ऋषभ पंत ने छक्का जड़ भारत को दिलाई जीत, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

India vs New Zealand Live Score 2nd T20: भारत ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. तीन मैचों की इस सीरीज में अब न्यूजीलैंड के लिए वापसी करना नामुमकिन है.
ऋषभ पंत ने छक्का जड़ भारत को दिलाई जीत, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन.

India vs New Zealand Live Score 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच (Paytm T20l Ind vs NZ live score) भारत जीतने में कामयाब रहा. भारत ने इस मुकाबले को सात विकेट से अपना नाम किया. ऋषभ पंत ने छक्का जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिलाने का कारनामा किया. इसके साथ ही भारत ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. तीन मैचों की इस सीरीज में अब न्यूजीलैंड के लिए वापसी करना नामुमकिन है.

भारत को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य मिला. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) की जोड़ी एक बार फिर हिट रही. दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़कर भारत के पक्ष में मैच कर दिया. केएल राहुल ने 49 गेंदों में 65 तो वहीं रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की. इसके अलावा वकेंटेश अय्यर और ऋषभ पंत ने नाबाद 12-12 रनों की पारी खेली.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए रन

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम छह विकेट पर 153 रन ही बना सकी. मैच शुरू होने से पहले ही मैदान पर ओस गिर चुकी थी जिससे गेंदबाजों को पहली ही गेंद से इससे निपटना पड़ा. इससे न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में अच्छी शुरूआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 64 रन बनाये जिससे लग रहा था कि टीम 180 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर लेगी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन पर अंकुश लगाया.

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत के लिये डेब्यू करने वाले हर्षल पटेल ने 25 रन देकर दो विकेट झटके. टीम के दोनों स्पिन गेंदबाजों ने इन परिस्थितियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया. अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने 19 रन और अक्षर पटेल ने 26 रन देकर एक एक विकेट चटकाये. भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को एक एक विकेट मिला. न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (15 गेंद में 31 रन) और डेरिल मिशेल (31 रन) की बदौलत अच्छी शुरूआत की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 26 गेंद में 48 रन जोड़े.

गप्टिल ने कोहली को पछाड़ा

गप्टिल इस दौरान 10 रन पूरे करते ही विराट कोहली (95 मैचों में 3227 रन) को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये. उनके अब 111 मैचों में 3248 रन हो गये हैं. इस सूची में रोहित शर्मा (3086 रन) तीसरे नंबर पर हैं. गुप्टिल (15 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) ने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर पर तीन चौके लगाये जिसमें से एक गेंद पर केएल राहुल भागते हुए न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का कैच लपकने से चूक गये.

मार्क चैपमैन नहीं खेल सके बड़ी पारी

भुवनेश्वर पर न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने आक्रामक रूख अपनाते हुए उनके दूसरे ओवर की शुरूआत छक्का जड़कर की. भारत को पहली सफलता दीपक चाहर ने गप्टिल को आउट कर दिलायी जिन्होंने इस गेंदबाज की पहली गेंद को छक्के के लिये भेजा था. पर गप्टिल दूसरी गेंद पर ऊंचा खेलने के प्रयास किया और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच लपक लिया. फिर बल्लेबाजी के लिये मार्क चैपमैन उतरे, जिन्होंने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. वह यहां भी बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, उन्होंने और मिशेल ने 27 गेंद में 31 रन जोड़ लिये थे. पर नौंवे ओवर में अक्षर पटेल पर चौका लगाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में केएल राहुल को कैच देकर आउट हो गये.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6