&format=webp&quality=medium)
(File Image)
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो (Indigo) विमान इमरजेंसी लैंडिंग हुई.दिल्ली पुलिस का कहना है कि इंडिगो का एक विमान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें इंजन फेल होने जैसी स्थिति आ गई. विमान IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया. दमकल विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है.
दमकल विभाग के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है. दमकल को 10.53 बजे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली थी.
जी बिजनेस के रिपोर्टर अंबरीश पांडेय के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट 6E 579 विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी. फ्लाइट जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, तभी इमरजेंसी की कॉल मिली. इसके बाद 10:39 बजे इमरजेंसी लागू कर दी गई और फ्लाइट ने 10:53 बजे सकुशल लैंडिंग की. फ्लाइट में 161 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित उतार लिया गया है.
ये भी जरूर पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग के बीच रूस ने पेट्रोल पर लिया बड़ा फैसला, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर?
Indigo प्रवक्ता ने बताया, 28 मार्च, 2026 को विशाखापट्टनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी पाई गई. एहतियाती कदम के तौर पर और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, पायलटों ने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग का अनुरोध किया और विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली पर सुरक्षित रूप से उतर गया.
Live TV
सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और विमान की जरूरी जांच और मेंटेनेंस की जा रही है. इंडिगो में हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
12 सितंबर 2025 को गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की Q400 उड़ान को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इसी तरह की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.
Q1. कौन-सी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई?
इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 (विशाखापट्टनम से दिल्ली).
Q2. लैंडिंग कहां हुई?
IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई.
Q3. इमरजेंसी क्यों घोषित की गई?
लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी/इंजन से जुड़ी समस्या की आशंका के कारण.
Q4. क्या कोई यात्री घायल हुआ?
नहीं, सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
Q5. इमरजेंसी कब लागू हुई?
सुबह करीब 10:39 बजे इमरजेंसी घोषित हुई और 10:53 बजे लैंडिंग हुई.
Q6. एयरलाइन ने क्या कहा?
IndiGo ने कहा कि SOP के तहत एहतियाती लैंडिंग कराई गई, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें