रेलवे का KBC कनेक्‍शन, प्रमोशन ऑन व्‍हीलस से आप तक पहुंचेंगे Big B

भारतीय रेलवे और बॉलिवुड का कनेक्शन यूं तो दशकों पुराना है. लेकिन इस कनेक्शन में नया रंग जोड़ा सुपरस्टार अक्षय कुमार ने. अक्षय कुमार ने हाल में अपनी फिल्म हाउसफुल 4 के प्रमोशन के लिए पूरी ट्रेन ही बुक कर ली थी.
रेलवे का KBC कनेक्‍शन, प्रमोशन ऑन व्‍हीलस से आप तक पहुंचेंगे Big B

कौन बनेगा करोड़पति के प्रमोशन ऑन व्हीलस को लेकर बातचीत चल रही है.  (Dna)

भारतीय रेलवे और बॉलिवुड का कनेक्शन यूं तो दशकों पुराना है. लेकिन इस कनेक्शन में नया रंग जोड़ा सुपरस्टार अक्षय कुमार ने. अक्षय कुमार ने हाल में अपनी फिल्म हाउसफुल 4 के प्रमोशन के लिए पूरी ट्रेन ही बुक कर ली थी. मुंबई से दिल्ली के लिए चली इस विशेष ट्रेन में हाउसफुल-4 के प्रमोशन के लिए ना केवल फिल्म के पोस्टर्स रेलवे कोच में बाहर लगाए गए थे बल्कि ट्रेन में मीडिया के फिल्म की पूरी स्टारकॉस्ट और टीम ने जमकर मस्ती की और इंटरव्यू भी किए. नतीजा फिल्म को जबरदस्त पब्लिसिटी मिली.

भारतीय रेलवे के इस नए कन्सेप्ट के जरिए प्रमोशन करने के मकसद से मानो पूरा बॉलिवुड कतार में खड़ा है. कई फिल्म डॉयरेक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस और बड़े-बड़े फिलमी सितारे भी अब भारतीय रेलवे के दरवाजे पर दस्तक दे, ट्रेन के जरिए अपनी फिल्मों या सीरियल्स या रिएल्टी शो को भी प्रमोट करने में दिलचस्पी जता रहे हैं.

रेलवे सूत्रों के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रमोशन के लिए ट्रेन बुक कर सकते हैं. सूत्रों की मानें तो एक दो नहीं बल्कि दर्जनभर फिल्मों के प्रमोशन ट्रेन के जरिए करने को लेकर उनके पास अलग-अलग लोगों ने दिलचस्पी जताई है. इस फेहरिस्त में दबंग 3, मर जांवा, P से प्यार F से फरार, सांड की आंख और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म छपाक भी शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रमोशन ऑन व्हील्स के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट ने भी वेस्टर्न रेलवे को अपनी दिलचस्पी जताई है. यही नहीं, अमिताभ बच्चन के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति और कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के प्रमोशन ऑन व्हीलस को लेकर बातचीत चल रही हैं. दरअसल भारतीय रेलवे के ही उपक्रम IRCTC के इस प्रमोशन ऑन व्हील्स के कंन्सेप्ट का पहला ही शो हाउसफुल 4 जबररदस्त हिट रहा था.

रेलवे का भी मानना है कि बॉलिवुड के साथ आने से ना केवल ब्रांड इमेज बेहतर होगी बल्कि रेवेल्यू जनेरशन में भी मदद मिलेगी. इसके साथ ही रेलवे ट्रेन में पब्लिसिटी को लेकर सबके लिए दरवाजे खोलने की बात कह रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6