GDP में 7.5-7.8% की वृद्धि का अनुमान, 40 लाख से ज्यादा फास्टैग एनुअल पास बिके, जानें बड़े अपडेट्स

निवेशकों से लेकर आम पाठकों के लिए सभी जरूरी अपडेट्स इस खबर में शामिल किए जाएंगे. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.
GDP में 7.5-7.8% की वृद्धि का अनुमान, 40 लाख से ज्यादा फास्टैग एनुअल पास बिके, जानें बड़े अपडेट्स

देशभर की जरूरी खबरें यहां पढ़ें

देश और दुनिया में खबरों की हलचल है. कोई शेयर बाजार से जुड़ी खबर पढ़ना चाहता है तो कोई ग्लोबल स्तर पर हो रहे अपडेट्स की जानकारी लेना चाहता है. 14 जनवरी 2026 को देश और दुनिया में खबरों के लिहाज से कई सारे अपडेट्स और डेवलेपमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. इस ब्लॉग में हर उस खबर या सूचना की जानकारी होगी, जो हमारे पाठकों के काम की होगी. निवेशकों से लेकर आम पाठकों के लिए सभी जरूरी अपडेट्स इस खबर में शामिल किए जाएंगे. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.

Follow updates here:

14 Jan 2026, 9:45 PM (IST)

DFS ने CGHS लाभार्थियों के लिए Paripoorna Mediclaim Ayush Bima लॉन्च की

वित्त मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने CGHS लाभार्थियों के लिए Paripoorna Mediclaim Ayush Bima लॉन्च की है. यह एक वैकल्पिक हेल्थ इंश्योरेंस योजना है, जो CGHS सुविधाओं के साथ अतिरिक्त मेडिकल कवर देती है. इसमें कैशलेस इलाज, आधुनिक उपचार और बड़े अस्पताल नेटवर्क की सुविधा मिलेगी. इस योजना में अधिकतम 6 सदस्य शामिल हो सकते हैं और ₹10 लाख या ₹20 लाख तक का कवर मिलेगा, जिसमें को-पेमेंट का विकल्प भी होगा.

14 Jan 2026, 9:44 PM (IST)

नए घरेलू सर्वे से पाकिस्तान में बढ़ती गरीबी की पुष्टि

पाकिस्तान में गरीबी और मानव विकास संकट लगातार गहराता जा रहा है. छह साल के अंतराल के बाद जारी हाउसहोल्ड इंटीग्रेटेड इकोनॉमिक सर्वे (एचआईईएस) के ताजा आंकड़े देश में भयावह आर्थिक हालात की तस्वीर पेश करते हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य असुरक्षा झेलने वाले परिवारों का अनुपात 2018-19 में 15.9 फीसदी से बढ़कर 2024-25 में 24.4 फीसदी हो गया है, यानी हर चार में से एक पाकिस्तानी परिवार बुनियादी पोषण जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा.

कराची स्थित बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय से जारी महंगाई, घटती आय, बढ़ती गरीबी और असमानता ने पाकिस्तान को गहरे मानव विकास संकट में धकेल दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है, “एक चौथाई परिवारों के लिए खाली रसोई राष्ट्रीय संकट का सबसे स्पष्ट संकेत है.”

रिपोर्ट बताती है कि खाद्य असुरक्षा रेखा से ऊपर माने जाने वाले परिवार भी अब कम और घटिया भोजन कर रहे हैं. गेहूं, दूध, पोल्ट्री और अंडों जैसे जरूरी खाद्य पदार्थों की प्रति व्यक्ति खपत घटी है. लोग बीफ और मटन जैसे प्रोटीन की जगह गेहूं और चीनी जैसे सस्ते कार्बोहाइड्रेट पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं. यह बदलाव ऐसे देश के लिए चिंताजनक है, जहां पहले से ही टाइप-2 डायबिटीज की समस्या बढ़ रही है.

14 Jan 2026, 8:47 PM (IST)

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा खास 'कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज' का तोहफा

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने उनके कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला किया है. वित्तीय सेवा विभाग ने सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों को निर्देश दिया है कि वह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक खास 'कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज' पेश करें. 

इस योजना की शुरुआत 14 जनवरी 2026 को सचिव एम. नागराजू की तरफ से की गई. यह कदम उस बड़े विजन का हिस्सा है, जिसके तहत 2047 तक सभी के लिए बीमा और विकसित भारत का सपना देखा गया है.

14 Jan 2026, 8:28 PM (IST)

40 लाख से ज्यादा फास्टैग एनुअल पास बिके : केंद्र

सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों में 40 लाख से ज्यादा फास्टैग एनुअल पास बिक चुके हैं और अब लगभग 20 प्रतिशत कार चालक इस वार्षिक पास का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे साफ है कि सामर्थ्य और सुविधा दोनों एक साथ संभव हैं.

सरकार ने बताया कि यह वार्षिक फास्टैग पास 15 अगस्त 2025 को शुरू किया गया था. इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ 3,000 रुपए देकर या तो 200 बार टोल पार कर सकता है या फिर पूरे एक साल तक यात्रा कर सकता है, जो भी पहले पूरा हो. यह सुविधा देश के 1,159 टोल प्लाजा पर लागू है.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईवे पर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है. कई लोगों के लिए यह वार्षिक पास यात्रा का खर्च कम करने के साथ-साथ सफर को आसान और बिना मुश्किल भरा बना रहा है.

14 Jan 2026, 8:27 PM (IST)

भारत की जीडीपी में 7.5-7.8% की वृद्धि का अनुमान

भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2026 में 7.5 से 7.8 प्रतिशत तक बढ़ सकती है, जिसकी बड़ी वजह त्योहारों के समय बढ़ी खरीदारी और सेवा क्षेत्र में अच्छी गतिविधियां बताई गई हैं. बुधवार को जारी डेलॉयट इंडिया की रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल की ऊंची वृद्धि और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते वित्त वर्ष 2027 में विकास की रफ्तार थोड़ी कम होकर 6.6 से 6.9 प्रतिशत रह सकती है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में भारत की वास्तविक जीडीपी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इससे पता चलता है कि व्यापार में रुकावटों, विदेशी नीतियों में बदलाव और निवेश में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है.

14 Jan 2026, 7:16 PM (IST)

महिंद्रा की नई गाड़ियों को जबरदस्त रिस्पॉन्स

Mahindra & Mahindra ने बताया है कि उसकी नई SUV XUV 7XO और इलेक्ट्रिक मॉडल XEV 9S को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी के मुताबिक 14 जनवरी को सुबह बुकिंग शुरू होने के बाद दोपहर 2 बजे तक 93,689 बुकिंग्स मिल चुकी थीं, जिनकी कुल वैल्यू ₹20,500 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. महिंद्रा ने साफ किया है कि XUV 7XO की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, जबकि XEV 9S की डिलीवरी 26 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है. यह आंकड़े दिखाते हैं कि महिंद्रा की नई जनरेशन की गाड़ियों को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं.

14 Jan 2026, 6:42 PM (IST)

आवारा मवेशी वाले रिस्क जोन में रीयल-टाइम सुरक्षा अलर्ट भेजे जाएंगे

NHAI ने टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर पायलट शुरू किया है. आवारा मवेशी वाले जोखिम क्षेत्रों में रीयल-टाइम सुरक्षा अलर्ट भेजे जाएंगे. पहले चरण में जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी NH पर लागू होगा. यह पहल हादसों को कम कर राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाएगी.

14 Jan 2026, 6:19 PM (IST)

सोना फिर हुआ महंगा, चांदी का भाव पहुंचा 2.90 लाख के पार

सोने-चांदी ने आज फिर नया रिकॉर्ड बना दिया. सोना सुबह 1,40,501 पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,42,241 से कम था. हालांकि, बाजार खुलने के बाद इसमें तेजी आई और इसने 1,43,500 का हाई छुआ. चांदी में भी तगड़ी तेजी देखने को मिली. चांदी 2,81,698.00 पर खुली, जो पिछले बंद 2,75,187 से काफी ऊपर थी. वहीं दिन में चांदी ने 2,90,800 का उच्च स्तर छू लिया. 

