India vs New Zealand T20: Head To Head आंकड़ों में न्यूजीलैंड की टीम मजबूत, भारत ने जीते हैं अब तक इतने मुकाबले, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

India vs New Zealand T20: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को आसानी से पटखनी देने में कामयाब रही थी.
India vs New Zealand T20: Head To Head आंकड़ों में न्यूजीलैंड की टीम मजबूत, भारत ने जीते हैं अब तक इतने मुकाबले, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

हेड टू हेड में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी. (फोटो सोर्स- ट्विटर)

India vs New Zealand T20, Head To Head Latest News in hindi: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I Series) का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम शुक्रवार को रांची में खेलेगी. जयपुर में पहले टी20 में 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद भारत की कोशिश सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को आसानी से पटखनी देने में कामयाब रही थी.

रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत का टी20 रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. टीम ने अंतिम बार यहां श्रीलंका को 69 रन से मात दी थी. भारत इस मैदान पर अभी तक टी-20 मुकाबले हारी नहीं है. पहले मैच में भारत की जीत में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और डेथ ओवरों में गेंदबाजों की नियंत्रित गेंदबाजी की अहम भूमिका रही. इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों में लगातार सात हार के क्रम को भी तोड़ दिया.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

हेड टू हेड में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

टी20 इंटरनेशनल में भारत-न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच टी-20 आंकड़ों की बात करें तो हेड टू हेड में न्यूजीलैंड की टीम आगे है. दोनों टीमें अब तक कुल 18 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं भारत की झोली में सात जीत आई हैं. इसके अलावा दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. मौजूदा श्रृंखला से विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने तीसरे नंबर बल्लेबाजी के मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 42 गेंद में 62 रन बनाए.

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, टिम साउथी, टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट.