क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में होगा आईपीएल 2022 का आयोजन, BCCI सचिव जय शाह ने किया कन्फर्म

IPL 2022, 15th season of IPL played in India: पिछली बार भी भारत में आईपीएल का आगाज हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को बीच में ही दुबई शिफ्ट करना पड़ा.
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत में होगा आईपीएल 2022 का आयोजन, BCCI सचिव जय शाह ने किया कन्फर्म

नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर बहेगा पैसा.

IPL 2022, 15th season of IPL played in India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने शनिवार को एक बड़ी घोषणा की. आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में ही किया जाएगा. इस खबर ने करोड़ों क्रिकेट प्रेमी के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. पिछली बार भी भारत में आईपीएल का आगाज हुआ था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को बीच में ही दुबई शिफ्ट करना पड़ा.

शाह ने आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के समारोह 'द चैंपियंस कॉल' में आईपीएल के भारत में होने की जानकारी शेयर की. आईपीएल पर बात करते हुए अपने बयान में बीसीसीआई सचिव ने कहा कि मुझे पता है कि आप सभी चेपॉक में चेन्नई का खेल देखने का इंतजार कर रहे हैं. ये पल बहुत दूर नहीं है. आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और दो नई टीमों के शामिल होने के साथ यह पहले से कहीं अधिक रोमांचक होगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर बहेगा पैसा

आईपीएल में 10 टीमों के आ जाने से पिछले साल तक अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा. टीमों के बढ़ जाने से खिलाड़ियों की मांग भी बढ़ेगी. लिहाजा इस साल होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ियों को खूब पैसे मिल सकते हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनका अंतिम टी20 मैच (जाहिर तौर पर) इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई में ही हो सकता है लेकिन उन्होंने इस लुभावने टूर्नामेंट से संभावित संन्यास के बारे में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं किया.

हमेशा प्लान के तहत फैसला लेते हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 2021 चरण का खिताब जीतने के लिए आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने यह बात की. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. धोनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनायी है और उन्होंने याद किया कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे अपने गृहनगर रांची में खेला था. उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि मेरा अंतिम टी20 मैच चेन्नई में ही होगा. यह अगले साल होगा या फिर अगले पांच वर्षों में, हम इसके बारे में नहीं जानते.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6