सोने की कीमत इस हफ्ते ₹1.41 लाख के पार, चांदी का भाव ₹39 हजार से ज्यादा बढ़ा, पढ़ें आज की तमाम बड़ी खबरें

18th January Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ग्रीनलैंड को लेकर अपना रुख और सख्त करते हुए कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने कहा है कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. वहीं विश्व इकनॉमिक फोरम को लेकर कई बड़े अपडेट आ रहे हैं. यहां पढ़ें बिजनेस से जुड़ी देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे.
सोने की कीमत इस हफ्ते ₹1.41 लाख के पार, चांदी का भाव ₹39 हजार से ज्यादा बढ़ा, पढ़ें आज की तमाम बड़ी खबरें

18th January Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ग्रीनलैंड को लेकर अपना रुख और सख्त करते हुए कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने कहा है कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. वहीं विश्व इकनॉमिक फोरम को लेकर कई बड़े अपडेट आ रहे हैं. इस ब्लॉग में हर उस खबर या सूचना की जानकारी होगी, जो आपके काम की होगी. निवेशकों से लेकर आम पाठकों के लिए सभी जरूरी अपडेट्स इस खबर में शामिल किए जाएंगे. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.

Follow updates here:

18 Jan 2026, 8:20 PM (IST)

न्यूजीलैंड ने भारत की धरती में जीती पहली वनडे सीरीज

  • न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत को 41 रनों से हरा दिया है.
  • न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से सीरीज अपने नाम की.
  • न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत की धरती में वनडे सीरीज जीतने का इतिहास रचा है.
  • न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतक की मदद से 8 विकेट पर 337 रन बनाए. 
  • जवाब में टीम इंडिया विराट कोहली के शतक और हर्षित राणा,नीतिश रेड्डी के अर्धशतक की मदद से 46 ओवर में 296 पर सिमट गई.
  • विराट कोहली ने 108 गेंद पर 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली. यह उनका वनडे करियर का 54वां शतक है.

18 Jan 2026, 8:19 PM (IST)

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत यूपी में लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 2 लाख लोगों को रविवार को बड़ी सौगात दी. 
  • सीएम योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त मुख्यमंत्री ने भेजी. 
  • लखनऊ के गोमती नगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2000 करोड़ रुपए की अनुदान राशि ट्रांसफर की.
  • उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2025 के बीच 17 लाख 66 हजार शहरी परिवारों को आवास दिया गया. आज यह संख्या बढ़कर 19 लाख 75 हजार हो चुकी है.

18 Jan 2026, 7:39 PM (IST)

मेट्रो विस्तार से घटेगा जाम और प्रदूषण: सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी में मेट्रो नेटवर्क को और आगे बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिया है. सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के फेज-IV के बचे हुए तीन कॉरिडोरों के लिए अपने हिस्से का फंड जारी कर दिया है.

सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि इन परियोजनाओं से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा. इस कॉरिडोर के चार वर्ष में पूरे होने की संभावना है. मेट्रो का बेहतर परिचालन प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

मेट्रो फेज-IV के इन तीनों कॉरिडोरों की कुल लंबाई 47.225 किलोमीटर होगी. इन परियोजनाओं पर लगभग 14,630.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी. इसमें से 3,386.18 करोड़ रुपए की राशि दिल्ली सरकार वहन करेगी.

18 Jan 2026, 7:33 PM (IST)

देश की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप

देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से इस हफ्ते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केटकैप में 75,855.43 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है. इसमें एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 39,045.51 करोड़ रुपए बढ़कर 9,62,107.27 करोड़ रुपए हो गया है. इन्फोसिस का मार्केट कैप 31,014.59 करोड़ रुपए बढ़कर 7,01,889.59 करोड़ रुपए हो गया है. आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 5,795.33 करोड़ रुपए बढ़कर 10,09,470.28 करोड़ रुपए हो गया है.

दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एलएंडटी के मार्केटकैप में गिरावट देखने को मिली है. लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 23,501.8 करोड़ रुपए घटकर 5,30,410.23 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,615.35 करोड़ रुपए घटकर 14,32,534.91 करोड़ रुपए हो गया है.

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 6,443.38 करोड़ रुपए घटकर 11,49,544.43 करोड़ रुपए हो गया है, बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,253.59 करोड़ रुपए घटकर 5,91,447.16 करोड़ रुपए हो गया, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,312.93 करोड़ रुपए घटकर 5,54,421.30 करोड़ रुपए हो गया और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 470.36 करोड़ रुपए घटकर 11,60,212.12 करोड़ रुपए हो गया है.

18 Jan 2026, 7:26 PM (IST)

ऑपरेशन सिंदूर: 'नागास्त्र ड्रोन ने आतंकी ठिकानों पर किया था हमला'

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित नागास्त्र ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया था. इस ड्रोन ने देश की ओर बुरी नजर रखने वाले आतंकियों के ठिकानों पर सटीक प्रहार कर अपनी रणनीतिक क्षमता को सिद्ध किया. यह जानकारी रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी.

राजनाथ सिंह ने बताया कि नागास्त्र के और भी अधिक आधुनिक वर्जन अब विकसित किए जा चुके हैं. भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ये हथियार शत्रुओं के लिए अत्यंत घातक सिद्ध होंगे. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय पिनाका मिसाइलों का निर्यात भी शुरू हो चुका है. कई देशों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है. इस तरह की उपलब्धियां न केवल हमारे रक्षा उद्योग की क्षमता को दर्शाती हैं, बल्कि भारत की निर्यात क्षमता को भी और अधिक सशक्त बनाती हैं.

उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में ही, इसके सभी परीक्षण पूरे हो जाने के बाद, हमारी सेना इसे देश की रक्षा के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद सुरक्षा कवच के रूप में इस्तेमाल कर सकेगी. वह नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्रीज के मीडियम कैलिबर एम्युनेशन फैसिलिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे.

18 Jan 2026, 6:32 PM (IST)

सोना इस हफ्ते ₹1.41 लाख के पार, चांदी ₹39 हजार से ज्यादा चढ़ी

सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.81 लाख रुपए रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम एक हफ्ते में 4,471 रुपए बढ़कर 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

हाजिर बाजार में सोने ने इस हफ्ते 1,42,152 रुपए प्रति 10 ग्राम का नया ऑल-टाइम हाई बनाया है. 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,25,604 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम 1,02,842 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और इसकी कीमत 39,082 रुपए बढ़कर 2,81,890 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,42,808 रुपए प्रति किलो थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली. सोने का दाम 4,500 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है और चांदी की कीमत 79 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर करीब 89 डॉलर प्रति औंस हो गई है.

18 Jan 2026, 5:31 PM (IST)

WEF: दावोस पहुंचे दिग्गज भारतीय नेता

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिग्गज भारतीय नेता पहुंच गए हैं. इनमें केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की 56वीं वार्षिक बैठक 19 से 23 जनवरी के बीच होगी. इसमें 130 देशों से करीब 3,000 लीडर्स के शामिल होने की उम्मीद है.यह  बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिकी टैरिफ और विभिन्न देश के बीच युद्ध के कारण दुनिया अस्थिरता का सामना कर रही है.

इस बैठक की थीम 'ए स्प्रिट ऑफ डायलॉग' रखा गया है, जो कि दिखाता है कि इस बैठक का फोकस बंटे हुए विश्व के बीच दोबारा से कॉरपोरेशन बढ़ाने पर है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि संवाद अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन गया है. उन्होंने कहा कि भू-आर्थिक प्रतिस्पर्धा के गहराने और तकनीकी बदलाव की गति तेज होने के साथ, अंतरराष्ट्रीय सहयोग एक निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहा है, जिससे इस वर्ष के दावोस सम्मेलन का विशेष महत्व बढ़ गया है.

18 Jan 2026, 5:26 PM (IST)

डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को 7 बजे WEF में स्पीच देंगे

अगले कुछ दिन WEF में यूएसए हाउस का आकर्षण का केंद्र रह सकता है . दावोस में अमेरिका में निवेश को बढ़ावा मिले इसके लिए USA हाउस को तैयार किया . अमेरिका ने क्रिप्टो, रेयर अर्थ मिनरल और AI जैसे सेक्टर में निवेश के लिए पिच कर रहा है. उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रम्प के वेफ के दौरे के दौरान यहां आ सकते है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को 7 बजे भारतीय समय के हिसाब से WEF में स्पीच देंगे. मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति का संबोधन WEF में होगा.

