&format=webp&quality=medium)
Business Breaking News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2026 का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम किया, जिसमें उन्होंने कई अहम बातें कहीं. पंचायती राज मंत्रालय ने यूनिसेफ के सहयोग से पंचम नाम की एक नई पहल शुरू की है. यह चैटबॉट पंचायतों को जानकारी और मदद देने के लिए बनाया गया है. अर्निंग सीजन जारी है. हिंदुस्तान कॉपर को मध्य प्रदेश में बघवारी-खिरखोरी कॉपर ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित किया गया है.
देश-दुनिया में हो रहे तमाम डेवलपमेंट्स की वजह से शेयर बाजार में भी आए दिन उतार-चढ़ाव दिख रहा है. ऐसे में देश दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर पर नजर होना जरूरी है. आपसे देश और दुनिया की एक भी खबर नहीं चूके इसलिए हम लेटेस्ट अपडेट्स से आपको अपडेट कर रहे हैं.
25 Jan 2026, 8:51 PM (IST)
(IANS इनपुट के साथ)
25 Jan 2026, 8:49 PM (IST)
(IANS इनपुट के साथ)
25 Jan 2026, 8:49 PM (IST)
सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने की कीमत 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 3.17 लाख रुपए रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम एक हफ्ते में 12,717 रुपए बढ़कर 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम था.
22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,41,348 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,699 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेट सोने का दाम 1,06,195 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,15,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. सोने के साथ चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और इसकी कीमत 35,815 रुपए बढ़कर 3,17,705 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,81,890 रुपए प्रति किलो थी.
25 Jan 2026, 8:44 PM (IST)
25 Jan 2026, 8:44 PM (IST)
केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में पीएसएस पर 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद को मंजूरी दी है. यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को दी गई. मंत्रालय ने बयान में कहा कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में बैठक कर महाराष्ट्र में तूर (अरहर) की 3.37 लाख मीट्रिक टन खरीद, जिसकी एमएसपी राशि लगभग 2696 करोड़ रुपए है, को मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत स्वीकृति दे दी है.
सरकार के द्वारा पीएसएस पर खरीदारी तब की जाती है, जब किसी फसल की कीमत एमएसपी से नीचे चली जाती है. मंत्रालय ने बताया, बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने राज्य के विपणन (मार्केटिंग) मंत्री जयकुमार रावल के साथ खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की. उन्होंने नेफेड, एन.सी.सी.एफ. और राज्य के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
बैठक के दौरान चौहान ने कहा कि तूर की खरीद के इस निर्णय से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा, परंतु इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में पूरी तरह प्रतिबद्ध है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि खरीद सही तरीके से हो. किसानों से सीधी खरीद से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ वास्तविक किसान तक पहुंच पाएगा.
25 Jan 2026, 8:27 PM (IST)
25 Jan 2026, 8:26 PM (IST)
25 Jan 2026, 7:13 PM (IST)
27 जनवरी को होने वाले EU–India Summit में European Union और India के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर फोकस रहेगा. बैठक में Joint EU-India Comprehensive Strategic Agenda को अपनाने की तैयारी है. एजेंडे में 4 बड़े मुद्दे शामिल हैं-
इसके अलावा, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा होगी, जिसमें प्रभावी मल्टीलेट्रल सिस्टम, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता, यूक्रेन युद्ध और मध्य-पूर्व की स्थिति जैसे विषय शामिल हैं. इस समिट का मकसद भारत-EU साझेदारी को नई दिशा देना और वैश्विक स्थिरता व समृद्धि को बढ़ावा देना है.

25 Jan 2026, 7:13 PM (IST)
25 Jan 2026, 6:28 PM (IST)
25 Jan 2026, 6:18 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) द्वारा एक अभिनव डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन शुरू किया गया है.
इस जागरूकता अभियान के माध्यम से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना और ओडीओपी मार्जिन मनी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि यूपीकॉन उत्तर प्रदेश में उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली एक सरकारी संस्था है, जो युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मंच और सहायता प्रदान करती है.
यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि डिजिटल युग में सूचना के तेजी से प्रसार को ध्यान में रखते हुए हमने इस डिजिटल अवेयरनेस कैंपेन को सोशल मीडिया आधारित बनाया है, ताकि सरकार की योजनाओं की जानकारी सीधे युवाओं, कारीगरों और संभावित उद्यमियों तक पहुंच सके. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल योजनाओं का प्रचार करना है, बल्कि पात्र लाभार्थियों को उनके अधिकारों, अवसरों और प्रशिक्षण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना भी है.
