इस गर्मी एशिया की सैर पर निकल रहे भारतीय,जापान-कोरिया से बैंकॉक तक लिस्ट में, Airbnb डेटा एक बार जरूर पढ़ें

इस गर्मी छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही भारतीय यात्रियों की पसंद में बड़ा बदलाव दिख रहा है. पहले जहां यूरोप और लंबी दूरी के देशों का क्रेज ज्यादा था, वहीं अब भारतीय ट्रैवलर्स एशिया के करीब, किफायती और सांस्कृतिक रूप से आकर्षक देशों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.
इस गर्मी एशिया की सैर पर निकल रहे भारतीय,जापान-कोरिया से बैंकॉक तक लिस्ट में, Airbnb डेटा एक बार जरूर पढ़ें

एयरबीएनबी डेटा में साफ हुआ है कि  इस गर्मी एशिया की सैर पर निकल रहे हैं भारतीय यात्री (फोटो: प्रतीकात्मक)

इस गर्मी छुट्टियों का सीजन शुरू होते ही भारतीय यात्रियों की पसंद में बड़ा बदलाव दिख रहा है. पहले जहां यूरोप और लंबी दूरी के देशों का क्रेज ज्यादा था, वहीं अब भारतीय ट्रैवलर्स एशिया के करीब, किफायती और सांस्कृतिक रूप से आकर्षक देशों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

Airbnb के नए सर्च डेटा के मुताबिक, इस समर सीजन में भारतीय यूजर्स की सबसे ज्यादा दिलचस्पी ओसाका, टोक्यो, बुसान, कुआलालंपुर और बैंकॉक जैसे शहरों में देखने को मिली है. यानी कि इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भारतीय यात्रियों का रुख साफ तौर पर एशिया ट्रैवल बूम की तरफ है.

5 प्वाइंट्स में पहले समझ लें पूरी बात

Add Zee Business as a Preferred Source
  • भारतीय यात्री इस गर्मी एशिया घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं
  • जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया सबसे ज्यादा ट्रेंड में
  • ओसाका, टोक्यो, बुसान सर्च में सबसे तेज बढ़त
  • Gen Z यात्रियों की हिस्सेदारी 40% से ज्यादा
  • घरेलू यात्रा में जयपुर, पुरी, मेघालय, तिरुवनंतपुरम ट्रेंड में

आखिर एशिया ही क्यों बन रहा पहली पसंद?

  • सीधी बात-भारतीय यात्रियों को अब ऐसे डेस्टिनेशन चाहिए जहां कम समय में पहुंचा जा सके
  • Visa और कनेक्टिविटी आसान हो
  • खर्च यूरोप-अमेरिका से कम हो
  • कल्चर नया भी लगे, फैमिली के लिहाज से भी सही हो
  • यही वजह है कि जापान, कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया जैसे देश तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.


भारतीय यात्रियों की Top International पसंद

Airbnb सर्च डेटा के अनुसार सबसे ज्यादा रुचि कुछ जगहों में दिखी

जापान

  • ओसाका: 85%+ ग्रोथ
  • टोक्यो: 90%+ ग्रोथ

दक्षिण कोरिया

  • बुसान: 95%+ ग्रोथ

मलेशिया

  • कुआलालंपुर: 50%+ ग्रोथ

थाईलैंड

  • बैंकॉक: 35%+ ग्रोथ

ये शहर इतने पॉपुलर हैं?

  • K-Drama और कोरियन कल्चर का क्रेज़
  • एनीमे, जापानी कल्चर, स्ट्रीट फैशन
  • एशियन स्ट्रीट फूड का अनुभव
  • कम दूरी की फ्लाइट
  • किफ़ायती होटल और स्टे
  • वीजा की सुविधा
travel


भारत के अंदर कौन ट्रेंड में?

  • Domestic travel में भी बदलाव दिखा है.
  • अब सिर्फ गोवा-मनाली नहीं, लोग नई जगहें खोज रहे हैं.

