International Tiger Day: प्रधानमंत्री ने जारी की ये रिपोर्ट, बाघों के संरक्षण के लिए इनको मिला पुरस्कार

International Tiger Day: इंटरनेशनल टाइगर डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में बाघों को लेकर कराई गई गणना से जुड़ी रिपोर्ट जारी की. इस मौके पर उन्होंने तिमलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व को बेहतर तरीके से बाघों के संरक्षण के लिए पुरस्कार भी दिया.
International Tiger Day: प्रधानमंत्री ने जारी की ये रिपोर्ट, बाघों के संरक्षण के लिए इनको मिला पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की ये रिपोर्ट (फाइल फोटो)

International Tiger Day: इंटरनेशनल टाइगर डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में बाघों को लेकर कराई गई गणना से जुड़ी रिपोर्ट जारी की. इस मौके पर उन्होंने तिमलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व को बेहतर तरीके से बाघों के संरक्षण के लिए पुरस्कार भी दिया.

प्रधानमंत्री ने जारी की ये रिपोर्ट

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर देश भर में बाघों को लेकर कराई गई गणना से जुड़ी रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से 15 साल पहले ये आंकड़े आए थे कि देश में सिर्फ 1400 बाघ रह गए हैं. तब से यह चिंता का विषय बन गया था. टाइगर प्रोजेक्ट से जुड़ हर व्यक्ति के लिए यह बड़ी चुनौती थी. उन्होंने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते है कि भारत करीब 3 हजार tigers के साथ दुनिया के सबसे बड़े और सुरक्षित हेबिटेट में से एक बन गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

चार साल पहले पूरा हुआ लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने कहा कि नौ साल पहले सेंट पीटर्सबर्ग में यह निर्णय लिया गया था कि बाघों की आबादी को दोगुना करने का लक्ष्य 2022 होगा, हमने भारत में 4 साल पहले यह लक्ष्य पूरा कर लियाऋ. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने ''बाघ सरंक्षण के प्रबंधन प्रयास एवं मूल्यांकन" शीर्षक पर रिपोर्ट जारी की.

पिछले पांच सालों में जंगल बढ़े

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पिछले पांच सालों में देश का वन आवरण काफी बढ़ा है. सरकार का प्रयास है कि जंगलों व जंगली जीवों की सुरक्षा के साथ ही विकास को आगे बढ़ाया जाएगा. दोनों के बीच संतुलन बनाने का लगातार प्रयास हो रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6