ये भी पढ़ें- महीने भर में ही Silver ने कर दी लोगों की 'चांदी', दिया करीब ₹1 लाख का रिटर्न! आंकड़े देख कहेंगे- 'काश लगा दिए होते पैसे'

14 Jan 2026, 5:52 PM (IST)

Bajaj Auto ने लॉन्च किया न्यू Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर

  • कीमत - 91399 हजार (ex-showroom)
  • स्कूटर में 25 L का बूट स्पेस 
  • आइस क्यूब शेप के टेल लैंप मिलेंगे 
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5kwh का बैटरी पैक 
  • सिंगल चार्ज पर 113km रेंज का दावा 
  • 0-80% तक चार्ज होने में 2.25 मिनट का टाइम लगेगा 
  • 6 कलर ऑप्शन में आएगी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Chetak

14 Jan 2026, 5:19 PM (IST)

Mahindra XEV 9S और XUV 7XO की बुकिंग

महिंद्रा ने आज अपनी नई SUVs — XEV 9S और XUV 7XO की बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया. कंपनी के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 2.00 बजे तक दोनों मॉडलों को मिलाकर कुल 93,689 कंसोलिडेटेड बुकिंग्स दर्ज की गई हैं, जिनकी कुल बुकिंग वैल्यू ₹20,500 करोड़ से ज्यादा है (एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर). XEV 9S और XUV 7XO के साथ, महिंद्रा इलेक्ट्रिक, डीजल और पेट्रोल पावरट्रेन विकल्पों में ग्राहकों को आकर्षक चॉइस देकर अपनी पकड़ को और मजबूत कर रही है. ये सभी विकल्प ऑथेंटिक SUV सेगमेंट में अलग-अलग यूज केस और बदलती ग्राहक पसंद के अनुरूप तैयार किए गए हैं. XEV 9S की डिलिवरी 26 जनवरी 2026 से शुरू होगी और XUV 7XO की डिलिवरी आज से हो गई है. 

14 Jan 2026, 3:47 PM (IST)

ईरान ना जाएं भारत के लोग

भारतीय विदेश मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वह फिलहाल ईरान ना जाएं. विदेश मंत्रालय ने इसके लिए बकायदा एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि वहां कि स्थिति अभी ठीक नहीं है और भारतीय लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए.

14 Jan 2026, 3:43 PM (IST)

बेंगलुरु में Tesla का खास शोकेस

ACKO Drive ने बेंगलुरु में Tesla का खास शोकेस आयोजित करने का ऐलान किया है. यह शहर में Tesla का पहला ऐसा पब्लिक एक्सपीरियंस बताया जा रहा है. यह शोकेस 15 जनवरी से 31 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा. ACKO Drive के मुताबिक, कुडलू गेट स्थित ACKO Drive सर्विस सेंटर इस दौरान बेंगलुरु में Tesla को करीब से देखने और अनुभव करने का इकलौता ठिकाना होगा. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह एक अनोखा मौका माना जा रहा है, जहां वे Tesla की टेक्नोलॉजी और डिजाइन को सीधे महसूस कर सकेंगे.

14 Jan 2026, 3:38 PM (IST)

सूत्रों के हवाले से खबर

  • रेलवे का कुल आवंटन 8% तक बढ़ाए जाने की उम्मीद
  • रेलवे के लिए `2.65-2.8 लाख करोड़ तक का प्रावधान संभव
  • रेल हादसे घटेंगे, Kavach 4.0 और 5.0 के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग
  • नई ट्रेनों, रूट्स और मॉडर्नाइजेशन पर होंगी बड़ी घोषणाएं
  • 20 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की घोषणा संभव
  • स्मार्ट ऑपरेशंस में AI का बड़ा इस्तेमाल, स्टेशनों का अपग्रेडेशन
  • सीनियर सिटीजन की पुरानी छूट बहाल होने की बड़ी उम्मीद
  • हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर भी उम्मीद

14 Jan 2026, 3:19 PM (IST)

Mercedes-Benz ने लॉन्च की 2 luxury कारें

  • 1. Mercedes EQS 580 SUV electric Car
  • 2. Mercedes-Maybach GLS celebration edition 
  • EQS 580 SUV 4Matic इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च
  • 5 & 7 seater ऑप्शन में उपलब्ध 
  • EQS 450 SUV 4Matic (5 seater)- 1.34cr (exshowroom)
  • EQS 580 SUV 4Matic (7Seater)- 1.48cr (ex-showroom)
  • Mercedes-Maybach GLS celebration edition
  • Mercedes-Maybach GLS celebration edition भारत में लॉन्च
  • कीमत - 2.75 Cr (ex-showroom)
  • पहली बार पुणे चाकन प्लांट में मैनुफैक्चरिंग होगी 
  • मर्सिडीज का लोकली मैनुफैक्चरिंग इन इंडिया पर फोकस 
  • USA के बाद इंडिया पहला देश जहाँ GLS maybach
  • यही कार CBU के ज़रिए भारत में 4.1cr में बिकती थी

