&format=webp&quality=medium)
बॉलीवुड और बिजनेस की दुनिया इन दिनों एक बड़े विवाद की गवाही दे रही है.असल में मामला ये है कि दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विरासत का, जिनकी अचानक मौत के बाद अब उनकी 30 हजार करोड़ रुपए की बड़ी संपत्ति पर परिवार के भीतर खींचतान तेज हो गई है.तो यह विवाद अब सीधे दिल्ली हाई कोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है, जहां करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे समायरा कपूर और किआन कपूर ने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दोनों बच्चों ने अदालत में दाखिल अपनी अर्जी में कहा है कि उनके पिता की 21 मार्च 2025 की वसीयत संदिग्ध है और उसमें धोखाधड़ी की गई है. इस वसीयत में संजय कपूर की पूरी निजी संपत्ति उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के नाम बताई गई है. अब करिश्मा कपूर के बच्चों का आरोप ये है कि प्रिया कपूर ने वसीयत के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें पिता की संपत्ति से बेदखल करने की कोशिश की है.
असल में समायरा और किआन ने अब कोर्ट से मांग की है कि उन्हें संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्सा दिया जाए. इतना ही नहीं, उन्होंने अदालत से ये भीअपील की है कि जब तक विवाद का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक संजय कपूर की संपत्ति को फ्रीज कर दिया जाए ताकि उसमें किसी तरह का हेरफेर ना किया जा सके.
आपको बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को ब्रिटेन में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलो खेलते समय उनके साथ एक अजीब घटना घटी उन्होंने गलती से मधुमक्खी निगल ली, जिससे सांस लेने में दिक्कत हुई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई थी. संजय की मौत ने पूरे बिजनेस जगत को झकझोर दिया. वैसे तो संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में हुआ था, जहां करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों के साथ मौजूद थीं,लेकिन उनके निधन के कुछ ही समय बाद उनकी संपत्ति को लेकर परिवार के भीतर विवाद शुरू हो गया.
आपको बता दें कि संपत्ति विवाद केवल बच्चों और प्रिया कपूर के बीच ही नहीं है. संजय कपूर की मां और बहनों ने भी प्रिया पर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि प्रिया ने बंद कमरे में उनकी मां से कुछ दस्तावेजों पर जबरदस्ती साइन करवाए हैं, जिनका इस्तेमाल वह अब संपत्ति पर दावा करने के लिए कर रही हैं।
इस पूरे मामले ने कपूर परिवार को दो हिस्सों में बांट दिया है एक तरफ प्रिया कपूर हैं, जो खुद को कानूनी उत्तराधिकारी बताती हैं, वहीं दूसरी तरफ करिश्मा के बच्चे और संजय की मां व बहनें हैं, जो प्रिया के खिलाफ खड़ी हैं.
असल में समायरा और किआन की ओर से कहा गया है कि उनके पिता ने कभी भी यह इच्छा व्यक्त नहीं की थी कि उनकी पूरी संपत्ति प्रिया कपूर के नाम कर दी जाए. इसके साथ ही उनका आरोप है कि वसीयत को फर्जी तरीके से तैयार किया गया है और प्रिया ने इसे छुपाकर रखा है. बच्चों ने दावा किया है कि वसीयत संजय कपूर की असली सोच और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारी को बिल्कुल नहीं दर्शाती है.
संजय कपूर के पास भारत और विदेश में कई आलीशान प्रॉपर्टीज़, मल्टीनेशनल कंपनियों में हिस्सेदारी और बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट्स थे. उनकी कुल संपत्ति लगभग 30 हजार करोड़ रुपए के आसपास की है. यही वजह है कि इस पर दावा करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है.
यह विवाद केवल कपूर परिवार तक सीमित नहीं है. वैसे इसका असर बॉलीवुड और बिजनेस जगत पर भी दिख रहा है.हालांकि करिश्मा कपूर के बच्चे इस विवाद में खुलकर सामने आए हैं, जो आमतौर पर सुर्खियों से दूर रहते हैं.जबकि, प्रिया कपूर पर लगे आरोपों ने उनकी छवि को भी प्रभावित किया है.
5 FAQs
Q1. करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय कपूर की संपत्ति विवाद का मामला क्या है?
करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें पिता संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की गई है.
Q2. संजय कपूर की वसीयत को लेकर विवाद क्यों खड़ा हुआ है?
बच्चों का आरोप है कि 21 मार्च 2025 की वसीयत संदिग्ध है और इसमें धोखाधड़ी कर पूरी संपत्ति सौतेली मां प्रिया कपूर के नाम कर दी गई.
Q3. करिश्मा कपूर के बच्चों ने किस पर आरोप लगाया है?
समायरा और किआन कपूर का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने वसीयत में छेड़छाड़ की और उन्हें पिता की संपत्ति से बाहर कर दिया.
Q4. संजय कपूर की कुल संपत्ति कितनी बताई जा रही है?
विवादित संपत्ति का मूल्य लगभग ₹30,000 करोड़ है, जिस पर अब कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है.
Q5. यह मामला अभी किस स्तर पर है?
यह विवाद फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट का फैसला ही आगे की तस्वीर साफ करेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)