फिर आसमान पर पहुंची चांदी की कीमतें, BCCL का आईपीओ 140 गुना भरा, पढ़ें आज के ताजा अपडेट्स

LIVE: आज निवेशकों के साथ-साथ आम पाठकों की नजर किन खबरों पर होनी चाहिए, किन खबरों पर एक्शन दिख सकता है? इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.
फिर आसमान पर पहुंची चांदी की कीमतें, BCCL का आईपीओ 140 गुना भरा, पढ़ें आज के ताजा अपडेट्स

LIVE: देश-दुनिया में खबरों की हलचल है. किसी की शेयर बाजार की चाल पर नजर है, तो किसी की ईरान में चल रहे प्रदर्शन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों पर. इसके अलावा ऑटो बाजार में बड़ी हलचल है क्योंकि टाटा पंच फेसलिफ्ट लॉन्च गई है. इसके अलावा, ग्लोबल स्तर पर जियोपॉलिटिकल इवेंट्स भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. तो आज निवेशकों को साथ-साथ आम पाठकों की नजर किन खबरों पर होनी चाहिए, किन खबरों पर एक्शन दिख सकता है, ये पूरी डीटेल आपको यहां पढ़ने को मिलेगी. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.

Follow updates here:

13 Jan 2026, 9:38 PM (IST)

टैरिफ केस पर ट्रंप की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald J. Trump ने टैरिफ को लेकर यूएस सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि अगर Supreme Court of the United States ने अमेरिका के खिलाफ फैसला दिया, तो देश को सैकड़ों अरब डॉलर ही नहीं, बल्कि ट्रिलियन डॉलर तक चुकाने पड़ सकते हैं.

इसमें फैक्ट्रियां, प्लांट और मशीनरी पर हुए निवेश का हर्जाना भी शामिल होगा. ट्रंप ने चेतावनी दी कि यह अमेरिका की इकोनॉमी के लिए भारी झटका होगा और हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में ओरल आर्ग्यूमेंट के बाद कोर्ट की ऑब्जर्वेशन आने की उम्मीद है.

13 Jan 2026, 9:35 PM (IST)

NEET PG 2025 कट-ऑफ घटा, IMA को मिली बड़ी जीत

NEET PG 2025 को लेकर डॉक्टरों और स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर आई है. Indian Medical Association (IMA) की मांग पर सरकार ने NEET PG 2025 का क्वालिफाइंग कट-ऑफ कम करने का फैसला किया है.

IMA ने 12 जनवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर PG सीटें खाली रहने का मुद्दा उठाया था. इसके बाद 13 जनवरी को सरकार ने संशोधित नोटिस जारी किया. IMA ने इसे डॉक्टरों और हेल्थकेयर सिस्टम के लिए “ऐतिहासिक जीत” बताया है. कट-ऑफ घटने से ज्यादा स्टूडेंट्स को काउंसलिंग का मौका मिलेगा और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी भी कम होगी.

13 Jan 2026, 9:35 PM (IST)

ईरान में प्रदर्शन तेज करने की अपील, ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald J. Trump ने ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है. ट्रंप ने ईरानी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रदर्शन जारी रखें और अपनी संस्थाओं पर नियंत्रण हासिल करें. उन्होंने कहा कि हत्याओं और अत्याचारों में शामिल लोगों के नाम सुरक्षित रखें, क्योंकि उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

ट्रंप ने यह भी ऐलान किया कि जब तक प्रदर्शनकारियों की “हत्या” बंद नहीं होती, तब तक ईरान के अधिकारियों के साथ सभी बैठकों को रद्द कर दिया गया है. अपने बयान में उन्होंने दावा किया कि ईरानी जनता की मदद के लिए “सपोर्ट रास्ते में है”. ट्रंप का यह बयान ईरान और अमेरिका के रिश्तों में एक बार फिर तनाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है.

13 Jan 2026, 9:05 PM (IST)

Tata Elxsi Q3 Results: मुनाफे में आई गिरावट, पर मार्जिन ने दिखाया दम!

टाटा ग्रुप की दिग्गज डिजाइन और टेक्नोलॉजी कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के तीसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. दिसंबर 2025 में खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 109 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से काफी कम है.