14 Jan 2026, 2:56 PM (IST)

KIA India ने इस कंपनी के साथ किया समझौता

Kia India ने एविस लीजिंग के साथ एक समझौता (MoU) किया है.  यह साझेदारी किआ लीज़ प्रोग्राम के तहत की गई है, जिससे कंपनी की लीज़ और सब्सक्रिप्शन सेवाएं और मजबूत होंगी. एविस लीजिंग के साथ यह किआ इंडिया की तीसरी बड़ी साझेदारी है. इस साझेदारी के जरिए कंपनी उन ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है, जो गाड़ी खरीदने के बजाय लीज़ या सब्सक्रिप्शन जैसे विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं. इसमें 36 से 60 महीनों की लचीली लीज़ अवधि और अलग-अलग माइलेज विकल्प उपलब्ध हैं. ग्राहक बिना किसी शुरुआती डाउन पेमेंट के किआ वाहनों को लीज़ पर ले सकते हैं, जिससे उन्हें ज़्यादा सुविधा और बेहतर वैल्यू मिलती है. इस लीज़ प्लान में मेंटेनेंस, इंश्योरेंस रिन्यूअल और री-सेल से जुड़ी सेवाएं भी शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को बिना किसी झंझट के वाहन उपयोग का अनुभव मिलता है. लीज़ अवधि पूरी होने पर ग्राहक अपनी ज़रूरत के अनुसार वाहन वापस कर सकते हैं या नया किआ मॉडल लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं.

14 Jan 2026, 2:39 PM (IST)

डिफेंस ड्रोन क्षमता को मिलेगा देसी सपोर्ट

Garuda Aerospace और Bharat Electronics Limited (BEL) ने भारतीय डिफेंस फोर्सेज के लिए देसी ड्रोन सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. दोनों कंपनियों के बीच UAS (अनमैन्ड एरियल सिस्टम) की सप्लाई को लेकर MoU साइन हुआ है. यह समझौता 13 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुआ, जिस पर Garuda Aerospace के फाउंडर Agnishwar Jayaprakash और BEL के सीनियर अधिकारी ने हस्ताक्षर किए. Garuda Aerospace को MS Dhoni का समर्थन हासिल है. यह साझेदारी डिफेंस में आत्मनिर्भर भारत को और मजबूती देगी.

14 Jan 2026, 2:30 PM (IST)

ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में स्थिर ग्रोथ

Automotive Component Manufacturers Association (ACMA) के मुताबिक अप्रैल-सितंबर FY26 के दौरान भारतीय ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ने सालाना आधार पर 6.8% की ग्रोथ दर्ज की है. इस अवधि में सेक्टर का टर्नओवर बढ़कर ₹3.56 लाख करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹3.33 लाख करोड़ था. ACMA का कहना है कि यह ग्रोथ घरेलू मांग के स्थिर रहने, आफ्टरमार्केट की मजबूती और कंपनियों द्वारा कैपेसिटी बढ़ाने, लोकलाइजेशन और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में लगातार निवेश की वजह से संभव हो पाई है.

14 Jan 2026, 2:29 PM (IST)

FY26 में भारत की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद

Deloitte India के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ 7.5-7.8% रह सकती है. त्योहारों की मजबूत मांग और सर्विस सेक्टर की अच्छी एक्टिविटी से इकोनॉमी को सपोर्ट मिल रहा है. Deloitte का कहना है कि FY27 में हाई बेस और ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते ग्रोथ 6.6-6.9% तक धीमी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक 2025 घरेलू मांग की मजबूती, फिस्कल-मौद्रिक सुधारों और ट्रेड पॉलिसी में बदलाव के लिए याद रखा जाएगा. पहली छमाही में रियल GDP 8% बढ़ी, वो भी ग्लोबल दबावों के बावजूद.

14 Jan 2026, 2:00 PM (IST)

BCCL IPO पर आई बड़ी अपडेट

भारत कोकिंग कोल के IPO के  लिस्टिंग डेट में बड़ा बदलाव हुआ है. अब इस आईपीओ की लिस्टिंग 16 जनवरी की जगह 19 जनवरी को होगी.