25 Jan 2026, 5:35 PM (IST)
रूसी विमान कंपनियां भारत में बुधवार से हैदराबाद में शुरू होने वाले विंग्स इंडिया 2026 में अपने यात्री विमान इल्युशिन आईएल-114-300 और सुपरजेट एसजे-100 को प्रदर्शित करेगी. यह दिखाता है कि रूसी कंपनियां, भारतीय को एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में देख रही हैं और पश्चिमी देशों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं.
द संडे गार्जियन की रिपोर्ट में बताया गया कि यह कदम मॉस्को के भारत के तेजी से बढ़ते क्षेत्रीय विमानन बाजार में केवल विमान बिक्री के बजाय दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी के माध्यम से प्रवेश करने के इरादे का संकेत देता है. वर्तमान में भारतीय बाजारों में पश्चिमी देशों की एयरबस और बोइंग जैसी कंपनियों का दबदबा है, लेकिन सरकार की ओर से टियर 2 और टियर 3 शहरों में एयरपोर्ट्स बनाने से देश में छोटे विमानों की मांग भी काफी तेजी से बढ़ रही है.
रूसी विमान इल्युशिन आईएल-114-300 एक 68 सीटर विमान है, जो कि छोटे रनवे और कठिन परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है. इसे एटीआर 72-600 और डैश-8 क्यू400 जैसे विमानों के प्रतिस्पर्धी के रूप में पेश किया जा रहा है, जो वर्तमान में भारत के क्षेत्रीय मार्गों पर प्रमुखता से उड़ान भरते हैं.
25 Jan 2026, 5:34 PM (IST)
25 Jan 2026, 12:58 PM (IST)
25 Jan 2026, 12:55 PM (IST)
25 Jan 2026, 12:44 PM (IST)
परंपरा, सेहत और रोजगार को एक साथ जोड़ रहा मिलेट्स- मोदी
'मन की बात' में पीएम मोदी ने मिलेट्स यानी श्रीअन्न को लेकर देश में बढ़ते उत्साह को प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा, इसे भारत की सांस्कृतिक और पोषण परंपरा से जोड़ा.
25 Jan 2026, 12:14 PM (IST)
ट्रंप के टैरिफ धमकी पर कनाडा का पलटवार
ट्रंप ने कनाडा पर 100% टैरिफ लगाने की दी धमकी. इसके जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पलटवार किया है और देशवासियों से कनाडा में ही बने सामान खरीदने और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने की अपील की.
25 Jan 2026, 12:09 PM (IST)
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान करोड़ों लोग जुड़े
पीएम मोदी ने कहा, देशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान से आज करोड़ों लोग जुड़ चुके हैं, अब तक देश में 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए भी जा चुके हैं. यह बताता है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग ज्यादा जागरूक हैं और किसी ना किसी रूप में अपना योगदान देना चाहते हैं.
25 Jan 2026, 11:03 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने देशवासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि यह नया साल का पहला संवाद है और कल पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी हमें उन महान लोगों को याद करने का मौका देता है जिन्होंने हमारा संविधान बनाया. इसके साथ ही उन्होंने 25 जनवरी के महत्व पर भी बात की और बताया कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता होते हैं. मतदाता बनना जीवन का एक सामान्य पड़ाव नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण होता है. उन्होंने सुझाव दिया कि जैसे जन्मदिन मनाया जाता है, वैसे ही नए मतदाता बनने पर भी समाज को उत्सव का माहौल बनाना चाहिए. इससे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोकतंत्र और मजबूत होगा.
25 Jan 2026, 9:36 (IST)
फरवरी में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट होगी
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, फरवरी में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट होने जा रही है. इस समिट में दुनियाभर से, विशेषकर तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भारत आएंगे. यह सम्मेलन AI की दुनिया में भारत की प्रगति और उपलब्धियों को भी सामने लाएगा.
