सीएम सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा, ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया ऐलान, डी.के.शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

कर्नाटक में तीन साल बाद नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज अपने पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद डी.के.शिवकुमार कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे.
सीएम सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा, ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया ऐलान, डी.के.शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ (Photo:PTI)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. आज दोपहर 3 बजे सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं. सीएम ने मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का ऐलान किया है. गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने कल मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया था. सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया है. इसके अलावा सिद्धारमैया के बेटे राज्य में मंत्री पद पा सकते हैं.

डी.के शिवकुमार ने सिद्धारमैया से लिया आशीर्वाद

सिद्धारमैया ने कहा कि राहुल गांधी जो कहेंगे, वह करेंगे. डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 23 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया

  • सिद्धारमैया को पहले राजभवन जाकर इस्तीफा देना था लेकिन राज्यपाल थावरचंद गहलोत फिलहाल बेंगलुरु में नहीं हैं.
  • कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने गुरुवार को एएनआई से पुष्टि की है कि सीएम सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.
  • सिद्धारमैया के सरकारी आवास 'कावेरी' पर हुई इस बैठक के बाद एचके पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाएंगे.
  • इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली जा सकते हैं, ताकि नए उपमुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी मुहर लगवाई जा सके.

ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल थे ये मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान ब्रेकफास्ट मीटिंग में मौजूद मंत्रियों और पार्टी नेताओं के सामने दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

प्रियंक खड़गे को डिप्टी सीएम बनाने की मांग

  • सीएम सिद्धारमैया की बैठक में कर्नाटक के कई सीनियर मंत्री जैसे प्रियंक खड़गे, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल शामिल हुए. बैठक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.
  • डीके शिवकुमार के भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश भी उनके बेंगलुरु स्थित घर पहुंचे. शिवकुमार के सीएम बनने की खबर सुनते ही उनके समर्थकों ने घर के बाहर मिठाई बांटकर जश्न मनाया.
  • कर्नाटक में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में खास पूजा की और मांग रखी कि यदि डीके शिवकुमार सीएम बनते हैं, तो कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे को डिप्टी सीएम बनाया जाए.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

कर्नाटक में अपनाया गया बिहार मॉडल

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में अपने तीन साल पूरे किए हैं. वहीं, पिछले काफी वक्त से इसके कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने अब तक नेतृत्व में बदलाव की खबरों को अफवाह बताया था, लेकिन हाल ही में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि इससे पहले बिहार में भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन का यह मॉडल अपनाया था, जिसमें सम्राट चौधरी को सीएम बनाया था, नीतीश कुमार राज्यसभा गए थे और उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया था.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6