&format=webp&quality=medium)
PNG और LPG साथ रखना अब मना.
LPG Cylinder: देश में गैस संकट के बीच के सरकार ने एलपीजी सिलेंडर नियमों में बड़ा बदलाव किया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब एक ही घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और घरेलू LPG सिलेंडर दोनों कनेक्शन साथ रखना संभव नहीं होगा. अगर आपके पास पीएनजी कनेक्शन तो घरेलू LPG सिलेंडर आपको नहीं मिलेगा. जिनके पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें LPG सरेंडर करना होगा और आगे रिफिल की मंजूरी नहीं होगी.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब एक ही घर में PNG कनेक्शन और LPG सिलेंडर दोनों साथ रखने की मंजूरी नहीं होगी.
जिन उपभोक्ताओं के पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें LPG सिलेंडर अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को वापस करना होगा, वरना सर्विस रद्द हो सकती है. यह कदम सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने और ऊर्जा संसाधनों का निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

मांग और आपूर्ति संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कई सुविधाजनक माध्यमों से आसानी से की जा सकती है. घरेलू एलपीजी उपभोक्ता घर बैठे इन माध्यमों से एलपीजी रिफिल बुक कर सकते हैं-
इसके लिए उपभोक्ताओं को वितरक के पास जाने या कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है.
अगर आप भी अपना सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो कुछ नियमों को याद रखना बहुत जरूरी है. कई जगहों से शिकायतें आ रही थीं कि बुकिंग नहीं हो रही है, लेकिन इसके पीछे एक तकनीकी नियम है. सरकार ने साफ किया है कि शहरी इलाकों में सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग हो सकेगी. वहीं ग्रामीण इलाकों में यह समय सीमा 45 दिन की तय की गई है.
यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि गैस की कालाबाजारी रोकी जा सके और उन लोगों को प्राथमिकता मिले जिन्हें वाकई सिलेंडर की जरूरत है. अगर आप इस तय समय से पहले बुकिंग की कोशिश करेंगे, तो आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं होगी. इसलिए घबराएं नहीं और अपनी बारी का इंतजार करें.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)