14 Jan 2026, 1:27 PM (IST)

FY26 में होटल इंडस्ट्री की ग्रोथ बनी रहेगी

ICRA के मुताबिक FY26 में भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की कमाई की रफ्तार बनी रहेगी. घरेलू घूमना-फिरना, बिज़नेस ट्रैवल, शादियां और MICE (मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, इवेंट्स) इसकी बड़ी वजह होंगे. ICRA का अनुमान है कि FY26 में प्रीमियम होटलों की ऑक्यूपेंसी 72-74% रहेगी.

वहीं एवरेज रूम रेट बढ़कर ₹8,200-8,500 तक जा सकता है, जो FY25 से ज्यादा है. ICRA की वाइस प्रेसिडेंट Sruthi Thomas के मुताबिक विदेशी पर्यटकों की कमी के बावजूद घरेलू डिमांड इतनी मजबूत है कि इंडस्ट्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है.

14 Jan 2026, 1:25 PM (IST)

Pee Safe ने जुटाई करीब 290 करोड़ रुपये की फंडिंग

महिला हाइजीन और वेलनेस ब्रांड Pee Safe ने ग्लोबल हेल्थकेयर प्राइवेट इक्विटी फर्म OrbiMed से 32 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹290 करोड़ की ग्रोथ कैपिटल जुटाई है. 2017 में शुरू हुई कंपनी Pee Safe करीब 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की एनुअलाइज्ड रेवेन्यू रन रेट के साथ मुनाफे में है. यह एक स्टार्टअप के लिए बहुत ही बड़ी बात है. फंडिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी ऑफलाइन रिटेल, ब्रांड मार्केटिंग और क्विक कॉमर्स में बिजनेस को बढ़ाने के लिए करेगी. बता दें कि इस डील के तहत  OrbiMed के वरिष्ठ अधिकारी कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे.

14 Jan 2026, 12:44 PM (IST)

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

  • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर बड़ा फैसला
  • प्री-नर्सरी से 5वीं तक के क्लास ऑनलाइन होंगे

14 Jan 2026, 12:43 PM (IST)

SBI ने YONO 2.0 लॉन्च किया

  • YONO यूजर्स को 20 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य
  • फिलहाल 9.6 करोड़ YONO ग्राहक– SBI
  • टेक्नोलॉजी से ग्राहक जोड़ने की लागत 10 गुना कम
  • मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग का यूनिफाइड बैकएंड
  • सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसा यूजर इंटरफेस
  • Simplified KYC और Re-KYC की सुविधा
  • बार-बार वेरिफिकेशन की जरूरत खत्म
  • YONO हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध
  • जल्द 15 भारतीय भाषाओं में विस्तार
  • TCS ने बनाया YONO 2.0

14 Jan 2026, 12:30 PM (IST)

आ गए यूनियन बैंक के तिमाही नतीजे

Union Bank of India के तिमाही नतीजे आ गए हैं. दिसंबर तिमाही में बैंक की कुल इनकम और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में स्थिर बढ़त देखने को मिली है. इंटरेस्ट इनकम का बड़ा हिस्सा एडवांसेज और इन्वेस्टमेंट्स से आया, जो ये दिखाता है कि लोन बुक और ट्रेजरी ऑपरेशंस दोनों सही दिशा में काम कर रहे हैं. बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मजबूत रहा और प्रोविजन घटने से नेट प्रॉफिट को सपोर्ट मिला. पिछले साल की तुलना में प्रॉफिट में सुधार यह संकेत देता है कि बैंक अब सिर्फ रिकवरी मोड में नहीं, बल्कि ग्रोथ मोड में आ चुका है.

यूनियन बैंक के नतीजों की सबसे बड़ी पॉजिटिव बात इसकी एसेट क्वालिटी है. बैंक का ग्रॉस NPA और नेट NPA दोनों ही कंट्रोल में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक प्रोविजन कवरेज रेशियो बढ़कर 95% से ऊपर पहुंच गया है, जो किसी भी बैंक के लिए काफी मजबूत माना जाता है.

14 Jan 2026, 12:30 PM (IST)

क्विक कॉमर्स सेक्टर पर UBS ने घटा दिए अपने BITDA मार्जिन अनुमान

UBS ने क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अपने अनुमान घटा दिए हैं. ब्रोकरेज ने Eternal (Zomato और Blinkit) के FY26-27 EBITDA मार्जिन अनुमान 15-20% कम कर दिए हैं. वहीं Swiggy के QC मार्जिन में 100-120 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है.