18 Jan 2026, 5:07 PM (IST)

मारुति सुजुकी की गाड़ियों के बढ़ सकते हैं दाम 

  • Maruti Suzuki फरवरी से बढ़ा सकती है गाड़ियों के दाम .
  • 1 फरवरी से लागू हो सकती हैं कीमतें.
  • 1% से लेकर 1.25% तक महंगी हो सकती हैं गाड़ियां.
  • टाटा और महिंद्रा भी अगले हफ़्ते प्राइस हाइक की कर सकती हैं अनाउंसमेंट.

18 Jan 2026, 5:02 PM (IST)

इंडोनेशिया: लापता एटीआर 42-500 का मलबा बरामद, एक शख्स भी मिला

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इंडोनेशियाई बचाव दल ने दक्षिण सुलावेसी के पांगकेप रीजेंसी में माउंट बुलुसाराउंग पर दुर्घटनाग्रस्त एटीआर 42-500 विमान से एक पीड़ित को ढूंढ निकालने का दावा किया है. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार पीड़ित पहाड़ की ढलान पर मिला और उसे फिलहाल टोंपोबुलु गांव में सर्च एंड रेस्क्यू (एसएंडआर) कमांड पोस्ट पर ले जाया जा रहा है.

हसनुद्दीन मिलिट्री रीजनल कमांड के कमांडर, मेजर जनरल बांगुन नावको ने स्थानीय मीडिया के हवाले से एसएआर पोस्ट पर पत्रकारों को बताया, "आज, हमारे पास अच्छी खबर है. हमारी टीम ने विमान के मलबे के कई टुकड़ों को निकालने के अलावा एक पीड़ित को भी ढूंढ निकाला है." उन्होंने कहा, "हम अभी उसे टॉम्पोबुलु में अजू कमांड पोस्ट तक निकालने का काम कर रहे हैं."

18 Jan 2026, 4:04 PM (IST)

हाई-स्पीड ट्रैक से रेलवे की रफ्तार दोगुनी

पिछले 11 सालों में भारतीय रेलवे की पटरियों की रफ्तार में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. सरकार के मुताबिक, 2014 में जहां सिर्फ 40 परसेंट रेलवे ट्रैक पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे ज्यादा की स्पीड से ट्रेन चल सकती थी, अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 80 परसेंट हो गया है. ट्रैक की लंबाई के हिसाब से देखें तो यह 31,445 किलोमीटर से बढ़कर 84,244 किलोमीटर तक पहुंच गई है. इससे ट्रेनों की स्पीड के साथ-साथ सफर की सुविधा और समय की बचत भी बढ़ी है.

सरकार ने बताया कि वित्तीय साल 2024-25 में 6,851 किलोमीटर ट्रैक का रिन्यूअल किया गया. मौजूदा साल 2025-26 में 7,500 किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक पर काम चल रहा है. वहीं 2026-27 में 7,900 किलोमीटर ट्रैक रिन्यूअल की योजना है. इससे रेलवे की सेफ्टी, भरोसेमंद ऑपरेशन और बेहतर सेवा पर लगातार फोकस दिखता है.

18 Jan 2026, 2:26 PM (IST)

ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बनेगी बात

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी सांसद स्टीव डैनिस से मुलाकात की
अमेरिकी सीनेटर के साथ भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों को लेकर चर्चा हुई
अमेरिकी राजदूत का कहना कि भारत अमेरिका के लिए सबसे जरूरी साझेदार है
दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता तेजी से आगे बढ़ रहा है

18 Jan 2026, 1:06 PM (IST)

दावोस में कल से शुरू होगा WEF, भारत की निवेश पिच पर दुनिया की नजर

दुनिया के 130 से ज्यादा देशों के 3000+ नेता होंगे शामिल
कल भारतीय टाइमिंग के हिसाब से देर शाम WEF का होगा आगाज 
सबकी नज़र अमेरिका के राष्ट्रपति पर रहेगी 
इस बार अमेरिका अपने सबसे बड़े डेलीगेशन के साथ WEF में आ रहा है 
अगले पाँच दिन WEF में वैश्विक मंदी ,जियो-पोलिटिकल तनाव, कर्ज संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी 
वेफ में AI का उपयोग और नौकरियों पर असर जैसे मुद्दे भी चर्चा का विषय रहेंगे 
कल केंद्रीय मंत्री भारत के पवेलियन का उद्धाघटन करेंगे 
इसके साथ ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने का सिलसिला आज से शुरू होगा
 

18 Jan 2026, 12:57 PM (IST)

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी

उड़ान के दौरान विमान में बम होने की सूचना मिली
विमान संख्या 6E 6650 को एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और एयरलाइंस प्रबंधन अलर्ट मोड पर आए
लैंडिंग के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने विमान को चारों ओर से घेरा
 

18 Jan 2026, 10:44 AM (IST)

वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए बदले टिकट कैंसिलेशन नियम

सरकार ने रेल यात्री (टिकट रद्दीकरण और किराए का प्रतिदाय) नियम, 2015 में संशोधन किया है, जो 16 जनवरी 2026 से लागू होंगे. नए नियमों के तहत वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट रद्द करने पर अलग-अलग समय सीमा के अनुसार रद्दीकरण शुल्क तय किया गया है. ट्रेन के प्रस्थान से 72 घंटे से पहले टिकट रद्द करने पर 25 फीसदी, 72 से 8 घंटे के बीच 50 फीसदी शुल्क लगेगा, जबकि 8 घंटे से कम समय में कोई रिफंड नहीं मिलेगा. टीडीआर भी 8 घंटे पहले तक फाइल करना जरूरी होगा. अमृत भारत II एक्सप्रेस के रिजर्व्ड टिकट पर भी यही नियम लागू होंगे.

18 Jan 2026, 10:36 AM (IST)

बजट में वरिष्ठ नागरिकों को मिल सकता है तोहफा

सरकार ब्याज आय पर अतिरिक्त टैक्स छूट और हेल्थकेयर संबंधी खर्चों पर राहत दे सकती है
बड़े टैक्स रेट बदलाव की संभावना कम
 न्यू टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश
स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने पर विचार
सरचार्ज में हो सकती है सीमित कटौती
नए टैक्स सिस्टम में आ सकता है PF योगदान

18 Jan 2026, 10:22 AM (IST)

PM मोदी काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे

पीएम मोदी मोदी असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं.
इस दौरे में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन करेंगे
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

18 Jan 2026, 9:49 (IST)

पीएम मोदी सिंगूर को देंगे 830 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित सिंगूर से राज्य के विकास को नई रफ्तार देने वाले हैं. लगभग 830 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं में बालागढ़ में एक आधुनिक पोर्ट गेट सिस्टम और अंतर्देशीय जल परिवहन टर्मिनल की आधारशिला रखना शामिल है.

इसके अलावा, कोलकाता में प्रदूषण मुक्त सफर के लिए इलेक्ट्रिक कैटामारन की शुरुआत, जयरामबाती और मयनापुर के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन और तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना मुख्य आकर्षण हैं. ये प्रोजेक्ट्स न केवल बंगाल की कनेक्टिविटी सुधारेंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे.

18 Jan 2026, 9:25 (IST)

देश भर में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कवरेज का विस्तार

30 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चालू, 9 नई सेवाएं जोड़ी गईं
नए रूट पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी भारत को जोड़ते है
अमृत भारत ट्रेनें पूरी तरह से नॉन-एसी हैं,
 इनमें 11 जनरल क्लास कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच, 1 पैंट्री कार हैं
विकलांगों के लिए अनुकूल डिब्बों के साथ 2 सेकंड क्लास-कम-लगेज-कम-गार्ड वैन हैं

18 Jan 2026, 9:14 (IST)

ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर फ्रांस के राष्ट्रपति का जवाब

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की तरफ से टैरिफ की धमकियों पर कड़ी आपत्ति जताई.  ग्रीनलैंड पर अमेरिकी टैरिफ धमकियां अस्वीकार्य, यूरोप एकजुट होकर जवाब देगा
फ्रांस यूरोप और दुनिया के दूसरे हिस्सों में देशों की संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है.

18 Jan 2026, 9:06 (IST)

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव

महिलाओं को अब 2100 नहीं 1100 रुपए मिलेंगे
₹1000 की RD-FD कराएगी हरियाणा में सरकार

18 Jan 2026, 8:19 (IST)

टैरिफ के दम पर ग्रीनलैंड चाहते हैं ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ग्रीनलैंड को लेकर अपना रुख और सख्त करते हुए कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने कहा है कि 1 फरवरी से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.