25 Jan 2026, 8:39 (IST)
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर
भारत और अमेरिका के अधिकारी ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कोशिश में लगे हैं. समझौते के अधिकतर मुद्दों पर दोनों देशों की सहमति बन चुकी है, लेकिन कुछ संवेदनशील मामलों पर अब भी मतभेद बने हुए हैं. इनमें आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क और समझौते को लागू करने के क्रम से जुड़े सवाल शामिल हैं.
(Input- IANS)
25 Jan 2026, 8:36 (IST)
दिल्ली-NCR में हवा की क्वालिटी में सुधार, GRAP-3 हटा
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने हवा की क्वालिटी में सुधार होने के बाद दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 3 को हटा दिया है.
25 Jan 2026, 8:32 (IST)
Hindustan Copper के लिए बड़ी खबर
हिंदुस्तान कॉपर मध्य प्रदेश में बघवारी-खिरखोरी कॉपर ब्लॉक के लिए पसंदीदा बिडर घोषित
कंपनी ने माइनिंग लीज और कम्पोजिट लाइसेंस देने के लिए नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (NIT) में हिस्सा लिया था.
25 Jan 2026, 8:23 (IST)
FPI ने बाजार से 36,500 करोड़ रुपए निकाले
इस साल अबतक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 4% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है
इस दौरान FPI) ने करीब 36,500 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
इस बीच भारतीय रुपया भी कमजोर होकर लगभग 92 रुपए प्रति डॉलर के पास पहुंच गया
25 Jan 2026, 8:07 (IST)
पंचम चैटबॉट होगा लॉन्च
पंचायती राज मंत्रालय यूनिसेफ के साथ पंचम चैटबॉट लॉन्च करेगा
चैटबॉट पंचायतों को जानकारी और मदद देने के लिए बनाया गया है
24 Jan 2026, 5:51 PM (IST)
24 Jan 2026, 5:50 PM (IST)
24 Jan 2026, 4:13 PM (IST)
कोटक बैंक ने जारी किया Q3 रिजल्ट
दिसंबर तिमाही में मुनाफा 4% बढ़कर ₹3,446 करोड़
NII 5 फीसदी चढ़कर बढ़कर ₹ 7,565 करोड़ हो हई
ग्रॉस NPA 1.39% की तुलना में 1.30% रहा
नेट NPA तिमाही-दर-तिमाही 0.32% के मुकाबले 0.31% रहा
24 Jan 2026, 2:13 PM (IST)
UPI ने आम आदमी का भरोसा जीता- नारायण मूर्ति
इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने कहा कि RBI एक उत्प्रेरक, उदार, दूरदर्शी और सदैव सक्षम बनाने वाली संस्था रहा है. उन्होंने कहा, यूपीआई को कम लागत वाला और सभी के लिए आसानी से उपलब्ध बनाकर आरबीआई ने आम नागरिकों का भरोसा जीता है.
(Input- IANS)
24 Jan 2026, 12:54 PM (IST)
24 Jan 2026, 12:52 PM (IST)
24 Jan 2026, 12:48 PM (IST)
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2026 को देश को संबोधित करेंगी. यह संबोधन शाम 7 बजे (1900 घंटे) से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण होगा. पहले यह भाषण हिंदी में दिखाया जाएगा, इसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा. दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर इसे अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भी दिखाया जाएगा. वहीं, आकाशवाणी रात 9:30 बजे के बाद अपने-अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर भाषण का प्रसारण करेगी.
24 Jan 2026, 12:37 PM (IST)
घरेलू टेक्सटाइल बाजार 13 लाख करोड़ तक पहुंचा
पिछले 10 वर्षों में भारत के कपड़ा उद्योग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. 2014 में यह सेक्टर 8.4 लाख करोड़ रुपए का था, जो अब बढ़कर करीब 16 लाख करोड़ रुपए हो गया है. निर्यात में 25 फीसदी से ज्यादा उछाल. देश का घरेलू टेक्सटाइल बाजार भी तेजी से बढ़ा है. यह बाजार 6 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2025 में 13 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.
(Input- IANS)
24 Jan 2026, 12:35 PM (IST)
पीएम मोदी ने 61 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे अपॉइंटमेंट लेटर
पीएम नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले के अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 61 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. पीएम मोदी ने कहा, आज आपको सरकारी अपॉइंटमेंट लेटर मिले हैं, जो राष्ट्र निर्माण में हिस्सा लेने का न्योता है.
