&format=webp&quality=medium)
Live Updates 15 January.
15 January Updates: आज गुरुवार को शेयर बाजार बंद है क्योंकि महाराष्ट्र में म्युनिसिपल इलेक्शन को लेकर वोटिंग होनी है. कल हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र होगा. Q3 रिजल्ट का सीजन चल रहा है और आज भी कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आएंगे. आज मकर संक्रांति भी है और शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रहेगा. इससे इतर, ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन लगातार बढ़ रही है और अमेरिका किसी भी वक्त हमला कर सकता है.
इस ब्लॉग में हर उस खबर या सूचना की जानकारी होगी, जो हमारे पाठकों के काम की होगी. निवेशकों से लेकर आम पाठकों के लिए सभी जरूरी अपडेट्स इस खबर में शामिल किए जाएंगे. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.
15 Jan 2026, 9:37 PM (IST)
डाक विभाग ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के जरिए मिला पहला ऑनलाइन ऑर्डर गुरुवार को सफलतापूर्वक डिलीवर किया. यह जानकारी संचार मंत्रालय की ओर से दी गई.
मंत्रालय ने बताया कि डाक विभाग ने ओएनडीसी के के माध्यम से मंगलवार को अपना पहला ऑनलाइन ऑर्डर बुक किया था और यह कंसाइनमेंट गुरुवार को सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिया गया. यह डिलीवरी विभाग की रसद सेवा प्रदाता (एलएसपी) के रूप में की गई पहली डिलीवरी है.
संचार मंत्रालय ने बताया कि यह पहला ऑर्डर उद्यमवेल द्वारा दिया गया, जो डाक विभाग द्वारा डिजिटल रूप से सक्षम और इंटरऑपरेबल लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है. उद्यमवेल एक ओएनडीसी - सक्षम पहल है, जो कारीगरों, किसानों और अन्य ग्रामीण उद्यमियों को व्यापक सेवाएं प्रदान करके भारतीय उद्यमियों को सहायता देने पर केंद्रित है.
15 Jan 2026, 9:36 PM (IST)
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना गठबंधन की भारी जीत तय मानी जा रही है. विभिन्न मतदान एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के हवाले से आई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि 'एकजुट' ठाकरे बंधुओं को इस चुनाव में कड़ी चुनौती के बावजूद खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है.
कम से कम दो एग्जिट पोल्स ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए स्पष्ट और निर्णायक जनादेश का अनुमान लगाया है. इन अनुमानों के मुताबिक, ठाकरे बंधु बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर कमजोर प्रदर्शन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.
15 Jan 2026, 9:22 PM (IST)
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है. यह समझौता 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान या उसके तुरंत बाद हो सकता है, जब शीर्ष यूरोपीय नेता आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आएंगे.
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत और ईयू के वार्ताकार व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं. उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को होने वाली शीर्ष नेतृत्व की बैठक से पहले, गणतंत्र दिवस के एक दिन बाद, शेष मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
15 Jan 2026, 9:21 PM (IST)
दिल्ली की सेहत से जुड़ी तस्वीर धीरे-धीरे चिंता बढ़ाने वाली होती जा रही है. साल 2024 के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण मौतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. वहीं दूसरी ओर, जन्म दर में गिरावट और मृत्यु दर में बढ़त जैसे ट्रेंड भी दिख रहे हैं. आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं दिल्ली की हेल्थ रिपोर्ट को.
सांस की बीमारियों से मौतें: 2024 में दिल्ली में श्वसन रोगों (respiratory diseases) से 9,211 मौतें दर्ज की गईं, जो 2023 के 8,801 से बढ़ी हैं. यह पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रही प्रवृत्ति है.
सामान्य श्वसन रोग: अस्थमा, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर और टीबी (Tuberculosis) प्रमुख हैं, जो सांस संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं.
कुल मौतें: 2024 में दिल्ली में कुल 1,39,480 मौतें हुईं (2023 में 1,32,391 थीं). इनमें 85,391 पुरुष, 54,051 महिलाएं और 38 अन्य लिंग के थे. कुल 90,883 मौतें मेडिकल सर्टिफाइड थीं.
