&format=webp&quality=medium)
देश में नागरिकों को बिना रुकावट एलपीजी उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के मुताबिक, सरकारी तेल वितरण कंपनियां 5 किलोग्राम के एफटीएल (फ्री-ट्रेड एलपीजी) सिलेंडर को बढ़ावा दे रही हैं. इस 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर की खास बात यह है कि इसे आप आसानी से बिना किसी स्थायी पते के केवल एक सरकारी आईडी दिखाकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर या एजेंसी से ले सकते हैं. सरकार की ओर से यह सुविधा खासकर छात्रों और प्रवासी कामगारों के लिए शुरू की गई है, जो कि अपने शहरों से दूर किसी दूसरे शहर में रहते हैं और उनके पास कोई स्थायी पता नहीं है.
5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर को लेकर सरकार तेल वितरण कंपनी इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "अगर आप घर से दूर रहते हैं, आपके पास स्थायी पता नहीं है, और एलपीजी कनेक्शन लेने में कठिनाई हो रही है, तो अब इसका एक आसान समाधान है."
सरकारी तेल कंपनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियां होने के बावजूद परिचालन सामान्य बना हुआ है. इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि कोई कमी नहीं है और घबराहट में बुकिंग या जमाखोरी न करने की सलाह दी.
87% बुकिंग SMS, IVRS से
तेल कंपनी ने कहा, "लगातार उपलब्धता बनाए रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है. इसलिए, चिंता या घबराहट की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रबंधन किया जा रहा है." कंपनी ने लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की सलाह दी और कहा कि बोतलों या खुले कंटेनरों में पेट्रोल भरना न केवल असुरक्षित है बल्कि अवैध भी है.
सवाल: FTL क्या है?
जवाब: फ्री ट्रेड एलपीजी ऐसा गैस सिलेंडर है, जिसे बिना किसी स्थायी पते के केवल सरकारी आईडी दिखाकर नॉर्मल सिलेंडर की तरह डिस्ट्रीब्यूटर से आसानी से खरीदा जा सकता था.
सवाल: 5 किलो FTL किसके लिए फायदेमंद होगा?
जवाब: 5 किलो FTL सिलेंडर प्रवासी मजदूर और स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद है.
सवाल: इंडियन ऑयल के इस 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर का नाम क्या है?
जवाब: 5 किलोग्राम का नाम इंडेन छोटू है.
सवाल: सिलेंडर की डिलीवरी कैसे की जाती है?
जवाब: डिलीवरी के लिए DAC (डिलीवरी अथॉन्टिकेशन कोड) OTP के जरिए प्रमाणित किया जाता है.
सवाल: देश में एलपीजी की स्थिति क्या है?
जवाब: इंडियन ऑयल ने कहा है कि देश में एलपीजी की स्थिति सामान्य है. 87% बुकिंग SMS, IVRS और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हो रही है.
(IANS इनपुट के साथ)