24 Jan 2026, 11:49 AM (IST)
ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 294 दिनों में 23,000 करोड़ रुपये की माल ढुलाई कमाई हासिल कर ली है. यह उपलब्धि 19 जनवरी को दर्ज की गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2024–25 की तुलना में 27 दिन पहले है. उस समय यह आंकड़ा 321 दिनों में पूरा हुआ था.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह सफलता ज़ोन की बेहतर ऑपरेशनल प्लानिंग, माल ढुलाई क्षमता में सुधार और लगातार बढ़ती मांग का नतीजा है. ईस्ट कोस्ट रेलवे का यह प्रदर्शन उसकी मज़बूत ग्रोथ ट्रैजेक्टरी और कार्यकुशलता को साफ तौर पर दिखाता है.
24 Jan 2026, 10:58 AM (IST)
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 56वीं सालाना बैठक में इस बार दुनिया के सबसे मुश्किल मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई. इस सम्मेलन में 130 देशों से करीब 3,000 नेता शामिल हुए, जिनमें कई देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, बड़े कारोबारी और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स मौजूद थे.
WEF के प्रेसिडेंट Borge Brende ने कहा कि यह समय डरकर पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर बातचीत करने और आगे बढ़ने का है. मंच पर अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील के बाद बने हालात, ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिति और भू-राजनीतिक तनावों पर चर्चा हुई.
गाजा और वेस्ट बैंक जैसे इलाकों में आर्थिक मजबूती और शांति की कोशिशों पर भी बात हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि दुनिया के सामने पहले से कहीं ज्यादा बड़े मौके मौजूद हैं. वहीं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen ने माना कि दुनिया बदल चुकी है और हमें भी उसके साथ बदलना होगा.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोजगार पर उसका असर और ग्लोबल ट्रेड में बढ़ती खींचतान WEF 2026 की चर्चाओं के अहम मुद्दे रहे.
24 Jan 2026, 10:51 AM (IST)
भारत से 25% पेनल्टी टैरिफ हटा सकता है अमेरिका
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी का बयान
भारत से 25% पेनल्टी टैरिफ हटा सकता है अमेरिका
रूसी तेल खरीद पर लगा था टैरिफ
अब जब भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर दी है लेकिन टैरिफ अब भी जारी है
इसको लेकर विचार किया जा सकता है
24 Jan 2026, 9:09 (IST)
‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय यूपी दिवस 2026 का आयोजन आज यानी शनिवार से लखनऊ के नव-निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शुरू हो रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा है कि यूपी दिवस केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन उत्सव बने. इसमें प्रदेश के हर नागरिक की भागीदारी हो और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऊर्जा और विकास की यात्रा को पूरे देश के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाए.
24 Jan 2026, 8:26 (IST)
NSE ने लॉन्च किया निफ्टी स्मॉलकैप 500 इंडेक्स
यह नया इंडेक्स स्मॉलकैप सेगमेंट की 500 कंपनियों की परफॉर्मेंस को ट्रैक करेगा.
स्टॉक का चयन 6 महीने का औसत फुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर होगा.
वहीं, Nifty Midcap 150 के बाद आने वाली कंपनियां को सेलेक्ट किया जाएगा.
24 Jan 2026, 8:14 (IST)
90 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा
केंद्र सरकार ने PSGIC, NABARD और RBI के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में संशोधन को मंजूरी दी है.
इससे 90,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा.
PSGIC के कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन एक अगस्त 2022 से प्रभावी होगा.
कुल वेतन बढ़ोतरी 12.41% होगी. इसमें मूल वेतन और महंगाई भत्ता में 14% की बढ़ोतरी शामिल है. इस संशोधन से कुल 43,247 पीएसजीआईसी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.
(Input- IANS)
24 Jan 2026, 7:54 (IST)
विदेशी मुद्रा भंडारा, 701 अरब डॉलर के पार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तूफानी उछाल देखने को मिला है. 16 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में यह 14.167 अरब डॉलर बढ़कर 701.360 अरब डॉलर हो गया है. इससे पहले 9 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. गोल्ड की वैल्यू 4.623 अरब डॉलर बढ़कर 117.454 अरब डॉलर हो गई है.
