी है. हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) में कोई बदलाव नहीं किया है. इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कटौती की गई है, जो अब आज से 1,595.50 रुपये की जगह 1,590 रुपये में मिल रहा है. कोलकाता में यही सिलेंडर 6.50 रुपये सस्ता होकर अब 1,694 रुपये में उपलब्ध है.

मुंबई-चेन्नई में कितने में मिल रहा सिलेंडर

19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में भी 5 रुपये घटकर 1,542 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा हो गया है और यह 1 नवंबर से 1,750 रुपये में मिल रहा है.

lpg price

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मौजूदा कीमतों पर नजर डालें तो यह सिलेंडर दिल्ली में 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए है. बता दें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 नवंबर से ATF की कीमत भी बढ़ी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 777 रुपए बढ़कर 94,543.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. इससे पहले, अक्टूबर में इसकी कीमत 93,766.02 रुपये प्रति किलोलीटर थी.

atf

इसी तरह, मुंबई में 88,447.87 रुपए प्रति किलोलीटर है. कोलकाता में 97,549.18 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 98,089.68 रुपये प्रति किलोलीटर है. यहां बता दें, 1 किलोलीटर एटीएफ 1000 लीटर के बराबर होता है.

FAQs

Q1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में क्या बदलाव आया है?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹6.50 रुपये तक की कटौती की है.

Q2. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत क्या है?
दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में ₹5 रुपये की कटौती हुई है और अब यह ₹1590 रुपये में उपलब्ध है.

Q3. क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है?
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Q4. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमतें क्या हैं?
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Q5. ATF की कीमतों में क्या बदलाव आया है?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से ATF की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6