15 Jan 2026, 8:49 PM (IST)
क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड का भाव 63 डॉलर के करीब पहुंच गया है. वहीं WTI भी 60 डॉलर के नीचे खिसक गया है.
15 Jan 2026, 6:56 PM (IST)
भारत में बेरोजगारी दर (15 वर्ष और उससे अधिक के आयु वर्ग) दिसंबर में 4.8 प्रतिशत रही है, जो कि नवंबर में 4.7 प्रतिशत थी. यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई. मंत्रालय ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 3.9 प्रतिशत रही है. वहीं, शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत रही है.
ग्रामीण इलाकों में 15 वर्ष और उससे अधिक के पुरुषों में बेरोजगारी दर दिसंबर 2025 में 4.1 प्रतिशत पर बनी हुई है. इसके अलावा, शहरी इलाकों में महिलाओं में बेरोजगारी दर दिसंबर 2025 में कम होकर 9.1 प्रतिशत हो गई है, जो कि नवंबर 2025 में 9.3 प्रतिशत थी. 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एलएफपीआर) दिसंबर में बढ़कर 56.1 प्रतिशत हो गई, जबकि नवंबर में यह 55.8 प्रतिशत थी.
15 Jan 2026, 6:55 PM (IST)
अमेरिकी कार कंपनी टेस्ला से भारतीय ग्राहकों ने दूरी बना ली है. कंपनी ने पिछले साल केवल 225 यूनिट्स की बिक्री की है. यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा में दी गई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के डेटा के मुताबिक, टेस्ला ने सितंबर में 64 यूनिट्स, अक्टूबर में 40 यूनिट्स, नवंबर में 48 यूनिट्स और दिसंबर में 73 यूनिट्स की बिक्री की है.
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ने मुंबई में शोरूम खोलकर भारत में कदम रखा था. मौजूदा समय में कंपनी भारत में अपने मॉडल वाई की बिक्री कर रही है, जो कि रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) कार है. मॉडल वाई के स्टैंडर्ड आरडब्ल्यूडी वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी की कीमत 67.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. विदेशों में पूरी तरह से निर्मित वाहनों को भारत में आयात करने पर लगने वाले उच्च शुल्क के कारण टेस्ला मॉडल वाई की कीमतें विदेशी बाजारों की तुलना में काफी अधिक हैं.
15 Jan 2026, 6:54 PM (IST)
पाकिस्तान में बढ़ती खाद्य असुरक्षा अब केवल सामाजिक क्षेत्र की समस्या नहीं रही, बल्कि यह एक गंभीर जनस्वास्थ्य और आर्थिक जोखिम का रूप ले चुकी है. जब देश की लगभग एक-चौथाई आबादी मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है, तो इसके परिणाम स्वास्थ्य खर्चों में वृद्धि, श्रम उत्पादकता में गिरावट और पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ती गरीबी के रूप में सामने आएंगे. यह बात कराची स्थित प्रकाशन बिजनेस रिकॉर्डर में प्रकाशित एक संपादकीय में कही गई है.
संपादकीय में कहा गया है कि 'हाउसहोल्ड इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक सर्वे (एचआईईएस) 2024–25' में शामिल फूड इनसिक्योरिटी एक्सपीरियंस स्केल के निष्कर्ष, इस्तेमाल की गई भाषा की तुलना में कहीं अधिक चिंताजनक वास्तविकता पेश करते हैं. रिपोर्ट में जहां “महत्वपूर्ण प्रगति के साथ लगातार चुनौतियों” की बात कही गई है, वहीं आंकड़े खाद्य सुरक्षा की स्थिति में स्पष्ट और लगातार गिरावट दर्शाते हैं.
