इस दिवाली पटाखे जलाएं नहीं बल्कि खाएं, जोधपुर में मीठे पटाखों की धूम

जोधपुर में इस बार दीपावली के मौके पर पटाखों की तरह दिखने वाली मिठाई बनाई गई हैं. इनमें बम मिठाई, सुतली बम, फुलझड़ी मिठाई, पटाखा मिठाई और अनार मिठाई शामिल हैं.
इस दिवाली पटाखे जलाएं नहीं बल्कि खाएं, जोधपुर में मीठे पटाखों की धूम

पटाखा मिठाई को देखकर एक बारगी तो कोई यकीन ही नहीं करता है कि थाली में सजे अनार बम असल में पटाखे नहीं बल्कि जायकेदार मिठाई हैं.

वैसे तो दीपावली पर पटाखे छोड़े जाते है लेकिन इन पटाखों को खा भी सकते हैं. क्योंकि, इन पटाखों में शोर नहीं बल्कि मिठाई है. जोधपुर के सरदारपुरा स्थित मिठाई की दुकान पर दीपावली पर विशेष तौर से पटाखों की सजावट की जाती है. और जब लोग यहां आकर पटाखों के बारे में बात करते हैं तब उन्हें पता चलता है कि इन पटाखों से धमाका नहीं होता, बल्कि ये खाने वाले मीठे के पटाखे हैं.

जोधपुर में इस बार दीपावली के मौके पर पटाखों की तरह दिखने वाली मिठाई बनाई गई हैं. इनमें बम मिठाई, सुतली बम, फुलझड़ी मिठाई, पटाखा मिठाई और अनार मिठाई शामिल हैं. पटाखा मिठाई को देखकर एक बारगी तो हर कोई यकीन ही नहीं करता है कि थाली में सजे अनार बम असल में पटाखे नहीं बल्कि जायकेदार मिठाई हैं. ये मिठाइयां छोटे बच्चों को खूब पसंद आ रही हैं.

देखें Zee Business LIVE TV

Add Zee Business as a Preferred Source

आतिशबाजी मिठाई बनाने के लिए करीब 1 महीने पहले से ही यहां के दुकानदार तैयारी करते हैं. पटाखा मिठाई की खास बात ये है कि इन मिठाई में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है, ये मिठाई सिर्फ ड्राई फ्रूट से बनाई गई हैं.


(रिपोर्ट- अरुण हर्ष/ जोधपुर)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6