ट्रेंडिंग इंडियन डेस्टिनेशन:

  • तिरुवनंतपुरम: 90%+ ग्रोथ
  • जयपुर: 70%+
  • मेघालय: 70%+
  • पुरी: 30%+

Gen Z सबसे आगे

  • Airbnb डेटा के मुताबिक कुल रिसर्च में 40%+ हिस्सा Gen Z का रहा
  • सालाना आधार पर करीब 60% ग्रोथ है
  • नई पीढ़ी ट्रैवल को सिर्फ छुट्टी नहीं, अनुभव अर्थव्यवस्था की तरह देख रही है.

अब ट्रिप प्लानिंग होती है-

  • कॉन्सर्ट
  • फेस्टिवल
  • कैफे
  • कल्चर वॉक
  • फ़ूड हंट
  • सोशल मीडिया फ्रेंडली जगहें

Family और Group Travel भी बढ़ा

  • डेटा के हिसाब से करीब 60% सर्च ग्रुप/फैमिली ट्रैवल की
  • 30%+ सर्च डुओ ट्रैवल (2 लोगों की यात्रा)
  • यानी लोग अब सिर्फ destination नहीं, साथ बिताया समय भी खरीद रहे हैं.

इस गर्मी कहां जाएं?

बजट टाइपबेस्ट ऑप्शन
बजट इंटरनेशनलबैंकॉक, कुआलालंपुर
कल्चरट्रिपटोक्यो, ओसाका
के-कल्चर फैंसबुसान
फैमिली इंडिया ट्रिपजयपुर, पुरी
नेचर एस्केपमेघालय

आपके लिए मायने?

  • अगर आप जून-जुलाई ट्रिप सोच रहे हैं तो फ्लाइट्स जल्दी महंगी हो सकती हैं
  • Visa slots जल्दी भर सकते हैं
  • पॉपुलर Airbnb स्टे बिक सकते हैं

आगे क्या करें?

  • अगर विदेश जाना है:
  • पासपोर्ट वैलिडिटी चेक करें
  • वीजा नियम समझें
  • अभी किराए की तुलना करें
  • वीकडे ट्रैवल

क्या करें

  • अर्ली बुकिंग करें
  • मानसून डेट्स चेक करें
  • ऑफबीट स्टे देखें
  • यह ट्रेंड बताता है कि भारतीय ट्रेवलर अब परिपक्व हो चुका है.
  • अब केवल “सस्ती टिकट” नहीं, बल्कि:
  • कल्चर
  • सुविधा
  • अनुभव
  • छोटी छुट्टियां
  • इन सबको देखकर फैसले हो रहे हैं.

कल क्या बदलेगा

  • जापान टूरिज्म डिमांड में है
  • साउथ कोरिया इंडियन ट्रैवलर्स में हॉट डेस्टिनेशन रहेगा
  • डोमेस्टिक ऑफबीट ट्रैवल तेज होगा
  • Gen Z ट्रैवल इकॉनमी लीड

आपके काम की बात

इस गर्मी भारतीय यात्रियों का साफ संदेश है कि दूर नहीं, स्मार्ट घूमना है.तो एशिया इसलिए जीत रहा है क्योंकि वहां कम दूरी,कम खर्च,ज्यादा अनुभव,बेहतर connectivity है. तो फिर अगर आप भी समर ट्रिप सोच रहे हैं, तो बुकिंग लेट मत कीजिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या जापान अब भारतीयों में popular है?

हां, search demand तेजी से बढ़ी है.

Q2 सबसे budget international option कौन?

Bangkok और Kuala Lumpur.

Q3 Family travel के लिए best India destination?

Jaipur, Puri, Kerala की तरफ के ऑप्शन.

Q4 Gen Z इतना travel क्यों कर रही?

एक्सपीरियंस फर्स्ट