मुनाफे में आई इस गिरावट के पीछे नए लेबर कानूनों से जुड़े खर्चों का हाथ रहा है. हालांकि, कंपनी ने अपने मार्जिन (मुनाफे की दर) में 250 बेसिस प्वाइंट का शानदार सुधार करते हुए इसे 21 फीसदी पर पहुंचा दिया है. कंपनी का रेवेन्यू 953 करोड़ रुपये रहा, जिसमें ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का बड़ा योगदान रहा है.

13 Jan 2026, 8:25 PM (IST)

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले फिर गिरा भारतीय रुपया

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 90.23 पर बंद हुआ. बाजार में सतर्क माहौल, कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी और मेटल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की सेंटिमेंट को कमजोर किया. फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर शेयर बाजार ने भी रुपये पर दबाव बनाया. Mumbai के इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 90.24 पर खुला और दिन के दौरान 90.30 के निचले स्तर तक फिसल गया. आखिर में यह पिछले बंद स्तर से 6 पैसे टूटकर 90.23 पर बंद हुआ.

13 Jan 2026, 8:22 PM (IST)

चांदी में आई तूफानी तेजी

चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. मंगलवार को भी चांदी में कमाल की बढ़ोतरी देखने को मिली. MCX पर चांदी का भाव 2,79,500 रुपए प्रति किलो के ऊपर चला गया. वहीं ग्लोबल मार्केट में सिल्वर का भाव $89 के पार चला गया.

13 Jan 2026, 8:05 PM (IST)

वर्ल्ड बैंक की तरफ से आई भारत के लिए खुशखबरी!

वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ा दिया है. FY26 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान 0.70% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है. जबकि, FY27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 0.20% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया है. वहीं वर्ल्ड बैंक ने FY28 के लिए कहा है कि भारत की GDP ग्रोथ 6.6% रह सकती है.
 

13 Jan 2026, 8:01 PM (IST)

PFRDA ने जारी की NPS वात्सल्य गाइडलाइन्स

पेंशन फंड नियामक PFRDA ने बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए 'NPS वात्सल्य योजना 2025' की विस्तृत गाइडलाइन्स जारी की हैं. इस योजना के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर पेंशन खाता खोल सकते हैं. इसमें सालाना न्यूनतम निवेश मात्र 250 रुपये है.

योजना में पढ़ाई और इलाज के लिए आंशिक निकासी की सुविधा भी दी गई है. बच्चा जब 18 साल का हो जाएगा, तब वह इस खाते को सामान्य NPS में बदल सकता है या फिर एक तय सीमा के तहत पैसे निकाल सकता है. इसका मुख्य उद्देश्य देश में बचपन से ही बचत की आदत डालना और बुढ़ापे को सुरक्षित करना है.

13 Jan 2026, 7:52 PM (IST)

गुजरात में ग्रीन एनर्जी को मिलेगी रफ्तार, NLC इंडिया ने सरकार के साथ किया MoU

NLC India Limited ने गुजरात में बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए Government of Gujarat के साथ MoU साइन किया है. यह MoU नॉन-बाइंडिंग है, लेकिन इसके तहत गुजरात में सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज जैसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा. इन प्रोजेक्ट्स में करीब 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है और इससे बड़ी संख्या में रोजगार के मौके भी बनेंगे.

ये सभी प्रोजेक्ट्स NLC इंडिया की 100 फीसदी सब्सिडियरी NLC India Renewables Limited के जरिए विकसित किए जाएंगे. यह पहल NLC इंडिया के 2030 तक 10 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने के टारगेट के अनुरूप है. साथ ही, यह MoU गुजरात को देश के रिन्यूएबल एनर्जी हब के रूप में और मजबूत करेगा और भारत के नेट जीरो एमिशन टारगेट की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

13 Jan 2026, 7:49 PM (IST)

2026 को लेकर भारत पर सैमसंग को पूरा भरोसा, AI पर बढ़ाएगा जोर

दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung भारत को लेकर 2026 में काफी पॉजिटिव नजर आ रही है. कंपनी के साउथवेस्ट एशिया प्रेसिडेंट और CEO JB Park ने कहा कि मजबूत इकोनॉमी और बेहतर कंज्यूमर खर्च से भारत में बिजनेस आउटलुक उज्ज्वल दिख रहा है.