इतना ही नहीं, ट्रंप ने साफ किया कि अगर अमेरिका और ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा. ये टैरिफ तब तक लागू रहेंगे, जब तक अमेरिका ग्रीनलैंड को खरीदने को लेकर डील नहीं कर लेता. सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे बयान में ट्रंप ने आरोप लगाया कि डेनमार्क और यूरोप के दूसरे देश दशकों से अमेरिका की सुरक्षा का फायदा उठाते रहे हैं, लेकिन इसके बदले कुछ नहीं दिया. ट्रंप ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि डेनमार्क वापस दे.”

 

17 Jan 2026, 7:49 PM (IST)

Indigo पर DGCA ने ठोका 22.20 करोड़ रुपए का जुर्माना

  • फ्लाइट डिले मामले में एविएशन रेगुलेटर DGCA का एक्शन
  • डीजीसीए ने इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ का जुर्माना लगाया
  • इंडिगो को डीजीसीए के पक्ष में ₹50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने का भी आदेश.
  • साथ ही Sr VP, OCC को तत्काल प्रभाव से मौजूदा जिम्मेदारी से हटाने का निर्देश.
  • इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि डीजीसीए आदेश मिला है.
  • इंडिगो बोर्ड और प्रबंधन डीजीसीए आदेश का पूर्ण संज्ञान लेंगे और समय पर उचित कार्रवाई करेंगे.

17 Jan 2026, 7:48 PM (IST)

पीएम-सेतु योजना से देश के 1,000 सरकारी आईटीआई होंगे आधुनिक

  • पीएम-सेतु (प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई) योजना के तहत देशभर में 1,000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यानी आईटीआई को आधुनिक बनाया जाएगा. 
  • यह घोषणा शनिवार को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा की गई. मंत्रालय के अनुसार, इस पहल के तहत हब-एंड-स्पोक अप्रोच अपनाया जाएगा. 
  • इस अप्रोच के तहत 200 आईटीआई को हब बनाया जाएगा, जहां उन्नत मशीनें, आधुनिक इमारतें और नई तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा. 
  • 800 आईटीआई को स्पोक के रूप में जोड़ा जाएगा, ताकि जिलों तक प्रशिक्षण की सुविधा पहुंच सके.

(IANS इनपुट के साथ)

17 Jan 2026, 6:10 PM (IST)

पंजाब सिंध बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़ा

  • नेट प्रॉफिट ₹281.96 से बढ़कर ₹336.42 करोड़.
  • NII 5.01% बढ़कर ₹986 करोड़
  • टोटल इनकम 8.57% बढ़कर ₹3,549 करोड़
  • कुल डिपॉजिट ₹1,27,397 करोड़ से बढ़कर ₹1,39,202 करोड़
  • ग्रॉस NPA 3.83% से घटकर 2.60%
  • नेट NPA 1.25% से घटकर 0.74%

17 Jan 2026, 5:35 PM (IST)

सोने की तेजी से भारतीय परिवारों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल

  • सोने की कीमतों में आई तेज उछाल के चलते 2025 में भारतीय परिवारों की कुल संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  • HDFC म्यूचुअल फंड ईयरबुक 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में भारतीय घरों की संपत्ति में करीब 117 लाख करोड़ रुपए या लगभग 1.3 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे परिवारों की खर्च करने की क्षमता भी मजबूत हुई है.
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 25 वर्षों में सोने की कीमतों में वृद्धि के चलते यह संपत्ति में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
  • साल 2025 में 15 दिसंबर तक सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 57,000 रुपए बढ़ी। इससे पहले 2024 में भी सोने की कीमतों में 14,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई थी.

(IANS इनपुट के साथ)

17 Jan 2026, 5:34 PM (IST)

अमेरिकी टैरिफ से कोयंबटूर-तिरुपुर उद्योगों पर संकट; गईं हजारों नौकरियां

  • कभी भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक रहे कोयंबटूर और तिरुपुर इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 
  • अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद यहां की फैक्ट्रियों, कामगारों और निर्यात पर गहरा असर पड़ा है.
  • अगस्त 2025 में अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने के बाद से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.
  • उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार, अनुमान है कि कपड़ा और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं. 
  • अगर कास्टिंग, पंप और औद्योगिक वाल्व जैसे सहायक उद्योगों को भी शामिल किया जाए, तो प्रभावित लोगों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो सकती है.
  • कई छोटी और मझोली फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं. कई जगहों पर काम के घंटे कम कर दिए गए हैं और नए ऑर्डर भी तेजी से घट रहे हैं. इसका सीधा असर निर्यात पर भी पड़ा है.

(IANS इनपुट के साथ)

17 Jan 2026, 3:15 PM (IST)

IDBI Bank ने Q3 नतीजों का किया ऐलान

नेट प्रॉफिट ₹1,908 से बढ़कर ₹1,935 करोड़
NII ₹4,228 करोड़ से घटकर ₹3,209 करोड़
ब्याज आय 9% घटकर ₹7,074 करोड़
कुल डिपॉजिट बढ़कर ₹3,07,858 करोड़
CASA ₹1,35,632 करोड़

17 Jan 2026, 2:59 PM (IST)

चार अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज बंगाल को चार और आधुनिक, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं:

  • न्यू जलपाईगुड़ी- नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस
  • न्यू जलपाईगुड़ी - तिरुच्चिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
  • अलीपुर द्वार - बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
  • अलीपुर द्वार - मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस

इससे बंगाल और खासतौर पर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिम भारत से कनेक्टिविटी और सशक्त होगी."

17 Jan 2026, 2:57 PM (IST)

17 Jan 2026, 2:56 PM (IST)

ICICI Bank ने जारी किए तिमाही नतीजे

ICICI Bank का मुनाफा 11,792 करोड़ से घटकर 11,818 करोड़ रुपए (YoY)
नेट एनपीए 0.39 फीसदी से घटकर 0.37 फीसदी (QoQ)
ग्रॉस एनपीए 1.58 फीसदी से घटकर 1.52 फीसदी  (QoQ)
प्रोविजन 914 करोड़ से बढ़कर 2556 करोड़ रुपए (QoQ)
प्रोविजन 1227 करोड़ से बढ़कर  2556 करोड़ रुपए (YoY)

17 Jan 2026, 2:13 PM (IST)

HDFC Bank का रिजल्ट आया

दिसंबर तिमाही में HDFC बैंक का मुनाफा 16736 करोड़ से बढ़कर 18654 करोड़ रुपए
NII 30653 करोड़ से बढ़कर 32615 करोड़ रुपए
नेट एनपीए बिना बदलाव के 0.42% (QoQ)
ग्रॉस एनपीए बिना बदलाव के 1.24% (QoQ)
प्रोविजन 3501 करोड़ से घटकर 2838 करोड़ रुपए (YoY)
31 दिसंबर तक कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 19.87%

17 Jan 2026, 2:12 PM (IST)

CII बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स 5 तिमाहियों में सबसे ज्यादा

CII बिजनेस कॉन्फिडेंस इंडेक्स लगातार तीसरी तिमाही में बढ़कर 66.5 हो गया, जो 5 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है.
69% लोगों को उम्मीद है कि RBI Q4FY26 के अंत तक रेपो रेट में कटौती करेगा

आधे से ज्याद लोग 25 bps से ज्यादा की कटौती की उम्मीद कर रहे हैं.
लगभग 58% लोगों को Q3FY26 में घरेलू मांग में 5-20% की बढ़ोतरी की उम्मीद है
 

17 Jan 2026, 2:12 PM (IST)

अमेरिकी ट्रेड डील और टैरिफ से एक्सपोर्ट पर दबाव

रेटिंग एजेंसी CRISIL का कहना है कि आने वाले समय में भारत के मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट पर तेज दबाव बना रह सकता है. इसकी वजह अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर जारी गतिरोध और रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर अमेरिका द्वारा अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने की आशंका है.

CRISIL की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, निकट भविष्य में चाय और बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर खास असर पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका ने ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है. हालांकि राहत की बात यह है कि करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) काबू में रहने की उम्मीद है. मजबूत सर्विसेज ट्रेड सरप्लस, अच्छा रेमिटेंस और कच्चे तेल की नरम कीमतें इसमें मदद करेंगी.

17 Jan 2026, 1:26 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारतीय रेलवे को एक नई दिशा दी है. यह आधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा को पहले से ज्यादा तेज और आरामदायक बनाएगी.

