धोनी के ‘गढ़’ में खूब चला मार्टिन गप्टिल का बल्ला, इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs New Zealand Live Score 2nd T20: गप्टिल ने पारी के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर तीन चौके जड़कर यह मुकाम हासिल कर लिया.
धोनी के ‘गढ़’ में खूब चला मार्टिन गप्टिल का बल्ला, इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 में सबसे अधिक रन गप्टिल के नाम.

India vs New Zealand Live Score 2nd T20: भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. अपनी छोटी सी पारी में गप्टिल ने 15 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 31 रनों की पारी खेली. इस दौरान अपनी पारी का 11वां रन बनाते ही उन्होंने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में गप्टिल ने टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने का कारनामा किया. टी-20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम टॉप पर था. लेकिन मार्टिन गप्टिल ने शुक्रवार को इस लिस्ट में कोहली को पछाड़ दिया. गप्टिल ने पारी के पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर तीन चौके जड़कर यह मुकाम हासिल कर लिया.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

टी-20 में सबसे अधिक रन गप्टिल के नाम

न्यूजीलैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज के नाम अब 111 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3248 रन हो गए हैं. इसमें उनके नाम दो शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है. इस लिस्ट में विराट कोहली अब 3227 रन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं भारतीय टी-20 टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 117 मैचों में 3086 रन बनाए हैं. कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज का हिस्सा नहीं है, वर्ल्ड कप के बाद उन्हें आराम दिया गया है.

हर्षल को मिला भारत के लिए डेब्यू का मौका

बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारतीय टीम में हर्षल पटेल को मौका दिया गया है. हर्षल पटेल ने इस सीजन आईपीएल में कुल 32 विकेट चटकाए थे. वहीं इस मुकाबले में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. हर्षल ने चार ओवर के स्पेल में 25 रन देकर दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6