&format=webp&quality=medium)
बिहार में 40 लोकसभा सीट हैं. (DNA)
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election Result 2019) के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है. 542 सीटों पर हुए चुनाव में कुल 8040 उम्मीदवार मैदान में हैं. बिहार में 40 लोकसभा सीट हैं. लेकिन, 5 सीट ऐसी हैं जिस पर सबकी निगाहें हैं.
पटना साहिब
कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के मुकाबले बीजेपी ने रवि शंकर प्रसाद का उतारा है. शत्रुघ्न बीजेपी के टिकट से इस सीट पर 2009 और 2014 का चुनाव जीत चुके हैं. बीते दिनों उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी.
दरभंगा
दरभंगा में भी मुकाबला दिलचस्प है. कीर्ति झा आजाद बीजेपी के टिकट पर 2009 और 2014 में चुनाव जीते थे. वे 1999 में भी बीजेपी के टिकट पर इसी सीट से चुनाव जीते थे. 2004 में RJD के मो. अशरफ फातमी यहां से चुनाव जीते थे. इस बार RJD ने अब्दुल बारी सिद्धीकी और बीजेपी ने गोपाल जी ठाकुर को उतारा है.
बेगूसराय
वैसे बेगूसराय सीट वामदल का गढ़ है. लेकिन 2014 में यहां पहली बार बीजेपी के भोला सिंह चुनाव जीते थे. वहीं 2009 और 2004 में JDU के राजीव रंजन सिंह की जीत हुई थी. इस बार यहां से वामदल ने कन्हैया कुमार मैदान में हैं, जबकि बीजेपी ने गिरिराज सिंह को टिकट दिया है. RJD की ओर से तनवीर हसन को टिकट दिया गया है.
पाटलीपुत्र
पाटलीपुत्र सीट से RJD सुप्रीमो मीसा भारती मैदान में हैं. उनके खिलाफ बीजेपी के केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव लड़ रहे हैं. 2014 के चुनाव में राम कृपाल यादव ने मीसा भारती को 40322 वोटों से हराया था.