India-US ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'हम नहीं देंगे, भारत टैरिफ देगा'

India-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ डील पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ये डील बहुत बढ़िया है. ट्रंप ने कहा, अब भारत हमें टैरिफ दे रहा है हम भारत को टैरिफ नहीं दे रहे. हमने मामला पूरा उलट दिया है.
India-US ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- 'हम नहीं देंगे, भारत टैरिफ देगा'

भारत-अमेरिका ट्रेड डील.

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ डील पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ये डील बहुत बढ़िया है. ट्रंप ने कहा, अब भारत हमें टैरिफ दे रहा है हम भारत को टैरिफ नहीं दे रहे. हमने मामला पूरा उलट दिया है.

ट्रंप ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्ति हैं. 'अमेरिका फर्स्ट' की अपनी नीति को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा है कि इस ट्रेड डील में अमेरिका किसी भी तरह का टैरिफ नहीं देगा, बल्कि भारत को ही टैरिफ चुकाना होगा.

10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान

Add Zee Business as a Preferred Source

बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के रेसिप्रोकल' इंपोर्ट ड्यूटी को रद्द कर दिया. इसके बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. 10 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

ट्रेड डील पर अंतरिम फ्रेमवर्क तैयार

बता दें कि भारत-अमेरिका ने ट्रेड डील पर अंतरिम फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है. डील के तहत अमेरिकी टैरिफ 25% से घटकर 18% होगा. इस ट्रेड डील से भारत के कई प्रमुख सेक्टरों को फायदा मिलेगा. इनमें कपड़ा और रेडीमेड कपड़े, चमड़ा और जूते, रत्न और आभूषण, सस्ती दवाइयां, ऑटोमोबाइल और विमान के पुर्जे, केमिकल, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, होम डेकोर, हस्तशिल्प और कुछ इंजीनियरिंग सामान शामिल हैं.

तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका जाएगा भारतीय दल

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का पहला चरण अप्रैल 2026 से लागू होगा. 23 फरवरी 2026 से भारत का एक हाई-लेवल डेलिगेशन तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका जाएगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-

500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा भारत

  • अगले 5 वर्षों में भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा.
  • इस लिस्ट में तेल, गैस, कोकिंग कोल के साथ-साथ हवाई जहाज और उनके पार्ट्स शामिल हैं.
  • भविष्य की तकनीक यानी AI और डेटा सेंटर के लिए जरूरी 'ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट' (GPU) भी अमेरिका से आएंगे.

भारत में नहीं आएंगे ये अमेरिकी एग्री प्रोडक्ट्स

ट्रेड डील में भारतीय अन्नदाताओं के हितों को ध्यान में रखा गया है. अनाज, मसाले, डेयरी प्रोडक्ट्स और कई सब्जियों को इस ट्रेड डील से बाहर रखा गया है. इन उत्पादों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

वहीं, अमेरिका से आने वाले छिलका रहित अनाज, आटा, मैदा, ओट्स, कांगनी, बाजरा, कोदो, स्यामक, कोपरा, गेंहू, रागी, अमरंथ, मक्का, चावल, जौ, जवार पर प्रतिबंध रहेगा.

मसालों में लॉन्ग, काली मिर्च, लॉन, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी, धनिया, जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, अजवाइन, मेथी, चक्रमर्द, कैसिया, सरसों, राई, भूसी और अन्य पाउडर मसाले देश में नहीं आएंगे.

डेयरी उत्पादनों में दूध, क्रीम, योगर्ट, बटर मिल्क, मक्खन, घी, चीज, बटर ऑयल, पनीर और अन्य उत्पाद, व्हे प्रोडक्ट्स आदि की भारत में एंट्री नहीं होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6