(Input- IANS)
23 Jan 2026, 10:29 PM (IST)
23 Jan 2026, 8:53 PM (IST)
23 Jan 2026, 6:03 PM (IST)
23 Jan 2026, 5:56 PM (IST)
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट के बोर्ड ने Q3 2026 के अपने फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दे दी है. Q3 2026 के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट का कुल रेवेन्यू ₹1,105.98 करोड़ था. Q3 FY26 के लिए टैक्स से पहले प्रॉफिट ₹339.98 करोड़ रहा. तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹253.62 करोड़ रहा.
23 Jan 2026, 5:43 PM (IST)
23 Jan 2026, 5:42 PM (IST)
23 Jan 2026, 5:32 PM (IST)
23 Jan 2026, 4:20 PM (IST)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर एथर एनर्जी ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को 100 ISI-सर्टिफाइड एथर जूनियर हेलमेट सौंपे. ये पहल बच्चों में सुरक्षित राइडिंग आदतों को बढ़ावा देने के लिए एथर की मुहिम का हिस्सा है. बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस इन हेलमेट्स को शहरभर में वितरित करेगी, ताकि जागरूकता बढ़े और सुरक्षित राइडिंग प्रैक्टिस को शुरुआती स्तर पर अपनाने को प्रोत्साहन मिले.
भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की एनुअल रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 54,568 राइडर्स और पिलियन पैसेंजर्स हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जो कुल मौतों का 31% से ज्यादा है. एथर जूनियर हेलमेट को इसी जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें ISI-सर्टिफाइड मजबूत बनावट के साथ बच्चों को आकर्षित करने वाले वाइब्रेंट डिजाइन दिए गए हैं, ताकि उनमें हेलमेट पहनने की आदत विकसित हो सके.
23 Jan 2026, 3:12 PM (IST)
दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की अरबों रुपए की संपत्ति को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई फिलहाल टल गई है. अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को करेगी. नी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि जिस फैमिली ट्रस्ट के जरिए संपत्तियों का प्रबंधन और नियंत्रण किया जा रहा है, उसे अवैध और अमान्य घोषित किया जाए. उनका आरोप है कि इस ट्रस्ट का इस्तेमाल उनकी पूरी संपत्ति और पारिवारिक विरासत को गैर-कानूनी तरीके से हथियाने के लिए किया गया है.
23 Jan 2026, 3:11 PM (IST)
भारत में जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियों में तेजी देखने को मिली है. यह जानकारी HSBC पीएमआई डेटा में शुक्रवार को दी गई. एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई इंडेक्स जनवरी में बढ़कर 59.5 हो गया है, जो कि दिसंबर में 57.8 पर था. एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई के अनुसार, जनवरी में मैन्युफैक्चरर्स और सर्विस प्रदाताओं के लिए स्थितियां अच्छी हुई हैं. दिसंबर से महंगाई में तेजी आने के बावजूद इनपुट लागत और आउटपुट शुल्क महंगाई की दरें मध्यम बनी हुई हैं.
23 Jan 2026, 3:09 PM (IST)
पिछले 24 घंटों में पूरे राजस्थान में मौसम बदल गया है. कई जगहों पर बिजली, गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. सबसे ज्यादा 13.0 मिमी बारिश पुष्कर (अजमेर) में रिकॉर्ड की गई. राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम धुंध भी देखी गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं. शुक्रवार को 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि 11 जिले येलो अलर्ट पर हैं. 25 जनवरी से घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. जयपुर में शुक्रवार सुबह मौसम की पहली सर्दियों की बारिश हुई. सुबह करीब 5 बजे रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हुई, जो सुबह 6.30 बजे तक तेज बारिश में बदल गई. बारिश से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे ठंड फिर से बढ़ गई.
23 Jan 2026, 3:08 PM (IST)
शिमला और जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी की वजह से ज्यादातर सड़कें बंद हो गई हैं. कुफरी, नारकंडा, खिड़की और खड़ापत्थर जैसे प्रमुख इलाकों में सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है. हालात को देखते हुए शिमला पुलिस ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. यह बर्फबारी इस सीजन का पहला हिमपात है, जो कई पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए उत्साहजनक है, लेकिन साथ ही खतरनाक भी साबित हो रहा है.
