India-US Trade Talks: अमेरिकी दल की भारतीय टीम के साथ बैठक शुरू, टैरिफ और BTA पर होगी चर्चा

India-US Trade Talks: अमेरिकी दल की भारतीय टीम के साथ बैठक शुरू हो गई. ट्रंप के टैरिफ 50% करने के बाद पहली वार्ता है.
India-US Trade Talks: अमेरिकी दल की भारतीय टीम के साथ बैठक शुरू, टैरिफ और BTA पर होगी चर्चा

India US Trade Talks

India-US Trade Talks: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. अमेरिका की ओर से लगातार टैरिफ (Tariff) और ट्रेड को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता (Bilateral Trade Agreement-BTA) पर चर्चा का छठा दौर शुरू हो गया है. अमेरिकी दल की भारतीय टीम के साथ बैठक शुरू हो गई.

अमेरिका के चीफ ट्रेड नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच अपनी टीम के साथ भारत पहुंच चुके हैं. दिनभर अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

आज दिनभर कई अहम मुद्दों और विभागों से चर्चा

ट्रेड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बात होगी. बैठक में वाणिज्य के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के शामिल रहने की संभावना है. सनद रहे 25 से 29 अगस्त की प्रस्तावित BTA चर्चा स्थगित होने के बाद ये पहली बातचीत होगी. हालांकि MEA और अन्य डिप्लोमेटिक चैनल्स से दोनों देशों में संवाद जारी था. किसी भी दुविधा/ असुविधा को कम करने के लिए भारत और अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि आज मुलाकात करेंगे.

अमेरिका के ट्रेड नेगोशिएटर की अध्यक्षता में दिल्ली टीम पहुंची है. दिनभर कई अहम मुद्दों और विभागों से चर्चा होगी. 25 से 29 अगस्त वाली प्रस्तावित BTA चर्चा स्थगित होने के बाद बैठक अहम. ट्रंप के टैरिफ 50% करने के बाद पहली वार्ता है.

एजेंडा

  • द्विपक्षीय व्यापार समझौता (Bilateral Trade Agreement) के छठे दौर की रूपरेखा, तारीख तय होगी.
  • WTO में मुद्दे मसलन एल्यूमीनियम, स्टील आदि पर बात होगी.
  • ट्रेड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदु जिसमें कच्चा तेल, वायुयान के पार्ट्स और ईंजन आदि पर चर्चा होगी.
  • अतिरिक्त टैरिफ पर भारत अपना विरोध जताएगा और इस संदर्भ में बात बढ़ सकती है.
  • इसके साथ ही भारत के परिप्रेक्ष्य में लगातार अमेरिकी बयानों पर आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है.

अगस्त में अमेरिका को निर्यात मासिक आधार पर 14% घटा

अगस्त में अमेरिकी प्रशासन की तरफ से भारतीय उत्पादों पर 50% शुल्क लगाए जाने के बाद भारत का अमेरिका को निर्यात मासिक आधार पर करीब 14% घटकर 6.86 अरब डॉलर रह गया. वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी अगस्त, 2025 के व्यापार आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका को भारतीय निर्यात जुलाई की तुलना में करीब 14% कम हो गया. जुलाई महीने में भारत ने अमेरिका को 800 करोड़ रुपये का निर्यात किया था.

मासिक आधार पर निर्यात कम होने के बावजूद अमेरिका सालाना आधार पर भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना रहा. अगस्त, 2024 की तुलना में इस बार अमेरिका को निर्यात में 7.15%की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर दो चरणों में शुल्क बढ़ा दिया था. पहले सात अगस्त से 25% शुल्क लगा था और फिर 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त शुल्क लगा दिया गया.

पिछले महीने अमेरिका के बाद भारत के प्रमुख निर्यात गंतव्यों में संयुक्त अरब अमीरात (3.24 अरब डॉलर), नीदरलैंड (1.83 अरब डॉलर), चीन (1.21 अरब डॉलर) और ब्रिटेन (1.14 अरब डॉलर) शामिल रहे.

खबर से जुड़ा FAQs


सवाल: यह बातचीत किस मुद्दे पर हो रही है?
यह बातचीत भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर हो रही है.

सवाल: चर्चा कहां हो रही है और कौन शामिल है?
यह बातचीत दिल्ली में हो रही है. अमेरिका के चीफ ट्रेड नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच अपनी टीम के साथ भारत पहुंचे हैं.

सवाल: पिछली बातचीत कब होनी थी?
पिछली बातचीत 25 से 29 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन स्थगित हो गई थी.

सवाल: बातचीत का एजेंडा क्या है?
BTA के छठे दौर की रूपरेखा और तारीख तय करना है. अतिरिक्त टैरिफ पर भारत की आपत्ति और चर्चा.

सवाल: यह बैठक क्यों अहम है?
यह बैठक ट्रंप प्रशासन के टैरिफ 50% करने के बाद पहली औपचारिक बातचीत है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6