Consumer Electronics Show 2026 के दौरान उन्होंने बताया कि सैमसंग वॉशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स में AI फीचर्स बढ़ाएगा. इसके साथ ही भारत में मौजूद R&D सेंटर्स में AI इकोसिस्टम पर भारी निवेश किया जा रहा है, जो ग्लोबल मार्केट को भी सपोर्ट करेगा.

13 Jan 2026, 7:44 PM (IST)

MCX पर चांदी में दिखी जोरदार तेजी

चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को भी चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली. MCX पर चांदी का भाव 2,77,790 रुपए प्रति किलो के पार निकल गया. वहीं ग्लोबल मार्केट में सिल्वर का भाव 88 डॉलर के पार चला गया.

13 Jan 2026, 7:37 PM (IST)

146.81 गुना सब्सक्राइब हुआ Bharat Coking Coal IPO

Coal India की सहयोगी कंपनी Bharat Coking Coal Ltd का IPO निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ है. मंगलवार को बोली के आखिरी दिन यह IPO कुल 146.81 गुना सब्सक्राइब हुआ. NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 1,071 करोड़ रुपये के इस IPO में ऑफर की गई 34.69 करोड़ शेयरों के मुकाबले करीब 50.93 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा 310.81 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 258.04 गुना और रिटेल निवेशकों का कोटा 49.26 गुना भरा. इससे बाजार में निवेशकों के मजबूत भरोसे का संकेत मिलता है.

13 Jan 2026, 7:34 PM (IST)

ईरान से सस्ते तेल पर संकट, ट्रंप की धमकी से चीन भड़का

ईरान से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला देश China अब अमेरिका की नई टैरिफ धमकी से नाराज है. अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ऐलान किया है कि जो भी देश Iran के साथ कारोबार करेगा, उस पर अमेरिका 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा.

इससे चीन, भारत और UAE जैसे देशों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चीन ने साफ कहा है कि टैरिफ वॉर में किसी की जीत नहीं होती और वह अपने वैध हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा. ट्रंप के इस फैसले से चीन के सस्ते तेल इंपोर्ट पर असर पड़ने की आशंका है.

13 Jan 2026, 5:56 PM (IST)

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: 400 किमी तक फिक्स किराया, उससे आगे हर किलोमीटर के लिए चार्ज अलग


Railway Board के सर्कुलर के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 1 किलोमीटर से 400 किलोमीटर तक की किसी भी दूरी की यात्रा के लिए तय किराया रखा गया है, जिसमें AC 1 क्लास में कन्फर्म बर्थ के लिए यात्रियों को 1,520 रुपये, AC 2 क्लास के लिए 1,240 रुपये और AC 3 क्लास के लिए 960 रुपये देने होंगे.

वहीं अगर यात्रा 400 किलोमीटर से ज्यादा की होती है, तो इसके बाद किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर जोड़ा जाएगा, जिसमें AC 1 के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर, AC 2 के लिए 3.10 रुपये प्रति किलोमीटर और AC 3 के लिए 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी.

13 Jan 2026, 5:52 PM (IST)

ICICI Lombard ने पेश किए तिमाही नतीजे, खर्च और क्लेम्स ने बढ़ाई टेंशन

ICICI Lombard ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रीमियम ग्रोथ दिखाई है. मोटर और हेल्थ बिजनेस ने कमाई को सपोर्ट किया. हालांकि क्लेम्स और मैनेजमेंट खर्च बढ़े हैं. कंपनी का ओवरऑल परफॉर्मेंस स्थिर दिखता है, लेकिन मार्जिन पर दबाव बना हुआ है.

यह नतीजे ऐसे समय पर आए हैं जब इंश्योरेंस सेक्टर में कॉम्पिटिशन तेज है, क्लेम्स बढ़ रहे हैं और रेगुलेटरी बदलाव भी कंपनियों की स्ट्रैटेजी को प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे माहौल में ICICI Lombard का परफॉर्मेंस निवेशकों और पॉलिसीहोल्डर्स दोनों के लिए अहम बन जाता है.
 

13 Jan 2026, 5:03 PM (IST)

भारतीय बाजार में निवेश की वापसी! 44% उछला प्राइवेट इक्विटी मार्केट

भारत के प्राइवेट इक्विटी (PE) बाजार ने साल 2025 के अंत में एक शानदार छलांग लगाई है. लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (LSEG) की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में निवेश 44.3% बढ़कर 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया.

