&format=webp&quality=medium)
ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन.
When and Where to watch IND vs SCO Live in India: टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला है. आज खेले जाने वाले दोनों ही मुकाबलों पर क्रिकेट फैंस की नजरें जमी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ 66 रन से मिली जीत के बाद भारतीय टीम एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही है. भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें एक बार फिर जिंदा हो गई है.
पीटीआई के मुताबिक आने वाले मुकाबलों में भारत को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि रनरेट सुधारने के लिये विशाल अंतर से जीत और दूसरी टीमों के नतीजे अपने अनुकूल रहने की भी उम्मीद करनी होगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से पहले दो मैचों में करारी हार से भारत का रनरेट भी खराब हो गया है. भारत के लिये अब हर मैच करो या मरो का ही है. पाकिस्तान लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है और न्यूजीलैंड के भी ग्रुप दो से पहुंचने की संभावना प्रबल है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
वैसे न्यूजीलैंड अगर नामीबिया या अफगानिस्तान से हारता है तो भारत की उम्मीदें बन सकती है. भारतीय टीम हालांकि उसी पर फोकस करना चाहेगी जो उसके हाथ में है. ऐसे में विराट कोहली और टीम की नजरें स्कॉटलैंड को भारी अंतर से हराने पर लगी है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाकाम रहे भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. तीसरे नंबर पर उतारने के विवादास्पद फैसले के बाद रोहित शर्मा से फिर पारी की शुरुआत कराई गई और उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाकर अपना फॉर्म जाहिर कर दिया.
अभी कई कंपनियां Disney+ Hotstar VIP ऑफर्स दे रही हैं. Vi यानी वोडाफोन की बात करें तो सबसे सस्ता वाला 401 रुपये से शुरू होता है. जो अनलिमिटेड कॉल्स के अलावा 100GB डाटा और 16GB अतिरिक्त डाटा प्रदान करता है. Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन और 28 दिनों की वैधता के साथ Vi Movies और TV Classic का एक्सेस देता है. वोडाफोन के अलावा एयरटेल, जियो और दूसरी कंपनियां भी मोबाइल रिचार्ज के साथ इस तरह के ऑफर प्रदान कर रही है. वहीं जियो टीवी के जरिए फ्री में लाइव मैच देखा जा सकता है.
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी.
स्कॉटलैंड: काइल कोएत्जर (कप्तान), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, मैथ्यू क्रॉस, जोश डेवी, कैलम मैकलियोड, जॉर्ज मुन्सी, साफयान शरीफ, हमजा ताहिर,मार्क वॉट और ब्रेडली व्हील.