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली यह पूरी तरह एसी ट्रेन है, जिसमें लग्जरी स्लीपर बर्थ, हाई-स्पीड वाई-फाई, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाजे और उन्नत फायर सेफ्टी सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इससे पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी और यात्रियों का सफर दोनों बेहतर होंगे.

17 Jan 2026, 1:24 PM (IST)

Ireda की अंतरराष्ट्रीय फंडिंग में बड़ी शुरुआत

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक अहम कदम में Ireda Global Green Energy Finance IFSC Ltd (IGGEFIL) ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय ग्रीन एनर्जी लोन को मंजूरी दी है. IGGEFIL जाम्बिया में 100 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए Swarna Solar को 2.25 करोड़ डॉलर (USD 22.5 million) का ग्रीन लोन देगा. यह स्वच्छ ऊर्जा परियोजना जाम्बिया में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

IGGEFIL, सरकारी कंपनी Indian Renewable Energy Development Agency Ltd (Ireda) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है. यह लोन मंजूरी नई दिल्ली में हुई आईरेडा बोर्ड मीटिंग के दौरान दी गई, जो आईरेडा के लिए ग्लोबल ग्रीन फाइनेंस में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

17 Jan 2026, 12:35 PM (IST)

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें

रिहर्सल की तारीख और समय

  • 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026
  • सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कौन-कौन सी सड़कें रहेंगी बंद

  • कर्तव्य पथ (विजय चौक से इंडिया गेट तक)
  • रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड और सी-हेक्सागन के क्रॉसिंग

ट्रैफिक पर असर

  • आसपास की सड़कों पर जाम की आशंका
  • यात्रियों को देरी हो सकती है

वैकल्पिक मार्ग

  • रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों रोड
  • अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड
  • सराय काले खां → आईपी फ्लाईओवर → राजघाट
  • धौला कुआं, पंचकुइयां रोड, आजाद मार्केट

ट्रैफिक पुलिस की अपील

  • यात्रा की पहले से योजना बनाएं
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें
  • निकलने से पहले लेटेस्ट अपडेट जरूर जांचें

17 Jan 2026, 11:11 AM (IST)

17 Jan 2026, 9:57 (IST)

आज से पटरियों पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 

16 कोच, 1128 बर्थ, हाईटेक फीचर्स और 180 Kmph की स्पीड के साथ आज यानी शनिवार से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी. 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इस ट्रेन ने हाल ही में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल रन पूरा किया था, जिसमें तेज स्पीड के बावजूद सफर की स्मूदनेस ने सभी को प्रभावित किया.

17 Jan 2026, 8:52 (IST)

SEBI की सख्त कार्रवाई, मार्केट में गलत प्रैक्टिस पर जीरो टॉलरेंस

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फ्रंट-रनिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए 12 संस्थाओं को पांच साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से बैन कर दिया है. इसके साथ ही कुल 90 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सेबी ने आदेश दिया है कि आरोपी संस्थाएं 1.07 करोड़ रुपये की अवैध कमाई पर 12 फीसदी सालाना ब्याज के साथ यह रकम 45 दिनों के भीतर इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एंड एजुकेशन फंड में जमा करें. सेबी की 102 पेज की फाइनल रिपोर्ट में पाया गया कि बिग क्लाइंट ने नॉन-पब्लिक जानकारी के आधार पर ट्रेडिंग करवाई.

17 Jan 2026, 8:35 (IST)

NCR मेंभीषण प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार

NCR के लोगों को एक बार फिर जबरदस्त घने कोहरे का सामना करना पड़ा.
कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंची.
कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण ने भी एनसीआर की परेशानी बढ़ाई
एक्यूआई 450 के पार हो गया

(Input- IANS)

17 Jan 2026, 8:23 (IST)

शेयर बाजार में क्लोज़िंग प्राइस तय करने का नया तरीका

Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने शेयर बाजार के इक्विटी कैश सेगमेंट में Closing Auction Session (CAS) शुरू करने का फैसला किया है. इसका मकसद क्लोज़िंग प्राइस तय करने की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और मजबूत बनाना है. SEBI ने कहा है कि इस नए सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. अभी क्लोज़िंग प्राइस आखिरी 30 मिनट में हुए ट्रेड्स के VWAP (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस) के आधार पर तय होती है. नए CAS फ्रेमवर्क से उम्मीद है कि क्लोज़िंग प्राइस में हेरफेर की गुंजाइश कम होगी और निवेशकों को ज्यादा भरोसेमंद कीमत मिलेगी.

16 Jan 2026, 9:45 PM (IST)

114 राफेल जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी

भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती देने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के तहत रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने शुक्रवार को फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. रक्षा सूत्रों के अनुसार, अब इस प्रस्ताव को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली अगली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा.

सूत्रों ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी द्वारा अंतिम मंजूरी दिए जाने की संभावना है. पिछले साल, भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 और राफेल लड़ाकू जेट खरीदने के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा था.

16 Jan 2026, 9:09 PM (IST)

टीयर 2/3 शहरों से हैं 1 लाख से ज्यादा स्टार्टअप

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 2014 से पहले देश में करीब 400 स्टार्टअप्स थे, लेकिन मौजूदा समय में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है, जिसमें से 50 प्रतिशत टियर 2 और 3 शहरों से हैं.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले के समय धारणा थी कि स्टार्टअप्स की शुरुआत केवल बड़े शहरों में हो सकती है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने यह धारण बदली है. मौजूदा समय में देश में 50 प्रतिशत के करीब स्टार्टअप छोटे शहरों से हैं. इसमें से कई का नेतृत्व महिलाओं द्वारा किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने कई योजनाओं के जरिए पूरा स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित किया है, जिससे युवा सरकारी नौकरियों की अपेक्षा आय अर्जित करने वाले अन्य साधनों की ओर देखें, जहां आमदनी के कई अच्छे अवसर मौजूद हैं.

16 Jan 2026, 9:08 PM (IST)

मिजोरम: अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 2025 में ₹115 करोड़ का नुकसान

मार्च से दिसंबर 2025 के बीच अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) के प्रकोप के कारण मिजोरम को लगभग 115 करोड़ रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मिजोरम के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग (एएचवीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि मार्च से दिसंबर 2025 के बीच एएसएफ से 9,710 से अधिक सूअरों की मृत्यु हो गई, जबकि इस अत्यधिक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए इसी अवधि में 3,620 से अधिक सूअरों को मार दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि इन मौतों और सूअरों को मारने के कारण राज्य के किसानों को 115 करोड़ रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है. शीतकालीन मौसम को देखते हुए मिजोरम में एएसएफ के प्रकोप की तीव्रता में फिलहाल काफी कमी आई है. अधिकारी के अनुसार, एएसएफ का प्रकोप सबसे पहले 21 मार्च, 2021 को दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई जिले के लुंगसेन गांव में बांग्लादेश सीमा के पास से सामने आया था.

मार्च 2021 से अब तक एएसएफ के कारण 72,000 से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है, जिससे 12,500 से अधिक सूअर पालक परिवार प्रभावित हुए हैं और पिछले लगभग पांच वर्षों में कुल मिलाकर 1,011.27 करोड़ रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ है. अधिकारी ने बताया कि बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए 2021 से अब तक कुल 52,980 सूअरों को मारा जा चुका है.

16 Jan 2026, 8:22 PM (IST)

X की सर्विस ठप

एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में एक बार फिर तकनीकी खामी के कारण डाउन हो गया. कई  पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की सर्विस ठप हो गई है. इससे पहले 13 जनवरी को भी X की सेवा बाधित हुई थी. रियल टाइम आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक यह दिक्कत रात 8 बजकर 26 मिनट पर शुरू हुई थी. खबर लिखे जाने तक 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसके बारे में शिकायत की है.  
 

16 Jan 2026, 8:17 PM (IST)

अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयमैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

  • प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है.
  • यह चार्जशीट यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में पेश की गई है.
  • एजेंसी का आरोप है कि ट्रस्ट ने फर्जी मान्यता का दावा करके छात्रों और अभिभावकों से फीस वसूली और करोड़ों रुपए की कमाई की, जिसे बाद में परिवार से जुड़ी कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया.
  • ईडी ने अब तक यूनिवर्सिटी के 54 एकड़ कैंपस पर बनी इमारतों और अन्य संपत्तियों को 140 करोड़ रुपए की वैल्यू पर अटैच कर लिया है. 
  • जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शंस, अकाउंट बुक्स, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड्स की गहन पड़ताल की गई जिसमें फंड्स की गड़बड़ी और लेयरिंग (पैसे को कई परतों में घुमाना) के सबूत मिले.