हालांकि पूरे साल के निवेश में 23.7% की गिरावट रही, लेकिन इंटरनेट और सॉफ्टवेयर कंपनियों ने निवेशकों का भरोसा बनाए रखा. आने वाले समय में AI और क्लीन एनर्जी जैसे सेक्टर इस रफ्तार को और तेज कर सकते हैं.
 

13 Jan 2026, 4:30 PM (IST)

हॉस्पिटल की लूट अब होगी खत्म!

  • अस्पतालों में लागू होगा नया बिलिंग नियम
  • BIS ने पेश किया स्टैंडर्ड फॉर्मेट
  • हर अस्पताल का बिल होगा बराबर
  • एक तय मानक के आधार पर ही बिल जारी करने का प्लान
  • मरीज को मिलेगी पाई-पाई की जानकारी
  • बिल पर देनी होगी दवाई की पूरी जानकारी   

13 Jan 2026, 4:29 PM (IST)

स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

  • स्ट्रीट डॉग्स के काटने पर SC सख्त  
  • 'राज्य सरकार को देना होगा मुआवजा'  
  • डॉग लवर्स को लेकर भी SC की सख्त टिप्पणी  
  • 'खाना खिलाने वालों की जवाबदेही तय होगी'

13 Jan 2026, 4:12 PM (IST)

Business News LIVE: Redtape में हिस्सा खरीद की तैयारी

  • रॉयटर्स के हवाले से खबर
  • कंपनी में Blackstone और KKR की हिस्सा खरीद की योजना
  • फाउंडर्स की मेजोरिटी हिस्सा बेचने की योजना
  • Ernst & Young को एडवाइजर नियुक्त किया जा सकता है

13 Jan 2026, 2:55 PM (IST)

Bharat Coking Coal का IPO: अबतक के अपडेट्स

  • Bharat Coking Coal का IPO अबतक 106 गुना भरा
  • IPO को ~3493 Cr की बोली मिली

आईपी पर क्या है अनिल सिंघवी की राय, इसके लिए पढ़ें नीचे दी गई पूरी खबर

Bharat Coking Coal IPO: ₹23 का शेयर खरीदने का आखिरी मौका, बंपर सब्सक्रिप्शन ने बढ़ाईं उम्मीदें; जान लें अनिल सिंघवी ने क्या कहा

13 Jan 2026, 2:48 PM (IST)

Gig Workers की हड़ताल पर सरकार सख्त!

  • टाइम बाउंड डिलीवरी पर सख्ती के मूड में सरकार
  • कंपनियों को 10 मिनट डिलीवरी  से परहेज की सलाह
  • Gig Workers की हड़ताल और डिमांड के बाद एक्शन

13 Jan 2026, 2:40 PM (IST)

Business News LIVE: LT ने जारी की सफाई

  • कुवैत टेंडर की खबर पर कंपनी की सफाई
  • कुवैत ऑयल प्रोजेक्ट कंपनी के ऑर्डर का हिस्सा नहीं
  • मीडिया रिपोर्ट में कुवैत टेंडर कैंसिल होने की खबर पर सफाई
  • टेंडर की स्थिति पर कमेंट करने से इंकार

13 Jan 2026, 1:02 PM (IST)

ICICI Prudential AMC के मुनाफे में दिखी जबरदस्त तेजी

ICICI Prudential AMC के तिमाही नतीजों में कंपनी का Profit After Tax सालाना आधार पर बढ़कर ₹390 करोड़ पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा ₹326 करोड़ था. यानी मुनाफे में करीब 19.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली.

अगर पूरे 9 महीने यानी 9M-FY26 की बात करें, तो मुनाफा ₹803 करोड़ से बढ़कर ₹992 करोड़ हो गया. यहां सालाना आधार पर 23.5% की ग्रोथ दर्ज की गई. यह बढ़त मुख्य रूप से शेयरहोल्डर्स फंड से बेहतर इनकम की वजह से आई.