पुलिस का कहना है कि सड़क पर फिसलन और जमी बर्फ की वजह से वाहन स्किड कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. शिमला पुलिस ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा बिल्कुल न करें. यदि किसी आपात स्थिति में यात्रा जरूरी हो, तो सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग चुनें और अत्यधिक सावधानी बरतें. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जिससे सड़कें और फिसलन भरी हो सकती हैं.
23 Jan 2026, 2:51 PM (IST)
अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन अगले हफ्ते 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के दूसरे दौर को शुरू कर सकती है. इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ना है. यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई. नए दौर की छंटनी में सबसे ज्यादा अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), एचआर, अमेजन प्राइम वीडियो और रिटेल सेगमेंट में काम करने वाले कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. इससे पहले अक्टूबर में अमेजन ने 14,000 व्हाइट कॉलर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो कि उसके 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना का हिस्सा था.
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दूसरे दौर की छंटनी में भी कुछ इतनी ही संख्या में कर्मचारियों को निकाला जा सकता है. कंपनी ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है. ई-कॉमर्स क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने एक आंतरिक पत्र में अक्टूबर में हुई छंटनी को एआई सॉफ्टवेयर के बढ़ते उपयोग से जोड़ा था. पत्र के अनुसार, “एआई की यह पीढ़ी इंटरनेट के बाद सबसे क्रांतिकारी तकनीक है, और यह कंपनियों को पहले से कहीं अधिक तेजी से इनोवेशन करने में सक्षम बना रही है.”
हालांकि, बाद में, अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कंपनी की तीसरी तिमाही की आय घोषणा के दौरान विश्लेषकों को बताया कि यह कटौती “वास्तव में वित्तीय कारणों से” या “एआई-प्रेरित” नहीं थी. उन्होंने कहा, “यह कल्चर का मामला है,” जिसका अर्थ था कि कंपनी में बहुत अधिक नौकरशाही थी. उन्होंने कहा, "आपके पास पहले की तुलना में कहीं अधिक लोग हो जाते हैं, और आपके पास कई और लेयर्स बन जाती हैं."
(IANS के हवाले से)
23 Jan 2026, 2:50 PM (IST)
कंसो मुनाफा ₹676 करोड़ (₹1259 करोड़ का अनुमान)
कंसो मुनाफा ₹1571 करोड़ से घटकर ₹676 करोड़ (YoY)
कंसो आय ₹7074 करोड़ (₹7571 करोड़ का अनुमान)
कंसो आय ₹7073 करोड़ से बढ़कर ₹7074 करोड़ (YoY)
कामकाजी मुनाफा `1989 करोड़ से घटकर `1255 करोड़
मार्जिन 28% से घटकर 17.74% (YoY)
Q3 में अन्य आय ₹206 करोड़
लेबर कोड के कारण ₹276 करोड़ की एकमुश्त लागत
23 Jan 2026, 11:57 AM (IST)
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू होंगी
सुबह 3 बजे से 6 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15-15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी
इसके बाद दिनभर मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी
गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी
23 Jan 2026, 11:56 AM (IST)
डिफेंस पीएसयू को मिले बड़े ऑर्डर
सरकार डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को ऑर्डर मिला
8 जनवरी के बाद 610 करोड़ का मिले ऑर्डर
23 Jan 2026, 11:27 AM (IST)
वीर गाथा 5.0
• आयोजन: 8 सितंबर – 10 नवंबर 2025
• रक्षा मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय द्वारा
• 100 छात्र विजेता
• विजेताओं को RDC आमंत्रण
• सम्मान समारोह: 24 जनवरी 2026, दिल्ली
• रक्षा मंत्री व शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मान
• विषय:
• वीरता पुरस्कार विजेता
• रानी लक्ष्मीबाई
• 1857 का संग्राम
