&format=webp&quality=medium)
Live Updates: महाराष्ट्र सरकार ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF 2026) शिखर सम्मेलन के पहले दिन रिकॉर्ड 14.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद पर यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दी है. इस ब्लॉग में हर उस खबर या सूचना की जानकारी होगी, जो आपके काम की होगी. निवेशकों से लेकर आम पाठकों के लिए सभी जरूरी अपडेट्स इस खबर में शामिल किए जाएंगे. हमारे लाइव ब्लॉग में पढ़िए आज पूरे दिन की ब्रेकिंग और जरूरी खबरें एक ही जगह पर.
20 Jan 2026, 9:57 PM (IST)
डाक के माध्यम से निर्यात करने वाले एमएसएमई उद्योगों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने डाक चैनल के माध्यम से होने पर निर्यात को निर्यात लाभों से जोड़ दिया है. यह जानकारी संचार मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई. इससे उन छोटे उद्योगों को फायदा होगा, जो कि निर्यात करने के लिए डाक चैनलों का इस्तेमाल करते हैं.
संचार मंत्रालय ने बयान में कहा, "डाक विभाग (डीओपी) ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा जारी अधिसूचनाओं का पालन करते हुए डाक चैनल के माध्यम से किए गए निर्यातों के लिए शुल्क वापसी, निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों में छूट (आरओडीटीईपी) तथा राज्य और केंद्रीय करों एवं शुल्कों पर छूट (आरओएससीटीएल) जैसे निर्यात लाभों को 15 जनवरी, 2025 से लागू कर दिया है."
सरकार के मुताबिक,यह पहल निर्यात तक पहुंच को सरल बनाने और व्यापक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), कारीगरों, स्टार्टअप और छोटे निर्यातकों के लिए जो कम और मध्यम मूल्य के अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट के लिए डाक नेटवर्क पर बहुत अधिक निर्भर हैं. स्वचालित आईजीएसटी रिफंड पहले से लागू होने के कारण, डाक चैनल के माध्यम से निर्यात प्रोत्साहन की उपलब्धता लागत को और कम करती है, तरलता में सुधार करती है और भारतीय निर्यातकों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाती है.
20 Jan 2026, 9:56 PM (IST)
दिल्ली सरकार ने राजधानी के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने के लिए मंगलवार को बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में बादली और बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में दो कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के छोटे और सूक्ष्म उद्योगों को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. अक्सर छोटे उद्यमी भारी निवेश न कर पाने के कारण आधुनिक तकनीक और महंगी मशीनों का उपयोग नहीं कर पाते. ये 'कॉमन फैसिलिटी सेंटर' उनकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे और इससे उनके कारोबार करने में सहूलियत भी बढ़ेगी.
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना केंद्र सरकार की सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास कार्यक्रम (एमएसई-सीडीपी) योजना के तहत लागू की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे ऐसी सुविधाएं प्रदान करना है, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से खरीदना छोटे उद्यमियों के लिए मुमकिन नहीं होता. इन केंद्रों के माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे बिना किसी भारी निवेश के आधुनिक मशीनों, टेस्टिंग लैब और ट्रेनिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
20 Jan 2026, 9:56 PM (IST)
मध्य प्रदेश में गूगल ने आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की इच्छा जताई है. यह बात दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में सामने आई है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ दावोस में मंगलवार को मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बैठक कर राज्य में आईटी, आईटीईएस सेक्टर और मौजूदा प्रस्तावित डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.
संजय गुप्ता ने मध्य प्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की रुचि दिखाई. बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित रहे. गूगल की ओर से राज्य में जेमिनी एआई के माध्यम से कृषि एवं शिक्षा क्षेत्रों में नवाचार और डिजिटल समाधान लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए गए.
20 Jan 2026, 9:56 PM (IST)
सोने और चांदी में तूफानी तेजी देखी जा रही है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम मंगलवार को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,463 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,47,409 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,43,946 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,855 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,35,027 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.
18 कैरेट सोने का दाम 1,07,960 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,10,557 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.
चांदी का दाम 15,370 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 3,09,345 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,93,975 रुपए प्रति किलो था. हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है. सोने के 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.99 प्रतिशत बढ़कर 1,49,989 रुपए हो गया है. चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.42 प्रतिशत बढ़कर 3,23,993 रुपए हो गया है.