16 Jan 2026, 8:14 PM (IST)

टाइगर ग्लोबल-फ्लिपकार्ट टैक्स विवाद में SC का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने 15 जनवरी 2026 को टाइगर ग्लोबल-फ्लिपकार्ट टैक्स विवाद में बड़ा फैसला सुनाया है. इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग की जीत पर मुहर लगा दी है. कोर्ट ने टाइगर ग्लोबल के ₹967.5 करोड़ के रिफंड का दावा खारिज कर दिया है और अब ये राशि सरकार के खजाने में जाएगी.

कोर्ट ने साफ किया है कि विदेशी कंपनियां सिर्फ 'टैक्स रेजिडेंसी सर्टिफिकेट' (TRC) दिखाकर टैक्स से नहीं बच सकतीं. ऐसे में टाइगर ग्लोबल को हुए कैपिटल गेन पर टैक्स लगेगा. कोर्ट ने साफ कहा है कि इनकम टैक्स विभाग ने जो ₹967.5 करोड़ का टीडीएस (TDS) रोका वह सही था. अब इनकम टैक्स विभाग इसे अपनी बकाया टैक्स मांग के साथ एडजस्ट करेगा.

16 Jan 2026, 8:14 PM (IST)

ED ने 7 राज्यों में कुल 26 ठिकानों पर की छापेमारी

ईडी (ED) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े मामले में देशभर में छापेमारी की है. गोवा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और दिल्ली समेत 7 राज्यों में कुल 26 ठिकानों पर तलाशी ली गई. जांच में एक संगठित इंटर-स्टेट ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था. 

छापेमारी के दौरान नकदी, चरस और अन्य ड्रग्स, अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए. जांच में UPI, बैंक ट्रांसफर, क्रिप्टो और कैश के जरिए पैसे को छिपाकर घुमाने के सबूत मिले हैं. ED ने कहा है कि वह ड्रग नेटवर्क और उसके पैसों के रास्तों को पूरी तरह तोड़ने के लिए कार्रवाई जारी रखेगा.

16 Jan 2026, 8:06 PM (IST)

'यूपी बनेगा देश का फूड प्रोसेसिंग हब'

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश को देश का खाद्य प्रसंस्करण हब बनाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है. उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से आह्वान किया कि वे इंडिया फूड एक्स्पो–2026 का अधिकतम लाभ उठाएं.

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण नीति देश की सर्वश्रेष्ठ नीतियों में शामिल है और प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को हर हाल में पूरा करने के लिए हम सभी को संकल्पबद्ध होकर कार्य करना होगा. उपमुख्यमंत्री गोमतीनगर स्थित रिगेलिया ग्रीन्स में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्स्पो एवं सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

इससे पूर्व उन्होंने एक्स्पो व प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया तथा इंडस्ट्रियल डायरेक्ट्री का विमोचन किया. इस अवसर पर पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीआरपी, बैंकर्स, उद्यमियों व लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए. साथ ही पांच उद्यमियों को एलओसी व सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए.

16 Jan 2026, 8:06 PM (IST)

सोने की कीमतों में मामूली राहत

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार हुआ. एक तरफ सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली और चांदी ने फिर नया ऑल-टाइम हाई लगाया. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का दाम 422 रुपए कम होकर 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि बुधवार को 1,42,015 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

मुंबई में बीएमसी चुनावों के कारण गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतें अपडेट नहीं हुई थीं. 22 कैरेट सोने का दाम 1,30,086 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,26,699 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,06,511 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई है. चांदी का दाम 4,378 रुपए कम होकर 2,81,890 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,77,512 रुपए प्रति किलो था.

16 Jan 2026, 8:04 PM (IST)

डाक द्वारा भेजे जाने वाले माल पर इंसेंटिव बढ़ा

भारत के ई-कॉमर्स और छोटे कारोबारियों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने डाक के माध्यम से भेजे जाने वाले माल पर एक्सपोर्ट इंसेंटिव का दायरा बढ़ा दिया है. अब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डाक के जरिए किए गए निर्यात पर भी ड्यूटी ड्रॉबैक, आरओडीटीईपी और आरओएससीटीएल जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा.

सरकार के इस फैसले से खास तौर पर एमएसएमई, छोटे कारोबारी और छोटे शहरों व दूरदराज के इलाकों से निर्यात करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. डाक के जरिए कम मात्रा में सामान भेजने वाले निर्यातक अब बड़े निर्यातकों के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे. इससे उनकी लागत घटेगी और विदेशी बाजारों तक पहुंच आसान होगी.

16 Jan 2026, 8:02 PM (IST)

नूडल्स का हेल्दी विकल्प: 'न्यूट्री टिफिन बॉक्स'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में मिलेट्स यानी श्रीअन्न के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा दिए जाने की पहल का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है. इसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर, भागलपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने मिलेट्स आधारित एक नया और पौष्टिक उत्पाद विकसित किया है.

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने रागी और ज्वार से बने नूडल्स को 'न्यूट्री टिफिन बॉक्स' के रूप में लॉन्च किया है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभकारी बताया जा रहा है. बीएयू के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने बताया कि इस उत्पाद को बाजार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार से अपील की जाएगी, ताकि इसका प्रसार बिहार की जीविका दीदियों के माध्यम से किया जा सके.

उन्होंने कहा कि यदि इस न्यूट्री टिफिन बॉक्स को स्कूलों की मिड-डे मील योजना में शामिल किया जाए, तो बच्चों के पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है. रागी और ज्वार से बने नूडल्स न्यूट्रिशन और फाइबर से भरपूर हैं, जो न केवल बच्चों बल्कि बुजुर्गों और मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

16 Jan 2026, 8:02 PM (IST)

विदेशी मुद्रा भंडार $392M डॉलर बढ़कर $687B हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 392 मिलियन डॉलर बढ़कर 687 बिलियन डॉलर हो गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को दी गई. आरबीआई ने कहा कि 9 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के अहम घटक गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 1.56 बिलियन डॉलर बढ़कर 112.83 बिलियन डॉलर हो गई है.

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी की एक वजह सोने की कीमतों का तेजी के बढ़ना है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का दाम बीते एक हफ्ते में करीब 2.5 प्रतिशत और पिछले एक महीने में करीब 5.5 प्रतिशत बढ़ चुका है. विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) की वैल्यू 1.12 बिलियन डॉलर कम होकर 550.86 बिलियन डॉलर रह गई है.

16 Jan 2026, 6:55 PM (IST)

RBI ने Integrated Ombudsman Scheme 2026 जारी किया

  • नई स्कीम 1 जुलाई 2026 से लागू
  • 2021 वाली Ombudsman Scheme होगी खत्म
  • बैंक, NBFC, PPI, Credit Bureau- सभी तरह की शिकायतों के लिये एक ही प्लेटफ़ॉर्म 
  • शिकायत निपटान तेज, बिना कोर्ट-कचहरी
  • ऑनलाइन, ई-मेल, पोस्ट- तीनों माध्यम उपलब्ध
  • वित्तीय नुकसान पर ₹30 लाख तक मुआवज़ा
  • मानसिक तनाव/परेशानी पर ₹3 लाख तक अतिरिक्त राहत
  • विवाद की रकम पर कोई लिमिट नहीं
  • 30 दिन में बैंक/NBFC का जवाब नहीं, तो RBI का रास्ता

16 Jan 2026, 6:47 PM (IST)

Sebi KYC Update: कसंल्टेशन पेपर हुआ जारी

  • SEBI ने KYC ऑनबोर्डिंग आसान करने पर कंसल्टेशन पेपर जारी किया
  • KRA सिस्टम में KYC और रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क सुधारने का प्रस्ताव
  • इनकम, पेशा, जन्म स्थान जैसी अतिरिक्त KYC डिटेल KRA में केंद्रीकृत होंगी
  • एक बार KYC, ब्रोकर्स-म्यूचुअल फंड-DP सभी में इस्तेमाल हो सकेगा
  • इनकम रेंज के लिए यूनिफॉर्म स्लैब तय करने का प्रस्ताव
  • हर 5 साल में KYC रिव्यू और एक्सपायरी पर ऑटो अलर्ट का प्लान
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर दोबारा वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं
  • अकाउंट बंद होने पर KYC डीलिंक करने की टाइमलाइन तय
  • OCI कार्डधारकों और नाम बदलने के नियमों में राहत का प्रस्ताव
  • पुराने KYC अपडेट के लिए 3–6 महीने का ट्रांज़िशन पीरियड
  • 31 जनवरी 2026 तक पब्लिक कमेंट्स आमंत्रित

