&format=webp&quality=medium)
जानिए मुंबई इंडियंस ने किन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता.
IPL 2022 retentions Latest updates: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने रिटेन खिलाड़ियों (IPL 2022 retentions) की लिस्ट जारी कर दी है. आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्य कुमार यादव शामिल हैं. हार्दिक पंड्या और इशान किशन के अलावा कई मैच विनर खिलाड़ी को टीम को मजबूरन रिलीज करना पड़ा है.
मुंबई की टीम की जान माने जाने वाले हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे. इसके अलावा वह गेंदबाजी करने में भी सक्षम दिखाई नहीं दे रहे थे. पंडया ब्रदर्स आईपीएल 2021 के 14वें एडिशन में पहले की तरह कमाल नहीं दिखा सके. पीठ की सर्जरी के बाद से हार्दिक को बोलिंग करने में परेशानी हो रही है. पिछले कुछ समय से हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम से भी बाहर होना पड़ा था.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
क्विंटन डिकॉक, पीयूष चावला, इशान किशन, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मार्को यानसन, जिम्मी नीशम, एडम मिल्न, युद्धवीर सिंह, धवल कुलकर्णी, नाथन कुल्टर-नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, जयंत यादव और राहुल चाहर.