20 Jan 2026, 9:17 PM (IST)
20 Jan 2026, 9:17 PM (IST)
केंद्र सरकार ने कच्चे जूट की जमाखोरी और सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जूट व्यापारियों, बालर्स और मिलों के लिए स्टॉक लिमिट घटाने का फैसला किया है. हाल के महीनों में जूट के दाम MSP से काफी ऊपर जाने के बाद बाजार में कमी और हेरफेर की आशंका बढ़ गई थी. नए आदेश के तहत प्रीमिस पर बैलिंग प्रेस वाले रॉ जूट बालर्स अधिकतम 1,200 क्विंटल, अन्य स्टॉकिस्ट 25 क्विंटल और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रेडर्स सिर्फ 5 क्विंटल तक ही स्टॉक रख सकेंगे.
वहीं जूट मिलों और प्रोसेसिंग यूनिट्स को अपनी मौजूदा उत्पादन दर के हिसाब से अधिकतम 45 दिनों की खपत जितना ही स्टॉक रखने की अनुमति होगी. सरकार ने Jute SMART पोर्टल पर हर पखवाड़े स्टॉक अपडेट करना अनिवार्य किया है. तय लिमिट से ज्यादा स्टॉक रखने वालों को 10 दिनों में अतिरिक्त मात्रा घटानी होगी और 10 फरवरी 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी. उल्लंघन पर जब्ती और दंड जैसी सख्त कार्रवाई होगी. सरकार का मकसद आपूर्ति स्थिर रखना, किसानों, उद्योग और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है.
20 Jan 2026, 8:22 PM (IST)
20 Jan 2026, 7:01 PM (IST)
पूर्वोत्तर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (गाड़ी संख्या 27576) ने अपनी पहली कमर्शियल यात्रा के लिए इतिहास रच दिया है. कामाख्या से हावड़ा के बीच चलने वाली इस प्रीमियम ट्रेन की बुकिंग शुरू होने के चंद घंटों के भीतर ही सभी सीटें फुल हो गई हैं. 17 जनवरी 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद, 22 जनवरी से इसकी नियमित सेवा शुरू होगी. यह ट्रेन पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच यात्रा के समय को कम करने के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगी.
20 Jan 2026, 7:01 PM (IST)
भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान को मजबूत करने के लिए Central Motor Vehicles (Second Amendment) Rules, 2026 अधिसूचित किए हैं. नए नियमों में unpaid user fee की साफ परिभाषा दी गई है और इसे गाड़ी से जुड़ी सेवाओं से जोड़ा गया है. अब जब तक बकाया टोल नहीं चुकाया जाएगा, तब तक गाड़ी का NOC, फिटनेस सर्टिफिकेट या कमर्शियल वाहनों के लिए नेशनल परमिट नहीं मिलेगा. साथ ही, Form 28 को डिजिटल और अधिक पारदर्शी बनाया गया है. ये बदलाव MLFF (बैरियरलेस टोलिंग) सिस्टम को लागू करने और NHAI की टोल वसूली को अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेंगे.
20 Jan 2026, 7:01 PM (IST)
उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने World Economic Forum से बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील लगभग तय मानी जा सकती है. दावोस से लौटने के बाद वह सीधे भारत आएंगी और इसे लेकर अंतिम बातचीत होगी.
उन्होंने कहा कि यह समझौता करीब 2 अरब लोगों का साझा बाजार बनाएगा, जो दुनिया की कुल GDP का लगभग 25 फीसदी होगा. इसी वजह से इसे ‘Mother of all deals’ कहा जा रहा है. उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात और अमेरिका की टैरिफ नीति के बीच यूरोप को भारत जैसे भरोसेमंद साझेदारों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.
यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ वह 25 से 27 जनवरी तक भारत दौरे पर रहेंगी. इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम शिखर बैठक भी होगी.
20 Jan 2026, 7:01 PM (IST)
अमेरिका के सेनेटर Steve Daines ने भारत दौरे के दौरान वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर ट्रेड डील में दाल (पल्सेस) को शामिल करने की गुजारिश की है. अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सेनेटर डेंस का यह दौरा 17 से 19 जनवरी के बीच हुआ, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी प्रोडक्टिव बताया गया है.
