भारतीय मोटरस्पोर्ट्स जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. मालदीव में हुए एक भयानक स्पीडबोट हादसे में देश के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह (59) का निधन हो गया है. 19 मार्च 2026 की रात हुए इस हादसे में रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया भी नाव पर सवार थे, जिन्हें भी कुछ चोटें आई हैं और वह अब मुंबई में सुरक्षित हैं.