&format=webp&quality=medium)
19 मई को आए एग्जिट पोल ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की चाबी दोबारा सौंप दी है. (फोटो: जी बिजनेस)
सबकी निगाहें टिकी हैं, लोकसभा चुनाव के परिणाम कैसे होंगे, हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए 23 मई बहुत बड़ा दिन है. क्योंकि, इसी दिन तय होगा, अबकी बार बनेगी किसकी सरकार...
19 मई को आए एग्जिट पोल ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की चाबी दोबारा सौंप दी है. वहीं, एनडीए यानी गठबंधन के साथ यह आंकड़ा और भी बड़ा नजर आ रहा है. लेकिन, इस बीच सट्टा बाजार से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. सट्टा बाजार का अनुमान एग्जिट पोल से थोड़ा अलग है. हालांकि, इसमें भी भारतीय जनता पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी दिखाई दे रही है.
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन...
सट्टा बाजार में 2019 के चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी माना जा रहा है, लेकिन वह बहुमत से काफी दूर नजर आ रही है. मुंबई सट्टा बाजार का आकलन है कि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी. हालांकि, केंद्र में मोदी सरकार ही होगी. लेकिन, इसके लिए उसे अपने सहयोगी दलों यानी एनडीए के साथ की जरूरत होगी.
महा Exit Poll का अनुमान
जी बिजनेस के महा एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी दिखाई दे रही है. इसमें बीजेपी गठबंधन को 306 सीटें मिलती दिख रही हैं. सट्टे पर किसी तरह का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं दिया जाता है, यह एक प्रकार का जुआ है. इसलिए इसके आंकड़ों पर बहुत ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2014 के मुकाबले 2019 में सट्टा बाजार लगभग दोगुना हो चुका है. इस बार के चुनाव पर सट्टा बाजार में एक लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम लगाई गई है.