13 Jan 2026, 12:56 PM (IST)

भारत को लेकर पाकिस्तान का फेक प्रोपेगेंडा 

पाकिस्तान प्रोपेगेंडा अकाउंट्स की ओर से एक फर्जी पत्र सर्कुलेट किया जा रहा है, जिसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि ईरान में बढ़ती अशांति के चलते भारत ने अफगानिस्तान के साथ व्यापारिक गतिविधियों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. 

13 Jan 2026, 12:55 PM (IST)

ग्लोबल तनाव के बीच बॉन्ड बाजार संभालने की चुनौती बढ़ी

State Bank of India (SBI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल स्तर पर बढ़ते तनाव के चलते Reserve Bank of India (RBI) को बॉन्ड की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए ज्यादा ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) करने पड़ सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 के आखिर में जियोपॉलिटिकल तनाव कुछ कम होते दिखे थे, लेकिन 2026 की शुरुआत फिर से उथल-पुथल भरी रही है. वेनेजुएला और ईरान से जुड़े हालात ऊर्जा और कमोडिटी बाजारों के लिए उलझन भरे साबित हो रहे हैं. इससे कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव हो सकता है, जो पहले लगाए गए अनुमानों से अलग स्थिति दिखाता है.

13 Jan 2026, 12:50 PM (IST)

2025 के आखिरी महीने में तेज रही ऑटो सेक्टर की रफ्तार, हर सेगमेंट में दिखी मजबूत खरीदारी

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने 2025 का साल काफी मजबूत स्थिति में खत्म किया. घरेलू बिक्री के आंकड़ों में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल सभी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. त्योहारी तिमाही में जबरदस्त डिमांड रही और पूरे साल यह रफ्तार बनी रही.

Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 में बिक्री खास तौर पर मजबूत रही. पैसेंजर व्हीकल की बिक्री सालाना आधार पर 26.8% बढ़कर करीब 4 लाख यूनिट पहुंच गई. टू-व्हीलर बिक्री में 39% से ज्यादा की तेजी आई, जिसमें स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों की डिमांड मजबूत रही. थ्री-व्हीलर की बिक्री भी करीब 17% बढ़ी, जो ऑटो सेक्टर की मजबूती दिखाती है.

SIAM

दिसंबर में PV बिक्री 3.99 Lk यूनिट
PV बिक्री 26.8% बढ़कर 3.99 Lk यूनिट (YoY)
घरेलू कार बिक्री 1.19 Lk यूनिट
घरेलू UV बिक्री 2.18 Lk यूनिट
दिसंबर में घरेलू 3W बिक्री 61,924 यूनिट
घरेलू 3W बिक्री 17.4% बढ़कर 61,924 यूनिट (YoY)
घरेलू 2W बिक्री 39.4% बढ़कर 15.41 Lk यूनिट (YoY)
2026 में अच्छी बिक्री रहने का अनुमान
स्कूटर बिक्री 42.1% बढ़कर 5.95 Lk यूनिट (YoY)
मोटरसाइकल बिक्री 37.7% बढ़कर 9 Lk यूनिट (YoY)
एक्सपोर्ट 20.7% बढ़कर 5.79 Lk यूनिट (YoY)
3W उत्पादन 39.6% बढ़कर 1.02 Lk यूनिट (YoY)
2W उत्पादन 39.9% बढ़कर 21.4 Lk यूनिट (YoY)
PV उत्पादन 23.1% बढ़कर 3.94 Lk यूनिट (YoY)

13 Jan 2026, 12:50 PM (IST)

2026 से ओस्लो में होगा Norway Chess टूर्नामेंट


दुनिया के सबसे टॉप शतरंज टूर्नामेंट्स में से एक Norway Chess अब एक नए दौर में कदम रखने जा रहा है. 13 साल तक स्टावेंगर में आयोजित होने के बाद, यह टूर्नामेंट 2026 से नॉर्वे की राजधानी Oslo में खेला जाएगा. इसके साथ ही Norway Chess Women टूर्नामेंट भी ओस्लो में ही आयोजित होगा.

आयोजकों की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 2026 का टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून 2026 तक चलेगा. इस बार मुकाबलों का मुख्य स्थल ओस्लो की मशहूर लाइब्रेरी Deichman Bjørvika होगी, जिसे एक आधुनिक और दर्शकों के लिए आकर्षक वेन्यू माना जाता है.