सरकार ने डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स से 10 मिनट की अनिवार्य डिलीवरी डेडलाइन हटाने को कहा है. UBS का मानना है कि बढ़ते कंपटीशन और ज्यादा डिस्काउंटिंग के कारण QC सेगमेंट में मार्जिन रिकवरी अब कुछ तिमाहियों तक टल सकती है. इससे आने वाले समय में कंपनियों की प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव बना रह सकता है.

14 Jan 2026, 12:14 PM (IST)

Business news LIVE Updates: दिसंबर में थोक महंगाई दर 0.83%

  • दिसंबर में WPI -0.32% से बढ़कर 0.83% (MoM)
  • मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट WPI 1.33% से बढ़कर 1.82% (MoM)
  • फ्यूल एंड पावर WPI -2.27% से घटकर -2.31 (MoM)
  • प्राइमरी आर्टिकल WPI -2.93% से बढ़कर 0.21% (MoM)
  • खाद्य महंगाई दर -2.60% से बढ़कर 0% (MoM)
  • कोर महंगाई दर 1.5% से बढ़कर 2% (MoM)
  • अक्टूबर संशोधित महंगाई दर -1.21% से बढ़कर -1.02%

14 Jan 2026, 11:18 AM (IST)

Rupee Update

  • रुपया 90.19 के मुकाबले 90.25/$ पर खुला
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे कमजोर खुला

14 Jan 2026, 11:09 AM (IST)

BCCL IPO का अलॉटमेंट आज

BCCL IPO यानी कि भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड का आईपीओ का आज अलॉटमेंट होगा. ये आईपीओ 140 गुना से भी ज्यादा भरा है. 9 जनवरी से इस आईपीओ में पैसा लगाने की विंडो खुली थी और 13 जनवरी तक यहां पैसा लगाने का मौका था. Bharat Coking Coal का प्राइस बैंड 21 से 23 रुपये प्रति शेयर है. एक लॉट में 600 शेयर होंगे. पूरे इश्यू का साइज 1,071 करोड़ रुपये का है और यह पूरा OFS (ऑफर फॉर सेल) है, इसलिए इसमें कंपनी के बैलेंस शीट में नया कैश नहीं आएगा. 

यहां पढ़ें पूरी खबर: Bharat Coking Coal IPO: 147 गुना भरे इस आईपीओ के शेयर मिले या नहीं? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

14 Jan 2026, 10:05 AM (IST)

14 Jan 2026, 9:49 (IST)

14 Jan 2026, 9:43 (IST)

ऑटो PLI स्कीम में किया संशोधन

भारी उद्योग मंत्रालय (Ministry of Heavy Industries) ने ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए PLI स्कीम में आंशिक संशोधनों को अधिसूचित किया है. अब सिर्फ नई परफॉर्मेंस शर्तों को पूरा करने वाली बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (Battery Electric Vehicles) को ही प्रोत्साहन (Incentive) मिलेगा. इस स्कीम को PM E-DRIVE के अनुरूप किया गया है, जिसमें बैटरी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, थ्री-व्हीलर, ई0-बस और ट्रक शामिल है. 

इसके अलावा बैटरी इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल (L7M और L7N) के लिए न्यूनतम 80 किमी की रेंज और 40 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड जरूरी होगी. सभी पात्र EVs में इलेक्ट्रिक रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होना जरूरी होगा. व्हीकल्स का परीक्षण ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) पर चेसिस डायनामोमीटर पर किया जाएगा, जिसमें बैटरी का स्टेट ऑफ चार्ज (SoC) 40-60% के बीच होना चाहिए. वहीं इलेक्ट्रिसिटी की खपत (Electricity Consumption) का मापन AIS 039 मानकों के अनुसार किया जाएगा. ये सभी बदलाव 13 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे.

यहां पढ़ें पूरी खबर: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए जरूरी खबर, PLI स्कीम में बदलाव, इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिलेगा इन्सेंटिव

14 Jan 2026, 9:42 (IST)

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपडेट

  • भारत अमेरिका डील, क्रिटिकल मिनरल्स पर अगले महीने मंत्री स्तरीय बैठक सम्भव
  • दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की चर्चा में इसपर डीटेल बात हुई
  • बातचीत के दौरान क्रिटिकल मिनरल्स, न्यूक्लियर पावर समेत कई अन्य ग्लोबल विषयों पर भी चर्चा
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6