सेनेटर डेंस ने कहा कि अमेरिका, खासतौर पर मोंटाना जैसे राज्यों के किसान, दाल की खेती में बड़े पैमाने पर जुड़े हुए हैं और भारत उनके लिए एक अहम बाजार है. उन्होंने भारत से आग्रह किया कि भविष्य की किसी भी ट्रेड डील में दाल से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनाई जाए. बैठक में भारत-अमेरिका के बीच सप्लाई चेन मजबूत करने, बिजनेस को बढ़ावा देने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग पर भी चर्चा हुई.
20 Jan 2026, 3:46 PM (IST)
DISCOMs के लिए अच्छी खबर
बजट में पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों के लिए स्कीम संभव
DISCOMs के कर्ज का वन टाइम टेकओवर प्लान संभव
राज्यों को DISCOMs में विनिवेश करना जरूरी होगा
तय लक्ष्य पूरे करने पर ही केंद्र से राशि जारी होगी
DISCOMs को फाइनेंशियली मजबूत, निवेश-अनुकूल बनाने का उद्देश्य
20 Jan 2026, 1:23 PM (IST)
Shark Tank India में आ चुके डिफेंस ड्रोन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप insideFPV में ₹6 करोड़ की बड़ी फंडिंग उठाई है. इस फंडिंग का नेतृत्व GVFL वेंचर कैपिटल फर्म ने किया. यह स्टार्टअप सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन बनाता है, जो युद्ध में उनकी मदद कर सकते हैं. कंपनी इस फंडिंग का उपयोग प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग क्षमताओं को मजबूत करने और डिफेंस-ग्रेड ड्रोन प्लेटफॉर्म के लिए मैन्युफैक्चरिंग को स्केल करने में करेगी.
20 Jan 2026, 1:10 PM (IST)
ग्रीनलैंड विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उनकी टेबल के साइड में एक मैप दिख रहा है, जिसमें कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया है.
20 Jan 2026, 12:29 PM (IST)
Informist के हवाले से खबर
PNB की 1-2 साल में 3 एंटिटी को लिस्ट करने की योजना
PNB Cards, PNB Investment को लिस्ट करने की योजना
PNB MetLife को 1-2 साल में लिस्ट कराने की योजना
Q4 में फंड जुटाने की जरूरत नहीं
रिटेल, SME लोन को बढ़ाकर 60% करने का लक्ष्य
अगले 1-2 साल में 56% से बढ़ाकर 60% करने का लक्ष्य
Q4 में 390 दिनों के डिपॉजिट पर ब्याज दर घटाने की योजना
390 दिनों के डिपॉजिट पर दरों में 0.20-30% तक की कटौती संभव
20 Jan 2026, 11:43 AM (IST)

20 Jan 2026, 8:10 (IST)
Shadowfax Technologies का IPO खुला
20 से 22 जनवरी तक खुला रहेगा इश्यू
प्राइस बैंड: ₹118-124 प्रति शेयर
लॉट साइज: 120 शेयर
20 Jan 2026, 8:08 (IST)
बाजार के अहम ट्रिगर्स
मंलवार को GIFT निफ्टी 25600 के पास सपाट
FIIs की 10वें दिन नेट बिकवाली ₹5488 करोड़
डॉलर में नरमी, बेस मेटल्स चमके
20 Jan 2026, 8:06 (IST)
दावोस 2026 के पहले ही दिन महाराष्ट्र ने रचा रिकॉर्ड
₹14.5 लाख करोड़ के 19 निवेश MoUs पर हस्ताक्षर किए
पहले दिन ही लगभग दावोस 2025 के कुल निवेश के बराबर निवेश
अनुमानित 15 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे
20 Jan 2026, 7:59 (IST)
ग्रीनलैंड विवाद के बीच ट्रंप ने निकाली भड़ास
8 से ज्यादा युद्ध रुकवाए, फिर भी नॉर्वे ने नोबेल नहीं दिया
'नोबेल' नहीं मिला तो अब मैं 'शांति' के लिए जिम्मेदार नहीं
दुनिया में शांति हो या ना हो, मेरे लिए अमेरिका ज्यादा अहम
रूस और चीन से डेनमार्क नहीं बचा पाएगा ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड पर डेनमार्क के मालिकाना हक का कोई डॉक्यूमेंट नहीं
NATO के लिए बहुत किया, अब NATO अमेरिका के लिए कुछ करें