• जनजातीय विद्रोह
• छात्रों से वीरों की संवाद बैठक
--------------------------------------------------
भारत पर्व
• स्थान: लाल किला, दिल्ली
• तिथि: 26–31 जनवरी 2026
• गणतंत्र दिवस झांकियों का प्रदर्शन
• सैन्य बैंड (स्टैटिक)
• सांस्कृतिक कार्यक्रम
• पैन-इंडिया फूड कोर्ट
• क्राफ्ट्स बाज़ार
----------------------------------------------------
प्रधानमंत्री NCC रैली
• तिथि: 28 जनवरी 2026
• स्थान: करिअप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट
• प्रधानमंत्री द्वारा NCC परेड निरीक्षण
• NCC कैडेट, NSS स्वयंसेवक, यूथ एक्सचेंज कैडेट,
झांकी कलाकार व जनजातीय अतिथियों से संवाद
-----------------------------------------------------
स्वच्छता अभियान
• पोस्ट-इवेंट स्वच्छता अभियान
• NCC व MyBharat द्वारा प्लॉगिंग
• तिथियां: 26 और 30 जनवरी
23 Jan 2026, 11:26 AM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम
• 2,500 कलाकारों की भव्य नृत्य प्रस्तुति
• संगीत: एम.एम. कीरवाणी
• गीत: सुभाष सहगल
• कथावाचन: अनुपम खेर
• कोरियोग्राफी: संतोष नायर
• निर्देशन: डॉ. संध्या पुरेचा
• परिधान: संध्या रमन
• प्रॉप्स: NSD
• शास्त्रीय नृत्य:
• कथक, कथकली, मणिपुरी
• भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनीअट्टम
• सत्रिया, कुचिपुड़ी
• देशभर की लोक व जनजातीय कलाएं शामिल
-------------------------------------------------------
नेशनल स्कूल बैंड प्रतियोगिता
• 763 स्कूल बैंड
• 18,013 छात्र
• 33 राज्य/UT की भागीदारी
• चरण:
• राज्य स्तर
• जोनल (4 ज़ोन)
• राष्ट्रीय स्तर
• फाइनल: 24 जनवरी 2026
• स्थान: मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, दिल्ली
• 15 राज्यों/UT के 16 फाइनलिस्ट बैंड
• फाइनलिस्ट को RDC आमंत्रण
• एक विजेता बैंड राष्ट्रपति मंच के सामने प्रस्तुति देगा
23 Jan 2026, 11:25 AM (IST)
जनभागीदारी (MyGov/MyBharat)
• निबंध: स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्
• पेंटिंग: समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत
• ऑनलाइन क्विज
• वंदे मातरम् के 150 वर्ष
• भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियां
• भारत की खेल उपलब्धियां
• आत्मनिर्भर भारत
• वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता
• विजेताओं को कर्तव्य पथ आमंत्रण
• सर्वश्रेष्ठ झांकी व मार्चिंग दल पर MyGov पोल
-----------------------------------------------------------
गणतंत्र दिवस परेड
• 100 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा शुभारंभ
• भारतीय सेना का फेज़्ड बैटल एरे डिस्प्ले
• फॉर्मेशन व हथियारों पर कमेंट्री
• एरियल बैटल एरे प्रस्तुति
• ‘ऊंचा कदम ताल’ में भैरव दल
• लद्दाख स्काउट्स की भागीदारी
• नई क्षमताएं: शक्तिबाण, ड्रोन शक्ति
• पशु दल: जांस्कर पोनी, बैक्ट्रियन ऊंट, डॉग स्क्वाड
• 18 मार्चिंग कंटिन्जेंट
• 13 बैंड
• फ्लाईपास्ट:
• राफेल, Su-30, MiG-29
• P-8I, C-130, C-295
• अपाचे, LCH, ALH, Mi-17
-----------------------------------------------
झांकियां – RDC 2026
• थीम:
• स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्
• समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत
• कुल 30 झांकियां
• 17 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
• 13 मंत्रालय/सेवाएं
• 11 राज्य/UT भारत पर्व में शामिल
23 Jan 2026, 11:24 AM (IST)
नागरिक सुविधाएं
• दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से
• RDC टिकट/निमंत्रण पर मेट्रो यात्रा मुफ्त
• टिकट व निमंत्रण पर QR कोड
• मेट्रो पार्किंग खुली रहेगी
• सभी एन्क्लोज़र दिव्यांग-अनुकूल, रैंप सुविधा
• NCC और MyBharat स्वयंसेवक तैनात
• प्रतिबंधित वस्तुओं हेतु क्लोक रूम
• पेयजल, शौचालय व फर्स्ट-एड बूथ
• सभी दर्शकों के लिए रेन पोंचो
• RDC एन्क्लोज़र नदियों के नाम पर