16 Jan 2026, 6:41 PM (IST)

SEBI consultation paper

  • FPIs के लिए Fund Netting की तैयारी
  • एक ही दिन की Buy-Sell रकम होगी Adjust
  • अब पूरी खरीद रकम लाने की जरूरत नहीं
  • सिर्फ Net Amount से होगा Fund Settlement
  • FPIs की Funding Cost घटाने पर फोकस
  • Liquidity Pressure कम करने की कोशिश
  • Netting सिर्फ Outright Trades पर लागू
  • एक ही शेयर में Buy-Sell पर पुराना नियम जारी
  • Shares की Delivery में कोई बदलाव नहीं
  • STT और Stamp Duty पहले जैसे ही रहेंगे
  • Index Rebalancing के दिनों में बड़ी राहत
  • विदेशी निवेश को आसान बनाने की दिशा में कदम
  • SEBI ने 6 फरवरी 2026 तक मांगे सुझाव

16 Jan 2026, 6:15 PM (IST)

242 अवैध बैटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट लिंक ब्लॉक

  • ANI के मुताबिक भारत सरकार ने आज 242 अवैध बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए हैं. 
  • अब तक 7,800 से ज़्यादा अवैध बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट बंद की जा चुकी हैं. 
  • ऑनलाइन गेमिंग एक्ट पास होने के बाद कार्रवाई में काफी तेजी आई है. 
  • सरकारी सूत्रों के अनुसार, आज की कार्रवाई यूजर्स, खासकर युवाओं की सुरक्षा और अवैध ऑनलाइन बेटिंग और गैंबलिंग प्लेटफॉर्म से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है.

16 Jan 2026, 6:14 PM (IST)

NCR में GRAP-3 की पाबंदियां लागू

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां लागू
  • दिल्ली का AQI जो 15.01.2026 को शाम 4 बजे 343 रिकॉर्ड किया गया था, उसमें बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखा 
  • 16 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे यह 354 रिकॉर्ड किया गया है. 
  • IMD/IITM द्वारा मौसम/मौसम संबंधी स्थितियों के पूर्वानुमान बताते हैं कि औसत AQI 400 (गंभीर श्रेणी) के निशान को पार कर सकता है.
  • हवा की धीमी गति, स्थिर वातावरण, खराब मौसम के पैरामीटर और मौसम संबंधी स्थितियों और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के फैलाव की कमी इसका कारण है.

16 Jan 2026, 5:24 PM (IST)

MF कैटेगराइजेशन फ्रेमवर्क में SEBI जल्द करेगा बड़ा बदलाव

सूत्रों के हवाले से खबर
2017 के बाद पहली बार कैटेगराइजेशन नियमों की व्यापक समीक्षा
SEBI चाहता है कि निवेशक को साफ समझ आए जरूरी जानकारी
स्कीम का नाम, स्ट्रैटेजी, रिस्क प्रोफाइल साफ समझ आए
वैल्यू और कॉन्ट्रा जैसे फंड्स में 50%+ ओवरलैप पर सख्ती संभव
ज्यादा ओवरलैप पर स्कीम रीबैलेंस हो या कैटेगरी बदली जाए
एक ही कैटेगरी में दूसरी स्कीम लॉन्च करने के लिए कड़ी शर्तें
डुप्लिकेट और क्लोन स्कीमें खत्म करना चाहता है SEBI
असली डाइवर्सिफिकेशन और पारदर्शिता पर SEBI का फोकस
स्कीम के नाम में Duration की जगह Term शब्द का प्रस्ताव
इक्विटी फंड्स को गोल्ड, REITs, InvITs में सीमित निवेश की छूट

16 Jan 2026, 5:10 PM (IST)

1 फरवरी को खुले रहेंगे शेयर बाजार

  • रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार खुले रहेंगे.
  • बाजार सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक खुले रहेंगे.
  • प्री ओपन सेशन सुबह 9 बजे से 9 बजकर 8 मिनट तक होगा.
  • सामान्य कारोबार सुबह 9.15 से दोपहर 3.30 तक चलेगा. 
  • NSE ने इसे लेकर सर्कुलर जारी कर दिया है.
  • 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी.

16 Jan 2026, 4:26 PM (IST)

दिसंबर में घटा एयर पैसेंजर ट्रैफिक

दिसंबर में पैसेंजर टैफिक 1% घटकर 1.06 Cr (YoY)
Q3 में पैसेंजर टैफिक 2.6% बढ़कर 3.18 cr (YoY)
 

16 Jan 2026, 4:15 PM (IST)

Business News LIVE: कोल कंपनियों के लिए बड़ी खबर

सूत्रों के हवाले से खबर

सरकार की 100 MTPA कोल गैसिफिकेशन की तैयारी

कोल गैसिफिकेशन 12 MTPA से बढ़ाकर 100 MTPA करने का लक्ष्य

अतिरिक्त 50-60 MTPA के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग

31 मार्च 2026 तक लक्ष्य को पूरा करने पर फोकस

डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट के लिए ऑफटेक एश्योरेंस दिया जाएगा

जनवरी`24 में `8500 करोड़ की VGF स्कीम का ऐलान हुआ था

Coal India, BHEL, GAIL और SAIL का कोल गैसिफिकेशन पर फोकस

बजट से पहले कैबिनेट में पास होगा कोल गैसिफिकेशन के लिए VGF

16 Jan 2026, 3:42 PM (IST)

डिफेंस सेक्टर को बड़ा बूस्ट

घरेलू डिफेंस कंपनियों में FDI नियमों में ढील संभव
विदेशी निवेश 49% से बढ़ाकर 74% करने पर विचार
ऑटोमैटिक रूट के जरिए विदेशी निवेश 74% तक संभव
विदेशी निवेश के रास्ते में आ रही बाधाएं भी हटाई जाएंगी
रॉयटर्स के हवाले से खबर

16 Jan 2026, 3:06 PM (IST)

डॉलर मजबूत होने से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई. इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना रहा. अमेरिका में साप्ताहिक बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके बाद डॉलर में तेजी आई, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा.

इसके अलावा, ईरान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई और सोने-चांदी पर दबाव बना. सुबह के कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड फरवरी वायदा 0.26 प्रतिशत गिरकर 1,42,743 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि बाद के कारोबार में थोड़ी मजबूती देखने को मिली. वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा 0.94 प्रतिशत गिरकर 2,88,824 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

16 Jan 2026, 2:59 PM (IST)

LIVE: RBI ने नियम नोटिफाई किया

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार पर नियम जारी

फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत नियम जारी

1 अक्टूबर 2026 से नए नियम लागू होंगे

एक्सपोर्ट, इंपोर्ट से जुड़े GST नियमों पर नोटिफिकेशन जारी

16 Jan 2026, 2:30 PM (IST)

अब मैन्युफैक्चरिंग पर ज्यादा ध्यान दें स्टार्टअप

हम ग्लोबल लीडरशिप का टारगेट लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमने डिजिटल स्टार्टअप में सर्विस सेक्टर में काफी काम किया है. अब जरूरत है कि स्टार्टअप मैन्युफैक्चरिंग में ज्यादा ध्यान दें. भविष्य इसी का है. आपकी हर कोशिश में सरकार आपके साथ है. पिछले 10 सालों ने देश की क्षमताओं को साबित किया है. आने वाले सालों में भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है.

16 Jan 2026, 2:29 PM (IST)

जो देश एआई में जितना आगे, उतना ज्यादा फायदा

जो देश एआई में जितना आगे होगा, वह देश उतना ही ज्यादा फायदा होगा. भारत के लिए यह काम स्टार्टअप्स को करना होगा. फरवरी में भारत में एआई की एक समित हो रही है. इंडिया एआई मिशन के जरिए हम कई सॉल्यूशन दे रहे हैं. अब छोटे स्टार्टअप्स के लिए भी बड़ी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने की कोशिश है. 