15 Jan 2026, 4:26 PM (IST)
15 Jan 2026, 2:51 PM (IST)
15 Jan 2026, 2:49 PM (IST)
15 Jan 2026, 2:47 PM (IST)
15 Jan 2026, 1:27 PM (IST)
सेबी चीफ ने ये भी कहा कि IPO लाने के समय होने वाली जांच-पड़ताल (due diligence) हर बार निष्पक्ष नहीं होती है. उन्होंने कहा कि रेगुलेटरी प्रोसेस में 30 दिन का टर्नअराउंड अहम हिस्सा है. फिलहाल फोकस माइक्रो रेगुलेशन से बचते हुए बिजनेस ईज बढ़ाने पर है. उन्होंने कहा कि रेगुलेटर का फोकस ऑफर डॉक्युमेंट्स जल्दी निपटाने पर है जिसके लिए इंटरनल मैकेनिज्म पर काम किया जा रहा है.
15 Jan 2026, 1:23 PM (IST)
AIBI यानी एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट बैंकर्स ऑफ इंडिया के सालाना कार्यक्रम में SEBI चेयरमैन तुहीन कांत पांडे ने कहा कि IPO के वक्त अब कंपनी जब ड्राफ्ट लाएगी तो उसमें एक छोटा और आसान सार (abridged prospectus) भी होगा. इसका मकसद निवेशक बिना भारी-भरकम दस्तावेज पढ़े कंपनी की पूरी बात समझ सकें. इसके अलावा SEBI अब लिस्टेड कंपनियों से जुड़े नियमों (LODR) की पूरी तरह समीक्षा कर रहा है ताकि जो नियम बार-बार दोहराए गए हैं या बेवजह जटिल हैं, उन्हें हटाया जा सके.
15 Jan 2026, 1:23 PM (IST)
सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर और 250 सीसी सेगमेंट में आने वाली दमदार बाइक GIXXER SF 250 और GIXXER 250 में नए कलर और ग्राफिक्स को पेश किया है. इन दोनों बाइक में क्या खास है और इनकी कीमत कितनी है, इसकी जानकारी नीचे दी गई खबर में है.
15 Jan 2026, 11:11 AM (IST)
एक तरफ भारत का अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर खींचतान जारी है. दूसरी तरफ भारत अपने लिए नए बिजनेस पार्टनर्स बना रहा है. लंबे समय से जारी भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट आखिरी चरण में पहुंच गया है. जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी को नई दिल्ली में भारत-EU के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट पर औपचारिक हस्ताक्षर की संभावना है.
यूरोपीय यूनियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय काउंसिल प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा पीएम मोदी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. माना जा रहा है कि यह EU का भारत के साथ अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील होगी. जानकारी के मुताबिक, कृषि क्षेत्र को समझौते से बाहर रखा गया है ताकि भारतीय किसानों और डेयरी सेक्टर के हित सुरक्षित रहें. बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में बड़ी बाधा एग्रीकल्चर सेक्टर भी है.
माना जा रहा है कि इस फ्री ट्रेड अग्रीमेंट के तहत समझौता मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल गुड्स, सर्विसेज, डिजिटल ट्रेड और अन्य सेक्टर्स पर फोकस करेगा. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी EU के टॉप लीडर्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं.
15 Jan 2026, 10:28 AM (IST)
अमेरिकी टैरिफ अटैक के बाद भी चीने 2025 में 1.19 ट्रिलियन डॉलर का ट्रेड सरप्लस हासिल किया है. चीन ने दूसरे देशों को भारी मात्रा में एक्सपोर्ट और घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने की नीते से ये आंकड़ा हासिल किया है. चीन ने ये कैसे किया, इसके लिए यहां पढ़ें पूरी खबर:
अमेरिकी टैरिफ अटैक के बाद भी चीन ने हासिल किया ये आंकड़ा, पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड सरप्लस
15 Jan 2026, 8:55 (IST)
15 Jan 2026, 8:54 (IST)
इधर ईरान के मौजूदा हालात और एयरस्पेस बंद होने के चलते एयर इंडिया ने ऑल्टरनेट रूट से फ्लाई करने का ऐलान किया है. ऐसे में तय समय में देरी हो सकती है और यह भी संभव है कि कई सारी फ्लाइट कैंसिल की जा सकती है. ऐसे में यात्रियों से एयर इंडिया की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है. स्टेटस चेक करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए घर से निकलें.
15 Jan 2026, 8:49 (IST)