• बीटिंग रिट्रीट एन्क्लोज़र वाद्य यंत्रों के नाम पर
---------------------------------------------------------------
डिजिटल पहल
• ट्रैफिक, पार्किंग, सीटिंग जानकारी Rashtraparv पोर्टल/ऐप पर
• पार्किंग लोकेशन Google Maps व MapMyIndia पर पिन
• पार्किंग, एन्क्लोज़र व परेड के लिए QR कोड
----------------------------------------------------------------
विशेष अतिथि
• लगभग 10,000 विशेष अतिथि आमंत्रित
• देशभर से चयन
• स्टार्टअप, SHG, नवाचार, रोजगार क्षेत्र से
• संबंधित मंत्रालयों की मदद से चयन
23 Jan 2026, 11:22 AM (IST)
• थीम: वंदे मातरम् के 150 वर्ष
• RDC-2026 का फोकस: वंदे मातरम्
• 6 राज्यों/विभागों की झांकियां थीम पर आधारित
• MyGov पर निबंध, गायन और क्विज प्रतियोगिताएं
• वंदे मातरम् बैनर के साथ गुब्बारे छोड़े जाएंगे
• 19–26 जनवरी तक पैन-इंडिया बैंड परफॉर्मेंस
• 126 शहरों के 234 स्थानों पर आयोजन
• थीम आधारित फूलों की सजावट
-----------------------------------------------------------------
वंदे मातरम् – विशेष आयोजन
• कलाकार तेजेंद्र कुमार मित्रा की पेंटिंग्स कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित
• निमंत्रण पत्र और टिकट थीम आधारित
• बीटिंग रिट्रीट में वंदे मातरम् की धुन
• कर्तव्य पथ पर स्क्रीन पर वीडियो प्रसारण
-----------------------------------------------------------------
मुख्य अतिथि
• एंटोनियो कोस्टा, अध्यक्ष, यूरोपियन काउंसिल
• उर्सुला वॉन डर लेयेन, अध्यक्ष, यूरोपियन कमीशन
23 Jan 2026, 11:21 AM (IST)

23 Jan 2026, 11:09 AM (IST)
बजट को देखते हुए अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेक कंपनियों के साथ बैठक कर सकते हैं. सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक कंपनियों के साथ अगले हफ़्ते बैठक बुलाई है. पीएम ने AI और टेक के बदलते परिवेश पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है और देश के सभी बड़े IT कंपनियों के सीईओ मौजूद रहेंगे.
23 Jan 2026, 8:22 (IST)
विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ह्यूमनॉइड रोबोट पेश
यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सर्विस डिलीवरी बढ़ाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत, ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की देखरेख में विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट 'ASC ARJUN' पेश किया है. यह भारतीय रेलवे में अपनी तरह का पहला रोबोट है.
23 Jan 2026, 8:19 (IST)
Elon Musk ने खुद को बताया 'Alien'
'वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम' Davos में Elon Musk Aliens को लेकर Jokes करते हुए खुद को बताया Alien... कहा- 'हमारे पास ऊपर 9,000 सेटेलाइट्स हैं, और एक बार भी किसी Alien स्पेसशिप से बचने के लिए रास्ता नहीं बदलना पड़ा.
23 Jan 2026, 8:17 (IST)
जेरोम पॉवेल पर ट्रंप का निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर पोस्ट में कहा, जेरोम 'टू लेट' पॉवेल और इंटरेस्ट रेट्स को ज्यादा रखने की उनकी कभी न खत्म होने वाली कोशिश (ट्रम्प के खिलाफ) के बावजूद, मॉर्गेज रेट्स तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. यह बस दिखाता है कि वह शुरू से ही गलत थे, क्योंकि मार्केट उनकी जिद को पीछे छोड़ रहा है. टू लेट के राज में फेड को नुकसान हुआ है और उसकी साख खराब हुई है.
23 Jan 2026, 8:16 (IST)
GIFT निफ्टी में उछाल
GIFT निफ्टी 50 अंक चढ़कर 25400 के पास
दावोस में ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात
कच्चा तेल 2% गिरकर $64 के पास
23 Jan 2026, 8:15 (IST)
लगातार दूसरे दिन दौड़े अमेरिकी बाजार
दूसरे दिन अमेरिकी बाजारों में तेजी, डाओ में 307 पॉइंट का उछाल
- S&P 500 इंडेक्स 38 पॉइंट चढ़कर 6900 के ऊपर बंद
- डॉलर इंडेक्स 98 के पास, 2 हफ्ते के निचले स्तर पर