16 Jan 2026, 2:29 PM (IST)

डिफेंस से लेकर स्पेस तक, सब में स्टार्टअप आगे

डिफेंस को देखिए. पहले स्टार्टअप बड़ी कंपनियों से टक्कर लेने की सोच भी नहीं पाते थे, अब कर सकते हैं. स्पेस सेक्टर में भी आज करीब 200 स्टार्टअप काम कर रहे हैं और ग्लोबल मान्यता मिल रही है. ड्रोन सेक्टर में भारत काफी पीछे छूट गया था, जिसमें देश अब आगे बढ़ रहा है. स्टार्टअप अपनी सफलता से हर सेक्टर के लिए नए मौके पैदा कर रहे हैं. हम सभी जानते हैं कि कैपिटल के बिना अच्छे आइडिया मार्केट में नहीं पहुंच पाते. ऐसे में फंड ऑफ फंड के जरिए करीब 25 हजार करोड़ का फंड बनाया, सीड फंडिंग की सुविध भी दी.

16 Jan 2026, 2:29 PM (IST)

अब इनोवेशन को मिल रहा खूब बढ़ावा

पिछले कुछ सालों में एक ऐसा सिस्टम तैयार हुआ है, जो इनोवेशन को बढ़ावा देता है.हमने स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स बनाईं, ताकि वहां बच्चों में इनोवेशन बढ़े. हैकेथॉन शुरू किए, इनक्युबेशन सेंटर बनाए, ताकि संसाधनों की कमी से आइडिया खराब ना हो. 180 से ज्यादा प्रोविजन हटाए, लोगों का समय बचाया, ताकि लोग इनोवेशन पर फोकस करें. स्टार्टअप के लिए कई नियमों में सेल्फ सर्टिफिकेशन की सुविधा दी गई. 

16 Jan 2026, 2:19 PM (IST)

'रिस्क लेने वालों को अब मिलती है इज्जत'

आप सभी ने यहां तक पहुंचने के लिए कितना साहस किया होगा. कितना कुछ दांव पर लगाया होगा. पहले देश में रिस्क लेने को डिस्करेज करते थे. लेकिन आज रिस्क टेकिंग पॉपुलर हो गया है. जो लोग मंथली सैलरी से आगे की सोचते हैं, उन्हें इज्जत मिलती है. आज रिस्क टेकिंग आइडिया फैशन बन रहा है. मैं रिस्क टेकिंग पर जोर देता रहा हूं, क्योंकि यह मेरी भी पुरानी आदत है. जो काम कोई करने को तैयार नहीं होता, मैं वो करता हूं. किसी ना किसी को तो रिस्क लेना होगा, नुकसान होगा तो मेरा होगा, फायदा होगा तो देश के करोड़ों लोगों का फायदा होगा.

16 Jan 2026, 2:19 PM (IST)

नौजवान आज कंफर्ट जोन में जिंदगी नहीं गुजारना चाहता

अगर मैं पूछूं कि स्टार्टअप इतने मायने क्यों रखते हैं, तो शायद सबके अलग-अलग जवाब होंगे. कोई कहेगा भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. कोई कहेगा भारत दुनिया की सबसे तेजी से ग्रो कर रही इकनॉमी है, कोई वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर की बात कहेगा. ये सारी बातें सही हैं, लेकिन एक बात जो मेरे दिल को छूती है, वह है स्टार्टअप स्पिरिट. मेरे देश का नौजवान आज कंफर्ट जोन में अपनी जिंदगी गुजरने को तैयार नहीं है. वह अपने लिए नए रास्ते खुद बनाना चाहता है.

16 Jan 2026, 2:10 PM (IST)

पिछले साल 44 हजार नए स्टार्टअप हुए रजिस्टर

आज के वक्त में स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन रहे हैं, आईपीओ ला रहे हैं, नौकरियां पैदा हो रही हैं. पिछले ही साल करीब 44 हजार नए स्टार्टअप रजिस्टर हुए हैं. स्टार्टअप इंडिया शुरू होने के बाद किसी साल में ये एक साल में सबसे बड़ा जंप है.

पहले बिजनेस बड़े घरानों के बच्चे लाते थे, क्योंकि उन्हें ही फंडिंग और सपोर्ट मिलता था. मिडिल क्लास के बच्चे सिर्फ नौकरी ही कर पाते थे. अब स्टार्टअप इंडिया ने इस सोच को बदल दिया है. आज टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के युवा अपने स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं और जमीनी समस्याओं का समाधान निकाल रहे हैं.

16 Jan 2026, 2:10 PM (IST)

'स्टार्टअप पे चर्चा' में पीएम मोदी ने की स्टार्टअप्स की तारीफ

भारत मंडपम में 'स्टार्टअप पे चर्चा' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं के आइडिया से बहुत सारी प्रॉब्लम सॉल्व हो रही हैं. हमने स्टार्टअप इंडिया शुरू किया, युवाओं को खुला आसमान दिया और आज युवाओं ने एक से बढ़कर एक स्टार्टअप शुरू कर दिए हैं. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ स्टार्टअप ईकोसिस्टम है.

10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, जिनकी संख्या आज 2 लाख से भी ज्यादा हो गी है. 2014 में भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न थे आज भारत में करीब 125 एक्टिव यूनिकॉर्न हैं. दुनिया ये सब देखकर हैरान है. जब भारत की स्टार्टअप जर्नी की बात होगी तो आज के युवा एक ब्राइट केस स्टडी बनने वाले हैं. 

16 Jan 2026, 2:04 PM (IST)

एनर्जी कंपनियों के लिए अच्छी खबर

बजट में पंप स्टोरेज के लिए VGF एलोकेशन में बदलाव संभव: सूत्र
वित्त मंत्रालय को भेजा गया पंप स्टोरेज बढ़ाने का प्रस्ताव

16 Jan 2026, 1:26 PM (IST)

Q3 Results LIVE: Central Bank of India ने जारी किए नतीजे

मुनाफा ~959 Cr से बढ़कर `1263 Cr (YoY)

NII ~3540 Cr से घटकर `3502 Cr (YoY)

ग्रॉस NPA 3.01% से घटकर 2.70% (QoQ)

नेट NPA 0.48% से घटकर 0.45% (QoQ)

प्रोविजनिंग `557 Cr से बढ़कर `704 Cr (YoY)

16 Jan 2026, 12:44 PM (IST)

पीएम मोदी ने नेशनल स्टार्टअप डे पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नेशनल स्टार्टअप डे के मौके पर पीएम मोदी ने स्टार्टअप की दुनिया से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा- आज का दिन इसलिए खास है, क्योंकि हम स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यह दिन हमारे लोगों खासतौर पर युवाओं के साहस, इनोवेशन की भावना और उद्यमशील जज़्बे का उत्सव है, जिन्होंने वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

उन्होंने आगे कहा- भारत सरकार सभी हितधारकों के साथ मिलकर भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. भारत ने जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस का रास्ता अपनाया है, उसने स्टार्टअप्स के लिए ऐसा अनुकूल माहौल बनाया है, जहां वे अब अंतरिक्ष, रक्षा जैसे पहले अकल्पनीय माने जाने वाले क्षेत्रों में भी कदम रख पा रहे हैं. मुझे गर्व है कि हमारे स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं. हम अपने उन युवाओं का समर्थन करते रहेंगे, जो जोखिम उठाना चाहते हैं और समस्याओं का समाधान बनना चाहते हैं.

16 Jan 2026, 12:43 PM (IST)

16 Jan 2026, 12:39 PM (IST)

LIVE: इंडिगो ने DGCA को वाउचर्स और रिफंड पर अपडेट किया

इंडिगो के साथ 3 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक हुई ऑपरेशनल डिसरप्शन्स से प्रभावित यात्रियों के रिफंड और मुआवजे पर अपडेट.

3 से 5 दिसंबर 2025 तक इंडिगो की उड़ानों के कैंसिलेशन के लिए सभी रिफंड मूल भुगतान स्रोत (original payment source) में पूरी तरह से क्लियर कर दिए गए हैं.

Gesture of Care के रूप में, इंडिगो उन यात्रियों को दो ट्रैवल वाउचर दे रहा है, प्रत्येक ₹5,000 का (कुल ₹10,000), जिनकी उड़ानें 3 से 5 दिसंबर 2025 के दौरान कैंसिल हुईं या 3 घंटे से अधिक देरी से हुईं.

अतिरिक्त मुआवजे वाले वाउचर की वैधता 12 महीने की है.

