&format=webp&quality=medium)
जानें भारत बनाम न्यूजीलैंड के टेस्ट आंकड़ें.
India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीम टी-20 के बाद अब टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बढ़े हुए हैं. टीम का मनोबल हाई है और ऐसे में टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम को ही फेवरेट माना जा रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार का दर्द भारतीय फैंस के जहन में अभी भी ताजा है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने टी-20 सीरीज को अपने नाम किया. अब अजिंक्य रहाणे टेस्ट में भारत की शुरुआत जीत के साथ कराना चाहेंगे. केएल राहुल टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है. वहीं न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन और काइल जैमीसन टी20 सीरीज में आराम करने के बाद वापसी करेंगे. पीटीआई के मुताबिक टेस्ट मैचों में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले चेतश्वर पुजारा को इस बात की खुशी है कि निडर दृष्टिकोण के साथ बल्लेबाजी करने से उनकी लय लौट आई है और वह अब खुद पर गैरजरूरी दबाव नहीं डालेंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
टीम के अभ्यास सत्र के दौरान पुजारा से जब पूछा गया कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में आक्रामक बल्लेबाजी के उन्हें फायदा हुआ तो उन्होंने कहा, हां, मुझे ऐसा लगता है. जब प्रदर्शन की बात आती है तो मानसिकता थोड़ी अलग थी लेकिन जब तकनीक की बात आती है तो मुझे नहीं लगता कि तकनीक में कोई बड़ा बदलाव आया है. मैं थोड़ा निडर था, जिससे मदद मिली.’’ उन्होंने माना कि वह खुद पर बहुत ज्यादा दबाव बना लेते थे लेकिन लीड्स और ओवल में 91 और 61 रन की पारी खेलने के बाद चीजें बदल गई.
कुल - 60
भारत - 21
न्यूजीलैंड - 13
ड्रा - 26
भारत - शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा.
न्यूजीलैंड - टॉम लैथम, टॉम ब्लंडेल/रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, काइल जैमीसन, नील वैगनर, एजाज पटेल.