गैस सिलेंडर की किल्लत का असर, IndianOil ONE ऐप बनी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, ChatGPT भी पीछे छूटा

LPG सिलेंडर बुकिंग की बढ़ती मांग के बीच IndianOil ONE ऐप अचानक सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है. गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट में इसने ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया. जानिए क्यों गैस बुकिंग ऐप्स की डाउनलोडिंग तेजी से बढ़ रही है.
गैस सिलेंडर की किल्लत का असर, IndianOil ONE ऐप बनी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, ChatGPT भी पीछे छूटा

देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर को लेकर चर्चा तेज है. कहीं डिलीवरी में देरी की शिकायत है तो कहीं लोग टाइम पर रिफिल मिलने को लेकर परेशान हैं. लेकिन अब इसी बीच एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. गैस सिलेंडर बुक करने के लिए यूज होने वाली IndianOil ONE ऐप अचानक सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है. जी हां गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट में यह ऐप नंबर-1 पर पहुंच गई है

सवाल: किस एप को IndianOil ने पछाड़ा है?

खास बात यह है कि इसने लोकप्रिय एआई चैटबॉट ChatGPT को भी डाउनलोड के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

LPG की किल्लत के बीच ऑनलाइन बुकिंग का सहारा

  • हाल के दिनों में कई जगहों से यह खबर सामने आई कि सिलेंडर की सप्लाई में देरी हो रही है.
  • कुछ इलाकों में ब्लैक मार्केट में सिलेंडर की कीमतें भी काफी बढ़ने की चर्चा है.
  • अब लोग पारंपरिक तरीके से गैस एजेंसी जाने के बजाय मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग करना ज्यादा सही मान रहे हैं.
  • इसका सीधा फायदा IndianOil की आधिकारिक ऐप IndianOil ONE को मिला.lpg

इस ऐप के जरिए ग्राहक घर बैठे कई काम कर सकते हैं

• LPG सिलेंडर बुक करना
• बुकिंग स्टेटस चेक करना
• डिलीवरी ट्रैक करना
• ऑनलाइन पेमेंट करना

यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इस ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं.

LPG

डाउनलोड में ChatGPT से भी आगे

गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट के मुताबिक IndianOil ONE ऐप फिलहाल टॉप पर पहुंच चुकी है. हालांकि ऐप की रेटिंग करीब .4 स्टार बताई जा रही है जबकि ChatGPT की रेटिंग 4.6 स्टार है. इसके बावजूद डाउनलोड और इस्तेमाल के मामले में IndianOil ONE आगे निकल गई है.

यह ट्रेंड साफ बताता है कि फिलहाल लोगों की प्राथमिकता रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना है.

सिंपल शब्दों में कहें तो गूगल प्ले और एप्पल स्टोर पर फ्री ऐप्स कैटेगरी में टॉप पर पहुंचा IOC का IndianOil ONE ऐप
- दूसरे नंबर पर सरका ChatGPT
- हालांकि ऐप की रेटिंग 4.4 है, जबकि ChatGPT की 4.6, लेकिन डाउनलोड्स और यूज में IndianOil ONE आगे
- अन्य LPG ऐप्स जैसे HP Pay और HelloBPCL भी चार्ट में ऊपर चढ़ गए हैं

वजह: LPG की सप्लाई में कमी और रिफिल मिलने में देरी के साथ ब्लैक में दाम ₹4000/ सिलिंडर पहुंच गए हैं... लिहाज़ा लोगों ने अब ऑनलाइन बुकिंग कर सिस्टम से सप्लाई का रुख अपना लिया है
- Panic Buying में डिजिटल बुकिंग की तरफ बढ़े ग्राहकों के चलते ऐप्स के डाउनलोड्स में भारी उछाल

कैसे Panic booking से बढ़े ऐप डाउनलोड

असल में LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बनी स्थिति के कारण कई लोगों ने पैनिक बुकिंग शुरू कर दी.

जब एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सिलेंडर बुक करना शुरू किया तो डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार हाल ही में एक दिन में करीब 88.8 लाख LPG बुकिंग दर्ज की गईं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैस सिलेंडर की मांग कितनी तेजी से बढ़ी है.

बाकी LPG ऐप्स भी चार्ट में ऊपर

IndianOil ONE के अलावा अन्य सरकारी तेल कंपनियों की ऐप्स भी डाउनलोड के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही हैं.

इनमें प्रमुख हैं

  • HP Pay
  • Hello BPCL

इन ऐप्स के जरिए भी ग्राहक घर बैठे LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं और डिलीवरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

lpg

फ्री ऐप्स चार्ट में ये ऐप्स भी शामिल

IndianOil ONE और ChatGPT के अलावा फ्री ऐप्स चार्ट में कई एंटरटेनमेंट और ई-कॉमर्स ऐप्स भी शामिल हैं.

चार्ट के मुताबिक

• तीसरे नंबर पर Story TV
• चौथे नंबर पर Freerels
• पांचवें नंबर पर Meesho

इसके अलावा Flipkart, PhonePe, Instagram और JioHotstar जैसी ऐप्स भी इस सूची में दिखाई दे रही हैं.

यह चार्ट लगातार बदलता रहता है और इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किसी समय पर लोग किस तरह की सेवाओं को सबसे ज्यादा यूज कर रहे हैं.

डिजिटल बुकिंग बन रही लोगों की पहली पसंद

LPG सिलेंडर की बढ़ती मांग और बुकिंग के दबाव के बीच लोगों ने अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लेना शुरू कर दिया है.

वैसे मोबाइल ऐप के जरिए गैस बुक करना न केवल आसान है बल्कि इसमें ग्राहक बुकिंग की पूरी जानकारी भी तुरंत देख सकते हैं.

इस कारण से IndianOil ONE जैसी ऐप्स काफी तेजी से फेमस हो रहा है. असल में मौजूदा ट्रेंड से साफ है कि रोजमर्रा की सेवाओं के लिए मोबाइल ऐप अब लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं.


LPG सिलेंडर बुकिंग की बढ़ती मांग के बीच IndianOil ONE ऐप अचानक सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है. गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट में इसने ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया. जानिए क्यों गैस बुकिंग ऐप्स की डाउनलोडिंग तेजी से बढ़ रही है.

FAQs

1. कौन-सी ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड हो रही है?
IndianOil की आधिकारिक IndianOil ONE ऐप गूगल प्ले स्टोर के फ्री ऐप्स चार्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है.

2. क्या IndianOil ONE ने ChatGPT को पीछे छोड़ दिया है?
हाँ. डाउनलोड और उपयोग के मामले में IndianOil ONE ऐप फिलहाल ChatGPT से आगे निकल गई है.

3. LPG ऐप्स की डाउनलोडिंग अचानक क्यों बढ़ी?
LPG सिलेंडर की बढ़ती मांग और बुकिंग के दबाव के कारण लोग तेजी से ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

4. IndianOil ONE ऐप से क्या-क्या काम हो सकता है?
इस ऐप से LPG सिलेंडर बुकिंग, डिलीवरी ट्रैकिंग, पेमेंट और बुकिंग स्टेटस चेक किया जा सकता है.

5. क्या अन्य गैस कंपनियों की ऐप्स भी ट्रेंड में हैं?
हाँ. HP Pay और Hello BPCL जैसी ऐप्स भी डाउनलोड चार्ट में तेजी से ऊपर चढ़ रही हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6