इस बड़े शतरंज आयोजन में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें सबसे बड़ा नाम नॉर्वे के स्टार ग्रैंडमास्टर Magnus Carlsen का है, जिनकी मौजूदगी से टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ जाएगा.

13 Jan 2026, 11:53 AM (IST)

क्रिटिकल मिनरल्स पर बैठक में शामिल हुए अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव वॉशिंगटन में आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन पर बैठक में शामिल हुए.

 

13 Jan 2026, 11:27 AM (IST)

Stock Market News LIVE: L&T में क्यों आई करीब 4% की गिरावट?

आज Larsen & Toubro के शेयर में करीब 4% की गिरावट देखने  मिली

Market में गिरावट की वजह बनी Kuwait oil projects से जुड़ी अनिश्चितता

क्या है पूरा मामला?

Kuwait सरकार कुछ बड़े oil project tenders cancel या rebid करने पर विचार कर रही है

Total tender size करीब $8.7 billion बताया जा रहा है

MEED (Middle east Economic Digest) रिपोर्ट के अनुसार, 5 बड़े upstream contracts के लिए बोलियां बजट से ज़्यादा आईं

Reports के मुताबिक bids budget से काफी ऊपर आए हैं

इसी वजह से प्रोजेक्ट्स पर पुनर्विचार की बात चल रही है 

L&T था L1 बिडर, आर्डर साइज थी $4.5 billion.

13 Jan 2026, 11:27 AM (IST)

Tata puch facelift से जुड़ी जानकारी

  • Tata punch facelift में नया इंजन ऑप्शन 
  • 1.2 लीटर का iTurbo पेट्रोल इंजन 
  • पॉवर आउटपुट- 120ps पॉवर , 170nm टॉर्क 
  • कार में 360 डिग्री कैमरा व्यू 
  • CNG मॉडल में 210 लीटर का बूट स्पेस 
  • टाटा पंच में पहली बार CNG वैरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेगा

13 Jan 2026, 11:25 AM (IST)

Tata Punch Facelift कुछ ही देर में होगी लॉन्च

  • सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आती है ये कार 
  • 400mm तक पानी में चल सकती है 
  • नई पंच से ऑफरोडिंग भी कर सकते हैं 
  • ड्राइवर सीट से हेलीकॉप्टर व्यू मिलेगा 
  • नई पंच में 1.2 turbocharged engine, 1.2 L Revotron engine, 
  • 1.2 L revotron CNG engine 
  • O-100 सिर्फ 11.1 सेकेंड्स में 
  • पेट्रोल मॉडल में 366 लीटर का बूट स्पेस 
  • कार में स्टैण्डर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, थ्री पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा 
  • इलेक्ट्रिकली सनरूफ खुलने की सुविधा

13 Jan 2026, 10:31 AM (IST)

13 Jan 2026, 10:02 AM (IST)

LIVE: हॉस्पिटल बिलों में अब बढ़ेगी पारदर्शिता

BIS ने हेल्थकेयर सर्विसेज- हॉस्पिटल बिलों का फॉर्मेट- आवश्यकताएँ और सिफारिशें जारी की

- सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और OPD क्लीनिक्स पर लागू
- बिल में आइटम-वाइज ब्रेकअप अनिवार्य: रूम रेंट, डॉक्टर परामर्श, प्रोसीजर, जांच, दवाइयाँ, कंज्यूमेबल्स, पैकेज आदि
- दवाइयों/कंज्यूमेबल्स में नाम, मात्रा, मूल्य, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट दिखाना जरूरी
- बिल में साफ दिखना चाहिए: कुल राशि, छूट, टैक्स, एडवांस पेमेंट, बाकी राशि, इंश्योरेंस कवरेज, पेमेंट मोड
- बिल फॉर्मेट: पढ़ने योग्य फॉन्ट (कम से कम 11 पॉइंट), टेबुलर लेआउट, A4 साइज, अंग्रेजी/स्थानीय भाषा में, फिजिकल और डिजिटल दोनों उपलब्ध
- समरी बिल और आइटमाइज्ड बिल के सैंपल फॉर्मेट स्टैंडर्ड में दिए गए
- उद्देश्य: बिलों में असमानता, छिपे चार्जेस खत्म कर मरीजों को स्पष्ट जानकारी, विवाद कम करना और विश्वास बढ़ाना
- BIS ने स्टैंडर्ड बनाने में AIIMS, NABH, DGHS और CII जैसे विशेषज्ञों की सलाह ली
- ये अभी voluntary है

13 Jan 2026, 9:44 (IST)

Stock Market News LIVE: Eternal में क्यों आई 3% की तेजी??

  • कल शाम कंपनी ने दिसंबर तिमाही का शेयरहोल्डिंग पैटर्न अपडेट किया
  • Foreign हेडरूम 21.1% से बढ़कर 26.8% हआ
  • Foreign हेडरूम बढ़ने से फरवरी MSCI रिव्यू में वेट बढ़ने का अनुमान
  • फिलहाल कम Foreign headroom होने से MSCI index में स्टॉक का वेट आधा
  • वेट बढ़ने से 3500-4000 करोड़ के फ्लो का अनुमान
  • FII होल्डिंग को 49.5% पर कैप करने के बाद MSCI में वेटेज घटा था
  • FII ओनरशिप के लिए हेडरूम घटकर 9.33% हुआ था
  • स्टॉक का वेटेज 1.33% से घटकर आधा हुआ था
  • करीब 5000 करोड़ के ऑउटफ्लो हुआ था
  • 26 अगस्त 2025 से बदलाव लागू हुआ था  

13 Jan 2026, 9:42 (IST)

Business News LIVE: VA TECH WABAG को मिला नया ऑर्डर

  • VA Tech WABAG को 250-600 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला
  • BPCL से वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम के लिए ऑर्डर मिला
  • 22 महीने में ऑर्डर को पूरा करेगी

13 Jan 2026, 7:51 (IST)

Business News LIVE: BALU FORGE INDUSTRIES पर बड़ी खबर

ज़ी बिज़नेस की खबर पर मुहर

7 जनवरी को ऑफिस, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर IT छापे की बात मानी

ऑफिस, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर IT छापा आज पूरा

जांच में प्रोमोटर, मैनेजमेंट का पूरा सहयोग

13 Jan 2026, 7:49 (IST)

Iran News LIVE: अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी, अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने और तुर्की या अमेरिका लौटने को कहा

US-Iran

13 Jan 2026, 7:48 (IST)

Stock Market News LIVE: बाजार के लिए आज अहम ट्रिगर

  • ईरान से ट्रेड किया तो US में 25% टैरिफ: ट्रंप
  • Life High पर डाओ, S&P, नैस्डैक 62 अंक चढ़ा
  • सोने और चांदी में रिकॉर्डतोड़ तेजी
  • क्रूड 2 महीने की ऊंचाई पर $64 के पार
  • डॉलर में नरमी से बेस मेटल्स में चौतरफा तेजी
  • FIIs की 6 दिनों से बिकवाली, DIIs 95 दिनों से खरीदार
  • नतीजे: HCL Tech अच्छे, TCS अनुमान मुताबिक
  • वायदा में ICICI Lom, ICICI Pru, Tata Elxsi के नतीजे आएंगे
  • दिसंबर CPI 1.33% पर अनुमान से कम

13 Jan 2026, 7:48 (IST)

Iran News LIVE: ईरान पर सख्ती का भारत पर असर?

भारत पर पहले से ही अमेरिका में 50% टैरिफ
ईरान वाला टैरिफ लागू हुआ तो भारत पर कुल 75% टैरिफ हो जाएगा
ईरान OPEC का सदस्य, दुनिया का नौवां सबसे बड़ा तेल उत्पादक
ईरान से भारत ज्यादातर तेल और ड्रायफ्रूट्स खरीदता है
भारत से ईरान को मुख्य रुप से बासमती, चीनी, चाय, मसाले, दवा एक्सपोर्ट
चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत का निवेश

13 Jan 2026, 7:47 (IST)

Iran News LIVE: ईरान पर US का आर्थिक हमला

ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान
ईरान से बिजनेस करने पर तत्काल प्रभाव से 25% टैरिफ लागू
भारत-ईरान में पुराना व्यापारिक संबंध लेकिन टैरिफ पर स्थिति स्पष्ट नहीं
टैरिफ किन देशों पर लगेगा, उनका कहीं नाम नहीं
ईरान को आर्थिक रुप से तोड़ने के लिए अमेरिका का कद

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6