जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गंडोला केबल कार सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण 65 केबल कारों में करीब 300 पर्यटक हवा में फंस गए थे. बेस स्टेशन और फेज-1 के बीच केबल कार अचानक रुकने के बाद भारतीय सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
तकनीकी गड़बड़ी की वजह से गंडोला केबल कार सिस्टम के कुल 65 केबल कार डिब्बे (Cabins) हवा में ही रुक गए थे. फोटो- दूरदर्शन