लगातार पॉपुलर हो रही है केदारनाथ गुफा, चल रही है एडवांस बुकिंग, बनाई जाएंगी नई गुफाएं

गढ़वाल मंडल विकास निगम केदारनाथ मंदिर के आसपास के इलाके में अन्य गुफाओं की खोजबीन में लगा हुआ है. यहां 5 गुफाएं बनाने का प्रस्ताव प्रशासन के पास है. प्रधानमंत्री ने जिस गुफा में योग साधना की थी, उस गुफा के लिए लगातार बुकिंग चल रही है.
लगातार पॉपुलर हो रही है केदारनाथ गुफा, चल रही है एडवांस बुकिंग, बनाई जाएंगी नई गुफाएं

केदारनाथ स्थित रुद्र मेडिटेशन केव में एक आदमी 24 घंटे के लिए रह सकता है. गुफा में बिजली, पानी, गर्म पानी, बाथरूम, बिस्तर, फोन आदि सुविधाएं हैं. गुफा में ठहरने के दौरान एक सहायक मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 18 और 19 मई को केदार और बदरीनाथ की यात्रा की और इस दौरान उन्होंने 19 मई को केदारनाथ मंदिर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर स्थित एक गुफा (रुद्र मेडिटेशन केव) में 17 घंटे बिताए. इस दौरान पीएम मोदी ने ध्यान और योग किया. प्रधानमंत्री की योग साधना के बाद से यह गुफा लगातार प्रसिद्ध होती जा रही है. रुद्र मेडिटेशन केव की पॉपुलर्टी बढ़ने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमबीएन) ने इसके किराये में भी इजाफा कर दिया था. इस गुफा में समय बिताने के लिए लागातर एडवांस बुकिंग चल रही है.

गढ़वाल मंडल विकास निगम अब आसपास के इलाकों में अन्य गुफाओं की खोजबीन में लगा हुआ है. यहां 5 गुफाएं बनाने का प्रस्ताव प्रशासन के पास है. प्रधानमंत्री ने जिस गुफा में योग साधना की थी, उस गुफा के लिए लगातार बुकिंग चल रही है. अभी तक 30 लोग ने इस गुफा में योगध्यान कर चुके हैं. अगस्त-सितम्बर और अक्टूबर तक की एडंवास बुकिंग जीएमबीएन के पास आ चुकी है.

कुछ श्रद्धालु एक-एक हफ्ते की बुकिंग की मांग कर रहे हैं, हालांकि जीएमबीएन द्धारा अभी केवल एक दिन के लिए ही गुफा की बुंकिग दी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

गढ़वाल मण्डल विकास निगम के रीजनल मैनेजर का कहना है कि गुफा का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. साहसिक पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि मंदिर के आसपास अन्य गुफाओं की खोजबीन की जा रही है. गुफाओं को खोजकर उन्हें विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यहां 5 गुफाएं विकसित करने की लक्ष्य रखा गया है.

Kedarnath Rudra Meditation cave

बता दें कि पीएम मोदी की योगसाधना से पहले भी इस गुफा की बुकिंग की जाती थी. साल पहले ही इस गुफा को पर्यटन के तौर पर विकसित किया गया था. और उस समय इसमें एक रात बिताने का किराया 990 रुपये था. बावजूद इसके गुफा की बुकिंग नहीं हो रही थी. लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा गुफा में एक रात बिताए जाने के बाद यह गुफा सुर्खियों में आ गई और यह पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने लगी. पीएम मोदी के दौरे के बाद इस गुफा का किराया एकदम बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया था. हालांकि फिर इसका किराया कम करके फिर से 1500 रुपये कर दिया गया है. इस गुफा को तैयार करने में गढ़वाल निगम का 8 लाख रुपये खर्चा आया था.

Kedarnath Rudra Meditation cave

क्या हैं सुविधाएं
इस गुफा में एक आदमी 24 घंटे के लिए रह सकता है. गुफा में पर्यटक के ठहरने की सभी सुविधाएं मुहैया हैं. गुफा में बिजली, पानी, गर्म पानी, बाथरूम, बिस्तर, फोन आदि सुविधाएं हैं. गुफा में ठहरने के दौरान एक सहायक मिलेगा. जीएमबीएन की तरफ से 5 मीटर लंबी तथा 3 मीटर चौड़ी गुफा में ठहरने वाले पर्यटक को दो वक्त की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जा सकता है.

क्या है किराया
गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट के मुताबिक, गुफा में दिन में ठहरने (12 घंटे) का किराया (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) 990 रुपये है. 24 घंटे तक ठहरने का किराया (दोपहर 12 बजे से अगले दिन 12 बजे तक) 1500 रुपये है. गुफा की बुकिंग केवल ऑनलाइन ही की जा सकती है.

कैसे होगी बुकिंग
रुद्र मेडिटेशन केव की बुकिंग गढ़वाल मंडल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट http://gmvnl.in पर जाकर की जा सकती है. बुकिंग कराने के बाद आपको बुकिंग वाली तारीख से दो दिन पहले केदारनाथ मंदिर के बेसकैंप गुप्‍तकाशी पहुंचना होगा. गुप्तकाशी में पर्यटक की मेडिकल जांच होगी. मेडिकल जांच के बाद पर्यटक को पैदल या हेलिकॉप्‍टर के द्वारा केदारनाथ मंदिर पहुंचाना होगा. यहां पर पर्यटक का फिर से मेडिकल टेस्‍ट होगा. इसके बाद पर्यटक को गुफा तक पहुंचाया जाएगा.

एक बार बुकिंग कराने के बाद बुकिंग कैंसिल करने की स्थिति में आपका पैसा वापस नहीं किया जाएगा.

(देहरादून से मनमोहन भट्ट की रिपोर्ट)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6