16 Jan 2026, 12:39 PM (IST)

Q3 Results LIVE: FEDERAL BANK के नतीजे आए

मुनाफा ₹955 Cr से बढ़कर ₹1041 Cr (YoY)

NII ₹2653 Cr (₹2520 Cr का अनुमान)

NII ₹2431 Cr से बढ़कर ₹2653 Cr (YoY)

ग्रॉस NPA 1.83% से घटकर 1.72% (QoQ)

नेट NPA 0.48% से घटकर 0.42% (QoQ)

प्रोविजनिंग ₹363 Cr से घटकर ₹332 Cr (QoQ)

प्रोविजनिंग ₹292 Cr से बढ़कर ₹332 Cr (YoY)

16 Jan 2026, 12:29 PM (IST)

LIVE: आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर

LTIMindtree Ltd को 3000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

Insight 2.0 के लिए CBDT (Central Board of Direct Taxes) से ऑर्डर मिला

AI पावर्ड प्रोग्राम बनाने के लिए ऑर्डर

टैक्स एनालिटिक्स प्लैटफॉर्म के मॉडर्नाइजेशन के लिए ऑर्डर

कंपनी को 7 साल के लिए मिला ऑर्डर

16 Jan 2026, 11:24 AM (IST)

LIVE: NSE IPO पर आई लेटेस्ट न्यूज

सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने आज कहा कि NSE NOC इसी महीने आएगा. इसके बाद NSE के चीफ आशीष कुमार ने कहा कि NSE सेटलमेंट को इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिली है. अच्छी खबर है, लेकिन आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली. SEBI से NOC मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. NOC मिलते ही DRHP फाइल करने की तैयारी है. SEBI NOC के बाद DRHP फाइल करने में 4 महीने लग सकते हैं. NSE IPO को बाजार में आने में 7–8 महीने लग सकते हैं. प्रक्रिया तेज करने की पूरी कोशिश करेंगे.

16 Jan 2026, 11:21 AM (IST)

LIVE: Bharat Heavy Electricals Q3 Preview: कैसे रहेंगे तिमाही नतीजे?

  • भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स यानी BHEL के लिए दिसंबर तिमाही (Q3FY26) बेहतर रहने की उम्मीद है. कंपनी की कमाई में अच्छा सुधार दिख सकता है, क्योंकि पावर और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में प्रोजेक्ट्स का काम तेज हुआ है.
  • BHEL की आय करीब 9,035 करोड़ रुपये रह सकती है, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 7,277 करोड़ रुपये से ज्यादा है. यानी सालाना आधार पर करीब 24% की बढ़त दिख सकती है.
  • EBITDA करीब 666 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले साल 304 करोड़ रुपये था.
  • नेट प्रॉफिट करीब 380 करोड़ रुपये रह सकता है, जबकि पिछले साल यह 135 करोड़ रुपये था.
  • Q3 में EBITDA मार्जिन करीब 7% रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल करीब 4% था. हालांकि तिमाही के दौरान कुछ पुराने और कम मार्जिन वाले प्रोजेक्ट्स जैसे Patratu और Ennore के चलते और कर्मचारियों की लागत बढ़ने से मार्जिन पर थोड़ा दबाव रह सकता है.
  • BHEL की ग्रोथ का बड़ा कारण पावर और इंडस्ट्रियल सेगमेंट है. करीब 34GW के नए प्रोजेक्ट्स के एक्जीक्यूशन से इन दोनों सेगमेंट्स में सालाना 18 से 23% तक की ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
  • Q4FY26 से नए प्रोजेक्ट्स की बिक्री रियलाइजेशन शुरू होगा, जिससे कमाई में सुधार आएगा. FY27 में कंपनी की अर्निंग्स में साफ तौर पर मजबूती दिखने की उम्मीद है.

16 Jan 2026, 11:18 AM (IST)

'स्टार्टअप इंडिया' के 10 साल पूरे

'स्टार्टअप इंडिया' के आज 10 साल पूरे हो रहे हैं.
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
यहां 'स्टार्टअप इंडिया' के एक दशक पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा.
प्रधानमंत्री देश के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप तंत्र से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे.
कुछ स्टार्टअप प्रतिनिधि अपने सफर के अनुभव साझा करेंगे, जिसमें उन्हें आई चुनौतियां, नए विचार और मिली सफलताएं शामिल होंगी.

16 Jan 2026, 11:14 AM (IST)

बीज कंपनियों और किसानों के लिए अच्छी खबर

बजट सत्र में नकली बीजों की रोक के लिए उठाए जाएंगे अहम कदम
1966 के seed act की जगह नया नियम आएगा
नया एक्ट  घटिया या नकली बीज के खरीद, वितरण पर रोक और ऐसा करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान होगा
Seed कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ेगी
परंपरागत बीजों पर नया नियम नहीं होगा लागू
राज्यों की नए बीज एक्ट को लागू करने की होगी जिम्मेदारी 
₹30 लाख तक जुर्माना और अधिक गंभीर प्रावधानों पर जेल जैसा सख्त कार्रवाई तक संभव

16 Jan 2026, 11:13 AM (IST)

ऑटो कंपनियों के लिए खबर

M 1 कैटेगरी वाहनों के लिए AC के साथ चलाने पर ईंधन खपत की जांच होगी
1 अक्टूबर से अनिवार्य करने की योजना
सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन
स्टेकहोल्डर्स से 30 दिनों में मांगे सुझाव और आपत्तियां

16 Jan 2026, 9:50 (IST)

पोस्टल एक्सपोर्ट को बड़ा बढ़ावा

CBIC ने 15 जनवरी 2026 से पोस्टल शिपमेंट के लिए एक्सपोर्ट इंसेंटिव बढ़ाए
इन इंसेंटिव से MSME एक्सपोर्टर्स की कॉम्पिटिटिवनेस में काफी सुधार होगा.
खासकर छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों के एक्सपोर्टर्स को फायदा होगा.
पोस्टल एक्सपोर्ट को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

16 Jan 2026, 9:33 (IST)

भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान बढ़ा सकता है IMF

आईएमएफ ने भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाने के संकेत दिए.
इसकी वजह यह है कि हाल की तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर गति से बढ़ी है.
इससे एक बार फिर साफ होता है कि वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने में भारत की भूमिका बहुत अहम है.

16 Jan 2026, 8:58 (IST)

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया अपना नोबेल मेडल

वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मारिया कोरिना मचाडो ने व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई मुलाकात के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल भेंट किया.
उन्होंने इस कदम को दोनों देशों की आजादी की साझा लड़ाई का ऐतिहासिक प्रतीक बताया.

(Input- IANS)

16 Jan 2026, 8:19 (IST)

सिगरेट कंपनियों ने एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के लागू होने से पहले दाम बढ़ाए 

सिगरेट कंपनियों ने सिगरेट के 12-15% दाम बढ़ाए 
वित्त मंत्रालय ने फरवरी 1 से एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के लागू होने का नोटिफिकेशन जारी किया हुआ है 
कंपनियों ने नोटिफिकेशन के एक हफ्ते में ही दाम बढ़ाए लेकिन टैक्स कि नई दरें लागू होना बाकी है.

16 Jan 2026, 8:17 (IST)

NSE IPO पर MD&CEO का बयान

NSE IPO पर NSE के MD और CEO आशीष चौहान ने कहा कि जब NSE को SEBI से आधिकारिक तौर पर NOC मिल जाएगा, तभी हम DRHP फाइल कर पाएंगे और इसमें 3-4 महीने लगेंगे.

SEBI के NOC के बाद भी इसमें 7-8 महीने लगेंगे.

16 Jan 2026, 8:16 (IST)

अमेरिकी बाजारों की 2 दिनों की गिरावट पर ब्रेक

डाओ जोंस कल करीब 300 अंक चढ़कर बंद
नैस्डैक कल 58 अंक चढ़कर बंद
S&P 500 शुक्रवार को 0.65% चढ़कर बंद

16 Jan 2026, 8:15 (IST)

भारत-US ट्रेड डील जल्द

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद है.
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा- दोनों देश आपसी सहमति के बेहद करीब
यूरोपियन यूनियन के साथ भी 26 जनवरी तक फाइनल हो सकती है ट्रेड डील

16 Jan 2026, 8:14 (IST)

अमेरिका-ताइवान के बीच सेमीकंडक्टर डील

ताइवान अमेरिका में चिप्स बनाने और उत्पादन के लिए $250 बिलियन (250 अरब डॉलर) का निवेश करेगा
ताइवान की ओर से अमेरिकी सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को पूरा समर्थन देने के लिए $250 बिलियन+ की क्रेडिट गारंटी
ताइवानी सामानों पर अमेरिका के जवाबी टैरिफ को अधिकतम 15% तक सीमित किया जाएगा

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6